'ममता हैं 'INDIA' की नेता, आप छोड़ दें ड्राइविंग सीट…', मणि शंकर अय्यर की राहुल गांधी को नसीहत, बंगाल कांग्रेस भड़की

मणि शंकर अय्यर ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस गठबंधन की नेता हैं, जिनके बिना ‘INDIA गठबंधन का ‘I’, ‘N’, ‘D’, ‘I’, ‘A’ खत्म हो जाएगा.’ बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस बयान से सियासी विवाद पैदा हो गया.

Mani Shankar Ayair
विज्ञापन

अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने इस बार अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को सलाह दी है कि वे ‘INDIA’ गठबंधन का नेतृत्व क्षेत्रीय दलों के नेताओं के लिए छोड़ दें. उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस गठबंधन की नेता हैं, जिनके बिना ‘INDIA गठबंधन का ‘I’, ‘N’, ‘D’, ‘I’, ‘A’ खत्म हो जाएगा.’ बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस बयान से सियासी विवाद पैदा हो गया.

रविवार को कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए अय्यर ने कहा, ‘ममता बनर्जी इस गठबंधन की नेता हैं. उनके साथ दो या चार अन्य लोग भी हैं जो इस पद को हासिल कर सकते हैं. इस पद पर छोटे दलों को होना चाहिए, चाहे वह स्टालिन हों, ममता दीदी, अखिलेश, तेजस्वी या कोई और. मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी को इस पद पर बने रहने की कोशिश करने के बजाय, यह पद इन छोटे दलों को संभालने देना चाहिए.’

विज्ञापन

मणि शंकर अय्यर के इस बयान को लेकर बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

NDTV ने अपनी रिपोर्ट में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमन रॉय चौधरी के हवाले से लिखा है, ‘लंबे समय से मणि शंकर अय्यर कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से नहीं जुड़े हैं. बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटें अब खाली हैं. क्या मणि शंकर अय्यर की इस टिप्पणी के पीछे यही कारण था?’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘मणि शंकर जी क्या आप जानते हैं कि ममता बनर्जी पर्दे के पीछे से भाजपा की मोहरे के रूप में काम करती हैं, जिसके खिलाफ INDIA ब्लॉक लड़ रहा है? मुझे नहीं लगता कि पार्टी से दूर रहने के बाद, कांग्रेस पार्टी का कोई भी फैसला लेने के लिए आपका कोई अधिकार बचा है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ