Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सरकार ने लोगों को दी बड़ी राहत, दूध से लेकर वाहनों तक पर घटाया टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देशवासियों को बड़ी राहत दी है। जीएसटी परिषद के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ-साथ वाहनों पर भी टैक्स कम कर दिया है। यह नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर से लागू होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आम आदमी और मध्यम वर्ग की जरूरतों पर पूरी तरह से टैक्स में कटौती की गई है।अजिन वस्तुओं पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है, उनमें हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, साबुन की टिकिया, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।
जिन वस्तुओं पर जीएसटी 5% से घटाकर शून्य कर दिया गया है, उनमें अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर दूध, छेना और पनीर शामिल हैं। सभी भारतीय रोटियों पर जीएसटी शून्य होगा। यानी रोटी हो या पराठा या कुछ भी, सभी पर जीएसटी शून्य होगा। 28% से घटाकर 18% - एयर कंडीशनिंग मशीन, 32 इंच से बड़े टीवी, सभी टीवी पर अब 18%, डिशवाशिंग मशीन, छोटी कारें, 350 सीसी और उससे कम दोपहिया वाहनों पर जीएसटी को घटा दिया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: BBMB बाढ़ से प्रभाविता पंजाब और हिमाचल प्रदेश के राहत कोष में दान करेंगे 1 दिन का वेतन
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। BBMB ने निर्णय लिया है कि सितंबर माह में सभी अधिकारी और कर्मचारी राहत कार्यों के लिए एक दिन का वेतन दान करेंगे। विशेष सचिव अजय कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 3 सितंबर को कर्मचारियों का एक दिन का वेतन 50:50 के अनुपात में काटकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश राहत कोष में जमा कराया जाएगा। यह पूरी राशि 4 सितंबर तक दोनों राज्यों के राहत कोष में स्थानांतरित कर दी जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाने वाली यह राशि आयकर अधिनियम की धारा 80जी के अंतर्गत 100 प्रतिशत छूट के लिए पात्र होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बारिश के चलते 4 सितंबर को कश्मीर के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
कश्मीर में भारी बारिश के चलते 4 सितंबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। स्थानीय प्रशासन की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते दक्षिण और मध्य कश्मीर में झेलम नदी के पास कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में बारिश का पानी घुस चुका है। स्थानीय प्रशासन और सेना राहत बचाव कार्यों में जुटी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ में 20 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 33 लाख रुपये का था इनाम
छत्तीसगढ़ के सुकमा में बुधवार को 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुकमा के एसपी किरण जी चव्हाण ने बताया कि सीआरपीएफ के निरंतर प्रयासों के कारण 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी नक्सलियों को सरकारी लाभ और पुरस्कार दिए जाएंगे। सुकमा के ग्रामीण इन नक्सलियों की विचारधारा को समझ रहे हैं, और संगठन के लोग अब आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात फाइल्स क्यों नहीं बनी? TMC नेता कुणाल घोष ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने द बंगाल फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर कहा कि कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। अगर विवेक जी समझते हैं कि बंगाल में किसी को कुछ नहीं पता कि फिल्म के नाम पर कौन क्या भड़काऊ चीज बना रहा है। अगर हॉल मालिक खुद फैसला लेते हैं कि हम फिल्म के नाम पर किसी भड़काऊ चीज को बढ़ावा नहीं देंगे, तो यह उनका फैसला है। इसमें कोई राजनीति नहीं है। जब गोधरा हुआ तब विवेक जी की अंतरात्मा कहां थी, गुजरात फाइल्स क्यों नहीं बनी? जब मणिपुर जल रहा था, तब मणिपुर फाइल्स क्यों नहीं बनी? तब आपकी अंतरात्मा कहां थी? सब समझ गए हैं कि विवेक जी इसी सेलेक्टिव अंतरात्मा का इस्तेमाल करते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की वजह सड़कों पर जलभराव, वाहनों की रफ्तार थमी
देश की राजधानी दिल्ली में कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। एनसीआर के इलाके नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत दूसरी जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गइ है। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब में बाढ़, 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज,
भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। पंजाब के लगभग सभी जिले बाढ़ग्रस्त हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान में भी बारिश ने बरपाया कहर, 22 जिले में हो रही बरसात
राजस्थान में मानसून ने कहर बरपान शुरू कर दिया है। राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का हालत है और सुबह से ही इन सभी जगह पर मूसलाधार बारिश हो रही है। गुलाबी शहर जयपुर की सूरत को भी तेज बारिश ने पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। जगह-जगह जल भराव की हालत हो गई है। लोग घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। कई बांधों से जल रिसाव की हालत हो गई। जिसके चलते हाईवे पर भी पानी आ गया और कई गांव का संपर्क भी कट गया है। एसडीआरएफ की टीम अलर्ट मोड पर है। अपने घर से बाहर निकले लोग घंटे पानी में परेशान परेशान होते नजर आ रहे हैं। जयपुर में हुई भारी बारिश में चल निकासी के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से की मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पार्टी से निलंबन के एक दिन बाद के. कविता ने BRS से दिया इस्तीफा
पार्टी से निलंबन के एक दिन बाद के. कविता ने कहा, "मैं BRS से इस्तीफा दे रही हूं और अपना MLC त्यागपत्र परिषद अध्यक्ष को सौंप रही हूं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लखनऊ में सपा का बड़ा प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन यूपी में खाद की किल्लत को लेकर कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन चल रहा है। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक शुरू
दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: STF ने इंटरस्टेट व क्रॉस-बॉर्डर मोबाइल फोन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
दक्षिण-पूर्वी जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संगठित इंटरस्टेट और क्रॉस-बॉर्डर मोबाइल फोन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस नेटवर्क के सरगना समेत तीन सक्रिय सदस्यों को सराय काले खां स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन देसी पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और 228 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर वांगतू के पास रास्ता बंद हो गया। नाथपा स्लाइड पॉइंट बंद होने के कारण ये गाड़ियां वांगतू पुल के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। गाड़ियों में सो रहे ड्राइवर सुरक्षित बच गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राहुल गांधी की पीएम मोदी से अपील, बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए पैकेज जारी करने की मांग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चीन की विजय दिवस परेड में शामिल हुए पुतिन और किम जोंग उन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बीजिंग में चल रही चीन की विजय दिवस परेड में शामिल हुए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा, 3 की मौत 22 घायल
छत्तीसगढ़ के जशपुर में कल रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुस गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। कार चालक को पकड़ लिया गया है। जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू कश्मीर में आज सारे स्कूल बंद, उफान पर हैं नदी और नाले
भारी बारिश के बीच कश्मीर भर के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। दक्षिण कश्मीर के ऊपरी इलाकों में झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। अधिकारियों ने बुधवार को कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों को आज के लिए बंद करने का आदेश दिया। भारी बारिश के बाद कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे। खराब मौसम के बीच छात्रों, शिक्षण कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। शेषनाग नाला, लिद्दर नाला जैसी सहायक नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सुंदरनगर में मृतकों की संख्या हुई 6
सुंदरनगर के एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि सुंदरनगर में हुए भूस्खलन में तीन और शव बरामद हुए हैं, इसके बाद मृतकों की संख्या 6 हो गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में गृह मंत्री के आवास पर आज शाम बीजेपी की बिहार यूनिट की अहम बैठक होने वाली है। जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक भी आज से शुरू हो रही है। कोलकाता के टांगरा इलाके में पुलिस ने छापा मारकर बीजेपी नेता राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है। जम्मू, कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पहली बार जनसुनवाई करेंगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल दिल्ली पहुंचे हैं, जबकि चीन में विक्ट्री डे परेड में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम समेत 25 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। देश-दुनिया की सभी बड़ी और ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines