हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: कल सुबह 10 बजे होगी योगी कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Aaj Ki Taaza Khabar: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मुंबई में विक्रोली से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्टेशन तक भूमिगत सुरंग की खुदाई के कार्य की शुरुआत करेंगे. मुंबई अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहली बार टनल बोरिंग मशीनका उपयोग किया जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. दूसरे दिन की शुरुआत पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद से होगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:46 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल सुबह 10 बजे योगी कैबिनेट की अहम बैठक है

कल सुबह 10 बजे योगी कैबिनेट की अहम बैठक है. ये बैठक सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी. कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.

22:57 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के सांबा में बसंतर नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ने से फंसे पांच लोगों को बचाने के लिए SDRF और पुलिसकर्मियों ने बचाव अभियान चलाया

21:51 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोअर परेल के एन.एम. जोशी मार्ग पर लगातार तेज बारिश के चलते इलाके में जलभराव देखने को मिल रहा है

21:20 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल-थानी से मुलाकात की

20:20 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुनील कवथंकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

19:16 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर दादर हनुमान मंदिर में अपनी पार्टी के सदस्यों द्वारा आयोजित राम रक्षा विरोध प्रदर्शन की अगुवाई शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की

17:46 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र कठुआ में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की गई

अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र कठुआ में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की गई, जिलेभर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अमरनाथ यात्रा के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. जिलेभर में पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और प्रवेश बिंदुओं पर विशेष जांच अभियान चला रही हैं. वाहनों की गहन तलाशी, पहचान पत्रों की जांच तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और जिले में चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है.

17:45 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी सांसद संबित पात्रा का मोबाइल फोन हैक, पुलिस को शिकायत दी गई

बीजेपी सांसद संबित पात्रा का मोबाइल फोन हैक, पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। साइबर सेल भी जांच कर रहा है।

17:44 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिन्दे गुट द्वारा 'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने डैमेज कंट्रोल की कवायद तेज कर दी

शिन्दे गुट द्वारा 'ऑपरेशन टाइगर' की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने डैमेज कंट्रोल की कवायद तेज कर दी. इसी सिलसिले में मंगलवार शाम 7 बजे मातोश्री में पार्टी विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है. बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात, पार्टी की रणनीति और विधायकों के साथ समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है

17:05 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नैनीताल में सीएम धामी ने NH-309 पर धनगढ़ी नाला पर नवनिर्मित गर्डर पुल का उद्घाटन किया

16:35 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इस सत्र में पेश होगी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच रिपोर्ट- ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट 20 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र में लोकसभा में पेश की जाएगी.

16:29 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

15:47 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद में सुभाष ब्रिज को हटाने का एक और अहम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

14:59 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने घोषणा कर दी है. प्रशांत किशोर ने अपनी उम्मीदवार की घोषणा के बाद कहा कि मैं पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं मेरी जिंदगी बिहार की जनता और जन सुराज है.

14:33 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नाला सोपारा इलाके में भारी जलभराव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र : मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के नाला सोपारा इलाके में भारी जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

14:05 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: VHP ने अयोध्या DSP को लिखी चिट्ठी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट और सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार ने अयोध्या के DSP आशुतोष तिवारी को एक चिट्ठी लिखी है. ये चिट्ठी राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले में अरविंद केजरीवाल, राम गोपाल यादव, संजय सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं के बयानों के संबंध में है. आलोक कुमार ने अयोध्या के DSP से अनुरोध किया है कि वे ‘इन नेताओं के बयान दर्ज करें और उनके आरोपों के लिए तथ्यात्मक आधार, स्रोत और सहायक डॉक्यूमेंट मांगें.’

13:35 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रियों को बड़ी राहत! जम्मू-श्रीनगर अब सीधी स्पेशल ट्रेन से जुड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय रेलवे ने अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं, जो जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं.

12:53 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या पुलिस जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ करने पहुंची

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या पुलिस जिला कारागार में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ करने पुलिस जेल पहुंची है.

12:44 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डीके शिवकुमार पहुंचे खड़गे के आवास

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुँचे.

12:30 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में मॉनसून का कहर: कुर्ला-अंधेरी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, सड़कों में भरा पानी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में मॉनसून की बारिश के बाद कुर्ला-अंधेरी रोड पर गड्ढे ही नजर आए. सड़क की खराब हालत और पानी से भरे गड्ढों की वजह से शहर की सड़कें रोजाना आने-जाने वालों के लिए खतरनाक हो गई हैं.

11:23 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रातभर मूसलाधार बारिश के बाद फिलहाल राहत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी है और रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद फिलहाल राहत है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, सावधानी बरतने और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. फिलहाल सड़क यातायात और रेल सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं.

09:15 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर एनकाउंटर में ढेर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बहादुरगढ़-बालौर बाईपास के पास मंगलवार आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर मारे गए. मारे गए बदमाशों की पहचान हिसार के टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश और जाखोड़ खेड़ा निवासी हिमांशु के रूप में हुई है. एसटीएफ बहादुरगढ़, हरियाणा पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा यह संयुक्त कार्रवाई की गई है.

09:08 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा के लिए 9 जुलाई तक सभी स्लॉट फुल, बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं से यात्रा टालने की अपील

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को उन यात्रियों से जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और जो सालाना अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं. अपनी यात्रा कुछ दिनों के लिए टालने का आग्रह किया है. प्रशासन ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण 9 जुलाई तक के सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट बुक हो चुके हैं.

07:27 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पति ने पत्नी को बैटरी से मारा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के तिलांगपुर कोटला गांव में एक महिला की हत्या के बाद ज़हर खाने से पति की भी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, विनय ने अपनी पत्नी निशा पर एक्साइड बैटरी से हमला किया, जिसके बाद उसने एल्युमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खा लीं.

06:41 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उद्धव की शिवसेना ने किया ‘राम रक्षा आंदोलन’ का ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी ने ‘राम रक्षा आंदोलन’ का ऐलान किया है, और पूरे राज्य में यह आंदोलन आज दादर के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ-साथ राम रक्षा और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शुरू होगा.

06:41 (IST) 05 Jul 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्या नहीं अब दिल्ली में होगी विहिप ने केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जारी जांच के बीच अपनी आगामी केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक का स्थान अयोध्या से बदलकर नयी दिल्ली कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेता चंपत राय के बैठक में शामिल होने को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है.पांच दिवसीय यह बैठक पहले 25 से 29 जून तक अयोध्या में आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन 18 और 19 जुलाई को नयी दिल्ली में किया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मुंबई में विक्रोली से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्टेशन तक भूमिगत सुरंग की खुदाई के कार्य की शुरुआत करेंगे. मुंबई अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पहली बार टनल बोरिंग मशीनका उपयोग किया जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. दूसरे दिन की शुरुआत पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद से होगी.

चढ़ावा चोरी प्रकरण: एसबीआई से करार खत्म कर सकता है राम मंदिर ट्रस्ट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट का पूरा वित्तीय ढांचा पुनर्गठित किया जाएगा. इसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ मौजूदा व्यवस्था समाप्त कर ट्रस्ट के खातों को किसी अन्य सरकारी अथवा निजी बैंक में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट अब चढ़ावे की गिनती, लेखा-जोखा और वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह पेशेवर व्यवस्था के तहत संचालित करना चाहता है. इसके लिए स्थायी चार्टर्ड अकाउंटेंट, मैनेजमेंट ग्रेजुएट, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारियों और अनुभवी बैंक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी.

मुख्य समाचार

  • महाराष्ट्र के RTI नियमों पर अन्ना हजारे का अल्टीमेटम आज खत्म, भूख हड़ताल की चेतावनी
  • आज से दिल्ली में वीकेंड ट्रैफिक चालान सुनवाई, 11 कोर्ट में 22 बेंच निपटाएंगी पेंडिंग केस
  • आज शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान और गौरी स्प्रैट
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर आज से उद्धव ठाकरे का ‘राम रक्षा’ प्रदर्शन
  • बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद करेंगे
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से 15 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रसेल्स के दौरे पर रहेंगे
  • रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव आज मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के सुरंग कार्य की शुरुआत करेंगे
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपियों में से 5 से आज पुलिस पूछताछ शुरू करेगी
  • बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर अपनी उम्मीदवारी का ऐलान आज दोपहर 2 बजे करेंगे

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola