Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नक्काशी के काम को सरकार बहुत बढ़ावा दे रही है- चिरंजी लाल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वर्ल्ड एथलेटिक्स का प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2031 की बोली के लिए बुनियादी ढांचे का निरीक्षण करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से मिला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- सवाल वे लोग खड़े कर रहे हैं जिन्हें राम से कोई प्रेम नहीं है, अखिलेश यादव चुनाव के लिए मसाला खोज रहे हैं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के थूथुकुडी में हुई तेज बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया दुख
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो रहे उद्धव गुट के कुछ सांसद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के पुरानिया इलाके में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशाः स्पीकर ने खारिज की BJD-कांग्रेस की याचिका
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा विधानसभा स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने के आरोपी उनके 11 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया गया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समय नहीं देंगे तो कहीं और चले जाएंगे नेताः जीशान सिद्दीकी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, “अगर कोई पार्टी नेतृत्व अपने लोगों को समय नहीं देती है, तो जाहिर है कि वे कहीं और चले जाएंगे. शिवसेना (UBT) के साथ यही हो रहा है. लोग ऐसे नेतृत्व के साथ काम करना चाहते हैं जो काम करे और लोगों को समय भी दे.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हनुमान जन्मभूमि विवाद में तत्काल सुनवाई से SC का इनकार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में हनुमान जन्मभूमि विवाद मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से मना कर दिया. जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की पीठ ने कहा, “हाईकोर्ट अपने फैसले पर स्पष्टीकरण दे सकता है. याचिकाकर्ता का दावा कि फैसला सुनाने के बाद मामले को फिर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया. SC ने मौखिक उल्लेख पर कोई तात्कालिक राहत देने से इनकार कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पोर्नोग्राफिक कंटेंट पर SC में जनहित याचिका
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पोर्नोग्राफिक कंटेंट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (SC) में जनहित याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता के वकील वरुण ठाकुर ने याचिका में कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है. ठाकुर ने याचिका में कहा कि सभी बच्चे मोबाइल से पोर्नोग्राफ़ी देख रहे हैं, लेकिन कानून में कमी है. जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा कि SC की रजिस्ट्री के सामने मामला रखें, वे इसे लिस्ट कर देंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई के अनुरोध को SC ने किया खारिज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई के अनुरोध को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
न्यायमूर्ति बी. वी. नागराथना की अध्यक्षता वाली SC की अवकाश पीठ ने उस PIL को सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध ठुकरा दिया. याचिका में बिहार पुलिस द्वारा कथित "नकली एनकाउंटर" में तिवारी की मृत्यु के संबंध में FIR दर्ज कर CBI से जांच करवाने की मांग की गई है. पीठ ने याचिकाकर्ता वकील से कहा कि वे पहले रजिस्ट्रार के समक्ष मेंशन कराएं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टैक्लोबान के स्कूल में फायरिंग, 3 छात्रों की मौत, 5 घायल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है. फिलीपींस पुलिस ने बताया कि टैक्लोबान शहर के एक स्कूल में हुई फायरिंग में 3 छात्रों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छह सांसद आधिकारिक रूप से शिंदे शिवसेना में हो सकते हैं शामिल- सूत्र
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज दोपहर 3 बजे बाद छह सांसद आधिकारिक रूप से शिंदे शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल के बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि छह सांसद आज दोपहर 3 बजे बाद आधिकारिक रूप से शिवसेना में प्रवेश कर सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार, पार्टी में शामिल होने से पहले सुबह करीब 11 बजे इन सांसदों की ओर से एक आधिकारिक पत्र और फोटो जारी किए जाने की संभावना है.
वहीं, पार्टी प्रवेश की औपचारिकता पूरी होने के बाद शाम 4 बजे मीडिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा सकती है.
हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. राजनीतिक घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फतेहपुर में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, 1 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बारात की खुशी तब मातम में बदल गई जब हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की जान चली गई. जबकि हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं. घटना फतेहपुर जिले के गाजीपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के लम्हैटा गांव की है. बारात के दौरान चली गोली से गंभीर रूप से घायल धीरज केवट (50) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर के नीचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रेंट क्रूड की कीमत 80 डॉलर के नीचे आ गया है. ब्रेंट क्रूड का भाव आज 79.19 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. कच्चे तेल में यह बड़ी गिरावट है. ब्रेंट क्रूड 1.70% तक लुढ़क गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल सरकार आज पेश करेगी अपना पहला बजट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार द्वारा आज दोपहर 12 बजे वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश किया जाएगा. इस बजट में रोजगार सृजन, नए निवेश आकर्षित करने और एक नई औद्योगिक नीति लाने पर विशेष जोर दिये जाने की संभावना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक होगी, इसकी अध्यक्षता अजीत डोभाल करेंगे. बैठक के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां विषय पर अपने विचार साझा करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar: भारत की मेजबानी में सोमवार से ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है. दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे. सितंबर में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित यह बैठक सदस्य देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
ट्रंप ने दी फिर हमला करने की धमकी
ईरान और अमेरिका के बीच हुए शांति समझौते के बाद एक बार फिर से टकराव के आसार नजर आने लगे हैं. ईरानी प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य को धमकाने से कोई फायदा नहीं होगा. गालिबाफ ने कहा, ”उन्हें अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए. हमारी सशस्त्र सेनाएं उन्हें अलग तरीके से जवाब देने के लिए तैयार हैं. वे चाहे कुछ भी कहें, कार्रवाई हम करते हैं.’
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है. अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है. निगरानी भी बढ़ा दी गई है. एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है. वहीं, छह दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को डेढ़ सौ से अधिक पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है. इसके बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
47 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
50 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
57 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines