Live Updates
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: आबकारी मामले में सोमवार को दिल्ली HC में केजरीवाल खुद रखेंगे अपनी दलील
आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल और कई बाकी आरोप मुक्त लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने रिक्यूजल की अर्जी दाखिल की है. केजरीवाल कल व्यक्तिगत रूप से पेश होकर खुद अपनी दलील रखेंगे.
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला वेस्ट से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: आगरा में जूते के सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: बरेली में सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी और बाइक के टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए एडवोकेट आकाश विजयराव मोरे को अपना उम्मीदवार घोषित किया
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: BJP ने बंगाल चुनावों के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. प्रचार का कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संभालेंगे. उनके साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, नितिन नवीन , शिवराज चौहान , धर्मेंद्र प्रधान , भूपेंद्र यादव , सुनील बंसल , और नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे.
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: केरल के कट्टकडा में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तिरुनल्लार विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल में TMC पर जमकर बरसे पीएम मोदी
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: सीएम हिमंत बिस्वा के मालिक हैं पीएम मोदी और गृह मंत्री- राहुल गांधी
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: नेपाल सरकार ने पेट्रोलियम की कमी को देखते हुए हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी देने का फैसला किया
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: गृह मंत्री अमित शाह ने एर्नाकुलम में जनसभा को किया संबोधित
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में मोरबी के न्यू पैलेस में लगी आग
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: केरल के बेपोर में अमित शाह ने रोड शो किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केरल के बेपोर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट के पी प्रकाश बाबू के समर्थन में रोड शो किया. केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होने हैं.
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे
मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में औपचारिक रूप से शपथ लेंगे। बिहार बीजेपी के नेता संजय सरावगी ने आज रविवार को इसकी पुष्टि की है।
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: हिंद महासागर में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिंद महासागर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसका केंद्र सतह से 90 किलोमीटर नीचे मिला था।
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में महिला ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर दिखाई दबंगई
दिल्ली में महिला ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर दबंगई दिखाई और गाड़ी हटाने को लेकर बवाल किया। इतना ही नहीं एक बुजुर्ग को पीटा भी है। रोहिणी इलाके में लेडी पुलिस ऑफिसर ने एक 78 साल के बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, जो बुरी तरह घायल हो गए। साथ में ओर भी लोगों से मारपीट की, क्योंकि बीच सड़क से अपनी कार हटाने के लिए कहा गया था। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कर्मी ने अपना नाम SI भारती तोमर बताया ओर बोला मेरा पूरा परिवार पुलिस में है।
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या करके सुसाइड का प्रयास
वारदात दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय जतिन ने 15 साल की नाबालिग लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना पीड़िता के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, इस हमले में कुछ और युवकों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। हमले के बाद भी नाबालिग ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मां को फोन करके पूरी घटना की जानकारी दी।
परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने हाल ही में 28 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मनाया था और 10वीं की परीक्षाएं भी दी थीं। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जतिन ने नई सीमापुरी के सी-ब्लॉक स्थित अपने घर में खुद को आग लगा ली। जब उसका भाई आकाश मौके पर पहुंचा, तो वह बुरी तरह झुलसा हुआ मिला।
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: हर्ष फायरिंग करने पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मजे और दिखावे के लिए हवा में गोलियां चलाना पुणे जिले के एक परिवार को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में की गई इस हरकत ने अब उन्हें कानूनी शिकंजे में ला खड़ा किया है। यह मामला शिरूर तहसील के सिंदावने गांव का है, जहां लांघे परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ अंधाधुंध फायरिंग करके इलाके में दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, राजेश लांघे, उनकी पत्नी स्वाति लांघे और विजय कासेकर (जो कि एक रिटायर्ड सैनिक हैं) इस घटना में शामिल पाए गए हैं। लांघे दंपति मुंबई में रहते हैं और छुट्टियां मनाने के लिए अपने गांव सिंदावने आए थे। इसी दौरान उन्होंने विजय कासेकर की लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में कई राउंड फायरिंग की और इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: मछली पकड़ने गए जीजा-साले की तालाब में डूबने से मौत
महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मछली पकड़ने गए जीजा-साले की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। घटना वडगांव कोल्हाटी स्थित पाझर तालाब की है।
शुक्रवार (3 अप्रैल) दोपहर करीब 3 बजे सिद्धार्थ शिवाजी दिवेकर (35) और उनके साले विनोद जाधव (25) बाइक से मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की गई।
शनिवार सुबह जब परिजन तालाब के पास पहुंचे, तो वहां बाइक, कपड़े, मोबाइल और चप्पलें पड़ी मिलीं। यह नज़ारा देखते ही अनहोनी की आशंका गहरा गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पदमपुरा दमकल विभाग और एमआईडीसी वालोज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने सिद्धार्थ दिवेकर का शव तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी घाटी अस्पताल भेज दिया गया है।
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: अमेरिकी सेना ने अपना दूसरा पायलट भी खोज निकाला
ईरान के रिग पहाड़ियों में स्थित मिलास पहाड़ी पर अमेरिकी सेना के स्पेशल फोर्सेस और IRGC की ग्राउंड फोर्सेस के बीच बड़े पैमाने पर झड़पें चल रही हैं। सैन्य ट्रैकर्स के अनुसार, यह टकराव अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के क्रैश साइट के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अमेरिकी एयर फोर्स (USAF) के कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू (CSAR) दलों ने विमान के दूसरे क्रू मेंबर को लोकेट कर लिया है और उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बचाव अभियान पर IRGC के सैनिकों, Basij मिलिशिया और स्थानीय खानाबदोश लड़ाकों द्वारा छोटे हथियारों और भारी हथियारों से गोलीबारी की जा रही है। मौके पर USAF के A-10C थंडरबोल्ट II और F-35A लाइटनिंग II जेट मौजूद हैं, जो हवाई समर्थन प्रदान कर रहे हैं। F-35A स्टील्थ क्षमताओं का उपयोग कर सटीक हवाई हमले कर रहे हैं।
5 April Aaj Ki Taaza Khabar: आज बंगाल के कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी की विशाल जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे। सबसे पहले वे आज कूचबिहार के रास मेला मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
Today Breaking News in Hindi: आज 5 अप्रैल दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी ने आज बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित करके पश्चिम बंगाल में BJP के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केरल के कोझिकोड में रोड शो और 2 जनसभाओं को भी संबोधित किया।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पुडुचेरी के तिरुनल्लार में रोड शो और मानवेली में जनसभा की। जेपी नड्डा केरल और असम में जनसभा की। IPL में आज RCB का CSK से और लखनऊ सुपर जायंट्स का सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला है। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
47 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
51 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
57 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines