Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगिया हिंदू महामंच ने दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग मामले में किया प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: बंगिया हिंदू महामंच ने बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के खिलाफ मशाल विरोध प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ‘सद्भावना पार्क’ का नाम बदलकर ‘अटल सद्भावना पार्क’ का प्रस्ताव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के सम्मान में ‘सद्भावना पार्क’ का नाम बदलकर ‘अटल सद्भावना पार्क’ रखने का प्रस्ताव रखा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूरत में एक फर्नीचर गोदाम में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात: सूरत में एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यमुना खादर में अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में यमुना खादर इलाके से एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है. यह शव श्यामगिरी मंदिर के सामने यमुना खादर में मिला. पुलिस को दोपहर के समय युवती के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो युवती की मौत हो चुकी थी.
सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस की कई टीमें पहचान स्थापित करने, सुराग जुटाने और वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं. मामले की जांच जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल हेराल्ड मामले पर ED के स्पेशल वकील जोहेब हुसैन का बयान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल हेराल्ड मामले पर ED के स्पेशल वकील जोहेब हुसैन ने कहा, 'सुनवाई में, माननीय सॉलिसिटर जनरल पेश हुए और उन्होंने ऑर्डर में गलतियों को बताया. यह ऑर्डर 75 साल से ज़्यादा पुराने क्रिमिनल कानून को पूरी तरह पलट देता है, जो कहता है कि कोई भी मामला, यहां तक कि जघन्य हत्या भी, प्राइवेट शिकायत के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. जिस ऑर्डर को हमने चुनौती दी है, वह कहता है कि PMLA के तहत कार्यवाही प्राइवेट शिकायत के आधार पर तब तक शुरू नहीं की जा सकती, जब तक कि कोई रजिस्टर्ड FIR न हो.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑडी ने तीन खड़ी हुई कारों को मारी टक्कर- दिल्ली पुलिस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लगभग 12:41 PM पर, पुलिस को A-230, ओखला फेज-I के सामने सर्विस रोड पर कई गाड़ियों के टकराने की दो PCR कॉल मिलीं. मौके पर पहुंचने पर, जांचकर्ताओं ने पाया कि एक ऑडी Q8 ई-ट्रॉन का कंट्रोल खो गया और वह तीन खड़ी कारों से टकरा गई. टक्कर के दौरान ऑडी कार के ड्राइवर को चोटें आईं. इस घटना में कोई अन्य नागरिक या राहगीर घायल नहीं हुआ, क्योंकि टक्कर के समय प्रभावित गाड़ियों में कोई नहीं था. कार के ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दीपू दास को जिंदा जला दिया गया- BJP नेता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: राज्य के विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'दीपू दास को जिंदा जला दिया गया. हम उन्हें यहां (बांग्लादेश हाई कमीशन) बैठने नहीं देंगे. उन्हें इसे बंद करना होगा. 24 दिसंबर को बॉर्डर पर 1 घंटे का ब्लॉकेड होगा और 26 दिसंबर को हम यहाँ फिर से विरोध प्रदर्शन करेंगे.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2 फरवरी के बाद देश में मनेगा शोक, VB-G RAM G बिल का विरोध
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता और काम के बदलने रोजगार अधिकार कानून बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाली अरुणा रॉय का एलान.
मनरेगा के नाम बदलने जाने और इसे कमजोर किए जाने के विरोध में 2 फरवरी के बाद देश में देशव्यापी शोक मनाएंगे. 25 करोड़ लोग इससे प्रभावित होंगे.
उन्होंने VB-G RAM G रद्द करो और मनरेगा बहाल करो के नारे से लोगों को जोड़ने की भी बात कही. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कागजी स्कीम बनकर रह जायेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 18 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट श्वेता को ट्रेन ने दिया धक्का
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: पनवेल घटना के वायरल वीडियो पर रेलवे CPRO स्वप्निल नीला ने कहा, 'गुरुवार को 18 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट श्वेता कॉलेज जा रही थी, तभी नवाज नाम का एक आदमी लेडीज कंपार्टमेंट में चढ़ गया. दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके दौरान श्वेता ने उसे नीचे उतरने को कहा. इसके बाद एक घटना हुई जिसमें नवाज ने उसे धक्का दिया, जिससे वह गिर गई. नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा, इंडियन रेलवे कोड की धारा 162 और 138 भी लगाई गई हैं. कानूनी कार्रवाई जारी है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में 4 गाड़ियों की टक्कर में 2 लोगों की मौत
गुजरार के कच्छ जिले के भचाऊ में केसरीगढ़ रिसॉर्ट के पास 4 वाहनों के बीच टक्कर होने से बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई और शव जलकर खाक हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि तुरंत ही वाहनों में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे वाहन आग की चपेट में आ गए. इस भीषण आग में फंसकर मासूम बच्चे सहित 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था. भचाउ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा अपडेट
नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया. नेशनल हेराल्ड मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संज्ञान लेने से इनकार करने वाले फैसले को चुनौती देने वाली ED की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ED की दलील है कि बिना FIR के भी जाँच की जा सकती है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बिना FIR की जांच पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था. अगली सुनवाई मार्च में होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश
UP विधानसभा में 24496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 का मूल बजट 8 लाख 8 हजार करोड़ रुपये था. स्वास्थ्य क्षेत्र में 3500 करोड़ रुपये और नगर विकास के लिए 1758.56 करोड़ रुपये प्रस्तावित हुए. राजस्व लेखा का व्यय 18369.30 करोड़ और पूंजी लेखे का व्यय 6127.68 करोड़ रुपये प्रस्तावित हुआ.
औद्योगिक विकास के लिए 4874 करोड़ रुपये, ऊर्जा क्षेत्र में 4521करोड़ रुपये, तकनीकी शिक्षा के लिए 639.96 करोड़, महिला और बाल विकास के लिए 535 करोड़, नेडा के लिए 500 करोड़ रुपये और मेडिकल शिक्षा के लिए 423 करोड़ और चीनी मिल के लिए 400 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यमुनानगर में नवविवाहिता का अपहरण
हरियाणा के यमुनानगर जिले में दिनदहाड़े एक नवविवाहिता का अपहरण किया गया है और उसके पति पर जानलेवा हमला हुआ है. 3 कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने नवविवाहित जोड़े की कार रोककर हथियारों से हमला किया और नवविवाहिता को अगवा कर जबरदस्ती कार में डालकर ले गए. वहीं उसके पति पर जानलेवा हमला करने के साथ ही कार में सवार 2 बच्चों पर भी हथियार चलाए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. अपराध शाखा टीम भी तुरंत बदमाशों की तलाश में जुट गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: माणिकराव कोकाटे को सुप्रीम कोर्ट से राहत
एनसीपी विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री माणिकराव कोकाटे को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. SC ने सरकारी आवास योजना से जुड़े धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में कोकाटे को दोषी ठहराए जाने पर रोक लगाई, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता बची रहेगी. हालांकि कोर्ट ने कहा कि वे कोई सरकारी पद नहीं लेंगे. कोर्ट ने कोकाटे की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है.
कोकाटे पर आरोप है कि उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बनी सरकारी आवास योजना में अपनी आय के बारे में झूठे हलफनामे देकर एक फ्लैट हासिल किया था. निचली अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. इससे पहले कोकाटे की याचिका सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन दोषी ठहराए जाने के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वायु प्रदूषण पर दिल्ली सरकार ने बुलाई अहम बैठक
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आज रेखा गुप्ता की सरकार ने अहम बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेगी. आज बैठक के बाद कल कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से लड़की को फेंका
महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से 18 साल की लड़की को फेंकने का मामला सामने आया है. पनवेल और खंडेश्वर स्टेशन के बीच महिला डिब्बे में जबरन घुसे एक व्यक्ति ने बहस करते हुए 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. आरोपी का नाम 50 वर्षीय शेख अख्तर नवाज है, जिसे यात्रियों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया.
पनवेल रेलवे पुलिस ने शेख अख्तर नवाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कोर्ट ने उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय तायडे ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी अकेला रहता है और उसका कोई परिजन भी नहीं है. उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लगती, जिसके चलते उसके इस आक्रामक व्यवहार की संभावना जताई जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PFI नेताओं पर NIA का बड़ा खुलासा
NIA ने दिल्ली में अपनी विशेष अदालत में खुलासा किया है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के नेता पड़ोसी देशों से हथियारों की डील कर रहे थे. हथियारों की ट्रेनिंग के साथ हथियारों की खरीद फरोख्त की भी कोशिश की गई है. एजेंसी ने PFI के 20 नेताओं पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने का आदेश देने की मांग करते हुए याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई चल रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BMC चुनाव के लिए गठबंधन करेंगे ठाकरे भाई
महाराष्ट्र में होने वाले BMC चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की मनसे के बीच गठबंधन होगा और 23 दिसंबर को दोनों भाई गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं. दोनों भाई गठबंधन का ऐलान एक साथ करेंगे और एक साथ चुनाव लड़कर नया प्रयोग भी करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एअर इंडिया प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. फ्लाइट ने दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी कि अचानक तकनीकी खामी आने से प्लेन वापस लौट आया और एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा कंपनी की प्राथमिकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश में साइबर पुलिस का बड़ा अलर्ट
मध्य प्रदेश में साइबर पुलिस ने बड़ा अलर्ट दिया है. 68 करोड़ ई-मेल ID और पासवर्ड लीक होने की आशंका है, जिसे लेकर मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि लोग अपने पासवर्ड तुरंत बदलें. मीडिया अकाउंट, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य ऐप्स पर खतरे की आशंका जताई गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिजनौर हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा
बिजनौर हरिद्वार हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार क्रेटा कार एक डंपर से टकरा गई है. हादसे में क्रेटा कार में सवार चारों यात्रियों की मौत हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले की सुनवाई
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी और बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज योगी सरकार विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी. अनुपूरक बजट पेश होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, जिसमें अनुपूरक बजट के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी. दोपहर 12.20 बजे सदन में अनुपूरक बजट पेश होगा, जिस पर चर्चा भी हो सकती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन के लिए ऑनलाइन वीजा विंडो शुरू होगी
भारतीय आज से चीन के वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. दिल्ली में चीनी दूतावास आज से ऑनलाइन वीजा विंडो शुरू करने जा रहा है. बता दें कि भारत-चीन के बीच 5 साल बाद हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं, क्योंकि गलवान हिंसा के बाद भारत ने चीन के साथ संबंध तोड़ दिए थे और वीजा सर्विस सस्पेंड कर दी थी, जो अब शुरू हो गई है और साथ ही ऑनलाइन वीजा सर्विस भी शुरू की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar in Hindi LIVE: आज 22 दिसंबर है और आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया. नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास आज से ही भारतीयों के लिए ऑनलाइन वीजा विंडो शुरू हुई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. वहीं आज 1984 के सिख विरोधी दंगा मामलों की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई.
पूरे ओडिशा में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस ने आज मनरेगा का नाम VB-G Ram-G करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. दूसरी ओर, आज अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी और बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिकाओं पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई की. पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने बूथ लेवल एजेंट्स के साथ मीटिंग की. इधर दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और 13 अन्य के खिलाफ ED की चार्जशीट पर सुनवाई की.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
8 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
28 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines