हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे मन की बात प्रोग्राम में देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए. यह 135वां एपिसोड था. अमृतसर में आज सुबह आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक हुई. ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में एक खास रस्म की तैयारी के कारण शनिवार रात 10.30 बजे से आज (रविवार) दोपहर करीब 1 बजे तक भक्तों के लिए मंदिर बंद रहा

विज्ञापन

Live Updates

23:47 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टैड लिनिटे स्टेडियम में सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

23:12 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर में लूट हो रही है- उद्धव ठाकरे

21:34 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने Seychelles में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नाविनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने Seychelles में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नाविनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की. रामगुलाम सेशल्स में वहां की स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने आए हैं. वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच जारी सहयोग और साझेदारी पर बातचीत की. भारत द्वारा मॉरीशस को दिए गए विशेष आर्थिक पैकेज के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के विकास और प्रगति को भारत द्वारा दी जा रही प्राथमिकता पर बल दिया।

20:44 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा

19:51 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में भीषण गर्मी के बीच DM का बड़ा ऐलान

पटना में भीषण गर्मी के बीच DM ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने 30 जून तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है.

18:38 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं ने लोगों को दी गर्मी से राहत

17:53 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता के कई इलाकों में भारी बारिश

17:00 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमारी दोस्ती 50 साल पुरानी है- पीएम मोदी

16:27 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेशेल्स में पीएम मोदी का भाषण

15:51 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के केमी और ओयान को जोड़ने वाला 300 मीटर लंबा लोहे का पुल केमी नदी की उफनती बाढ़ में बह गया

15:00 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक : आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस के आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. आरोपियों के पास TET पेपर मिला, पुलिस को शक है कि दो आरोपी फरार हैं. पुलिस को इस केस में इंटरनेशनल रैकेट का शक है. पुलिस ने आरोपी के लिए दस दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 6 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

14:29 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमारा विज़न हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है- PM मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विक्टोरिया : सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रेस बयान के दौरान, पीएम मोदी ने कहा, "सेशेल्स की मेरी यात्रा का संदेश साफ है। भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े—एक ऐसा क्षेत्र जहाँ हमारी साझेदारी आकार पर नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और भरोसे पर टिकी हो, और जहाँ हम हर देश के साथ मिलकर आगे बढ़ें। हमारा विज़न हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है। हमारे रिश्तों के पिछले 50 साल गहरे भरोसे और साझा तरक्की के रहे हैं; आने वाले 50 साल इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और साझा समृद्धि वाले होंगे..."

14:27 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक: गिरफ्तार तीनों आरोपियों की भिवंडी कोर्ट में पेशी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया है. आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायाधीश एस. एम. सुतार की अदालत में पेश किया गया. मामले में पुलिस आरोपियों की रिमांड की मांग कर सकती है.

14:27 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि महामार्ग पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. नागपुर से मुंबई की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

14:08 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा हमारे रिश्तों के केंद्र में है- सेशेल्स के राष्ट्रपति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विक्टोरिया : PM मोदी के साथ प्रेस स्टेटमेंट के दौरान, सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने कहा, 'समुद्री पड़ोसी होने के नाते, हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा हमारे रिश्तों के केंद्र में है। हमने भारत के 'महासागर' विजन में सेशेल्स की खास जगह को फिर से दोहराया. हमने समुद्री डकैती, ड्रग तस्करी, गैर-कानूनी मछली पकड़ने और सीमा पार अपराधों से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई. मैंने समुद्री निगरानी, ​​हाइड्रोग्राफी और रक्षा क्षमता बढ़ाने में भारत के सहयोग को माना, जिसमें PS ज़ोरोएस्टर की मरम्मत और सेशेल्स कोस्ट गार्ड को तेज़ हमला करने वाले जहाज़ PS लेस्पवार उपहार में देना शामिल है. विकास साझेदारी भारत और सेशेल्स के रिश्तों का एक मज़बूत स्तंभ रही है. सेशेल्स की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, मुझे भारत सरकार की ओर से 175 मिलियन डॉलर के स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज की घोषणा पर चर्चा करने में विशेष खुशी हुई, जिसमें 125 मिलियन डॉलर की रुपया-डिनॉमिनेटेड लाइन ऑफ़ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की ग्रांट सहायता शामिल है.'

12:59 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'SIT को पूरी आजादी', राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर RSS नेता इंद्रेश कुमार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम को संभालने के लिए एक SIT बनाई गई है. देश को नेतृत्व, संगठन और ट्रस्ट पर पूरा भरोसा है. इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है. न्याय जरूर होगा. SIT को पूरी आजादी दी गई है. कुछ लोग अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

12:39 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेशेल्स में पीएम मोदी को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. वह आज सेशेल्स की संसद को संबोधित करेंगे.

11:13 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं देशवासियों का आभारी हूं कि उन्होंने मेरी अपील का समर्थन किया- PM

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध जैसे हालात को देखते हुए, मैंने देशवासियों से कुछ बातें कही थीं। मैंने लोगों से अपील की थी कि वे कुछ समय तक सोना खरीदने से बचें, जितना हो सके। मैं देश के हर नागरिक का आभारी हूँ; उन्होंने न केवल मेरी अपील का समर्थन किया है, बल्कि वे हर तरह से सक्रिय सहयोग भी कर रहे हैं। कई परिवारों ने संदेशों के ज़रिए अपने अनुभव मेरे साथ साझा किए हैं। लोगों ने कारपूलिंग के बारे में भी कई अनुभव साझा किए हैं। जो लोग रोज़ाना एक ही दिशा में अपनी गाड़ियों से यात्रा करते थे, उन्होंने अब साथ मिलकर आना-जाना शुरू कर दिया है..."

11:06 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मन की बात' के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, "साल 2026 का आधा समय बीतने वाला है। इन 6 महीनों में हमने 'मन की बात' में देशवासियों की कई उपलब्धियों पर चर्चा की है। जून में भी देश ने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जिनसे हर नागरिक को गर्व महसूस होता है। ये सफलताएं देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं। हाल ही में मुझे कोलकाता में नौसेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। वहां, INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों के डिज़ाइन से लेकर इनके निर्माण तक, सब कुछ स्वदेशी है।"

10:59 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर शिवसेना नेता शायना एनसी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, "आप राम मंदिर को लूट रहे हैं, हम नहीं। शायद आप भूल गए हैं कि आपने कांग्रेस और NCP के साथ गठबंधन किया था, जिन्होंने कोर्ट में राम मंदिर का विरोध किया था। हमने PM मोदी के साथ मिलकर अयोध्या में राम मंदिर बनाया। आप जानते हैं कि बाबर कौन है और कौन नहीं..."

10:13 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के चुराह में खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो के10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

10:11 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली दवा घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व DGHS प्रमुख समेत दो गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कथित दवा खरीद घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पूर्व DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल और डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर दवाइयों के साथ ही मेडिकल सामान की खरीद में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है. यह बड़ी गिरफ्तारी शनिवार रात हुई, जिससे साफ है कि मामले की जांच अब काफी तेज हो गई है.

10:11 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन में भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन में मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रहे 25 साल के श्रीनाथ रेड्डी का शव उनके कमरे में संदिग्ध हालात में मिला था. यह दुखद घटना 22 जून की है, जिसकी जांच स्थानीय पुलिस कर रही है. इस अचानक हुए हादसे से तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रहने वाला उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है. मौत की वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, जिसके चलते मामला काफी उलझा हुआ है. दुखी परिवार ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके.

09:31 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

09:07 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में UCC बिल का पास होना तय है- दिलीप घोष

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल : UCC पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष कहते हैं, "...UCC बिल का पास होना तय है. यह कई राज्यों में पास हो चुका है और यहां भी इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई हैच आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, बिल कब पेश किया जाएगा और क्या होगा, यह तय करना सरकार का काम है..."

08:45 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वालों के लिए भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स की मदद से कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वालों के लिए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. इसके अनुसार श्रद्धालु सभी जरूरी दस्तावेज और परमिट मिलने के बाद ही यात्रा शुरू करें.

* यात्रा शुरू करने से पहले सभी आवश्यक ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स पूरे होने चाहिए.

* चीनी वीजा और TAR परमिट के बिना यात्रा न करें.

* प्राइवेट टूर ऑपरेटर का रजिस्ट्रेशन और अधिकृत होना जांचें.

* अधूरे कागजात के साथ निकलने पर काठमांडू/नेपाल में फंसने की आशंका बढ़ती है.

* यात्रा से पहले स्वास्थ्य और फिटनेस को गंभीरता से लें, क्योंकि यह ऊंचाई वाली कठिन यात्रा है.

08:07 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमृतसर में आज आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमृतसर में आज सुबह करीब 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक होगी. इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होने के मुद्दे को लेकर फैसला लिया जाएगा. फिर दोपहर 12:00 बजे अमृतसर के सर्किट हाउस में पंजाब के सीएम भगवंत मान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

07:29 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज दोपहर तक भक्तों के लिए बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में एक खास रस्म की तैयारी के कारण शनिवार रात 10.30 बजे से आज (रविवार) दोपहर करीब 1 बजे तक भक्तों के लिए मंदिर बंद रहेगा.

06:44 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में प्रकृति का कहर, यूटा के जंगल में भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के यूटा में देश की सबसे बड़ी जंगल की आग 373 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई है और आपातकाल घोषित किया गया है. वहीं केंटकी में भारी बारिश और बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई. कई इलाकों में बचाव अभियान जारी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

06:43 (IST) 28 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रविवार सुबह उत्तर-पूर्वी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. यह इस इलाके में हाल के दिनों में आए कई बड़े भूकंपों में से एक है.सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई और न ही किसी नुकसान या हताहत होने की तुरंत कोई खबर मिली. लेकिन टाइफून के मौसम में लगातार आ रहे भूकंपों की वजह से भूस्खलन (मडस्लाइड) का डर पैदा हो गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे मन की बात प्रोग्राम में देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए. यह 135वां एपिसोड था. अमृतसर में आज सुबह आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक हुई. ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में एक खास रस्म की तैयारी के कारण शनिवार रात 10.30 बजे से आज (रविवार) दोपहर करीब 1 बजे तक भक्तों के लिए मंदिर बंद रहा

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola