Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लालू यादव और राबड़ी देवी को मिली सुरक्षा, बिहार का दावा
बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी को दी गई सुरक्षा की जानकारी शेयर की है. पुलिस मुख्यालय का दावा है कि दोनों माननीय को उनकी अनुमान्यता के अनुरूप उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जी-7 सम्मेलन में व्यापार और आर्थिक साझेदारी पर भारत की बड़ी प्रगति
जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न देशों के नेताओं के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों में व्यापार और आर्थिक सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद यह तय किया गया कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (Comprehensive Economic and Trade Agreement) 15 जुलाई 2026 से लागू होगा. दोनों देशों का मानना है कि इससे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा.
वहीं, भारत और कनाडा के नेताओं की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर जारी वार्ता की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया. दोनों पक्षों ने वर्ष 2026 के भीतर वार्ता पूरी करने के लक्ष्य को दोहराया.
यूरोपीय संघ के नेतृत्व के साथ हुई बैठक में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर भी प्रगति का संकेत मिला. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि समझौते पर बातचीत आगे बढ़ रही है और वर्ष के अंत तक एफटीए पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है.
इन घटनाक्रमों के साथ भारत, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को लेकर बातचीत में नई गति देखने को मिली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीकानेर जेल में बंद शकील की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
बीकानेर में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का बास में बड़ी कार्रवाई की गई. पुलिस और बीकानेर विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी शकील उर्फ जग्गू के अवैध अतिक्रमण और कथित काली कमाई से किए गए निर्माण पर बुलडोजर चलाया.जानकारी के अनुसार शकील उर्फ जग्गू वर्तमान में जेल में बंद है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामलों के अलावा हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं.
प्रशासन ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से निर्माण को हटाया.इस दौरान आरोपी के घरवालों ने पुलिस , बीडीए की कार्रवाई का विरोध भी जताया लेकिन कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों और बीडीए के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई.
मौके पर पहुंची सीओ सदर अनुष्ठा कालिया ने बताया कि आरोपी शकील उर्फ जग्गू पर एनडीपीएस हत्या सहित कई गंभीर प्रकृति के मामले दर्ज हैं. आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है उन्होंने अपराधियों को चेताते हुए कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के साथ खड़ा है अमेरिका- ट्रंप
अगर किसी ने भी भारत पर हमला किया तो हम PM Modi के साथ खड़े होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत का दौरा बहुत शानदार रहा- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, 'पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था. हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था, और मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे. स्टेडियम में लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और 250,000 लोग बाहर थे, और 100,000 लोग घास पर बैठे थे... मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं... लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं भारत की बहुत इज़्ज़त करता हूं- डोनाल्ड ट्रंप
प्रधानमंत्री किसी देवदूत की तरह दिखते हैं. लोग कहते हैं ये बहुत अच्छे आदमी हैं लेकिन ये बहुत tough Negotiator हैं. मैं भारत की बहुत इज़्ज़त करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी के होते हुए भारत की पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया में बड़ी भूमिका है. White House में भारत का दोस्त बैठा है. Iran के पास परमाणु बम नहीं होना चाहिए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नाविकों की सुरक्षा जरूरी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे नाविक दुनियाभर में काम कर रहे हैं और आपके शांति प्रयासों में नाविकों की सुरक्षा भी ज़रूरी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने उठाया होर्मुज का मुद्दा
इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'मिलकर बहुत खुशी हो रही है, पश्चिम एशिया में आपके शांति प्रयास की वजह हालात बेहतर हो रहे हैं. होर्मुज का खुला रहना बहुत जरूरी - Freedom of Navigation ज़रूरी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी से मुलाकात पर क्या बोले ट्रंप?
PM मोदी से मुलाकात के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'फ्रांस में हमारी कई शानदार बैठकें हुईं. यह G7 सम्मेलन है. इसके बाद हमारे पास G2 और फिर G20 की बैठकें भी हैं. खास तौर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. हम व्यापारिक समझौतों पर काम कर रहे हैं. अमेरिका और भारत के बीच कई महत्वपूर्ण चीजें आगे बढ़ रही हैं.
संयुक्त राज्य अमेरिका आज तक के अपने सबसे बेहतर दौर में है. हमारे पास 19.2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का निवेश आ रहा है और हम नए कारखाने बना रहे हैं, हर क्षेत्र में विकास कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी भी अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं और काफी धन खर्च कर रहे हैं. इसके लिए हम उनकी सराहना करते हैं.
मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि वह लंबे समय से मेरे मित्र रहे हैं. हमारे संबंध हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं और आज आपके साथ होना मेरे लिए खुशी की बात है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने आज दोपहर working lunch के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की.
Trump ने कहा - "पीएम मोदी शांत, कूल और ज़बरदस्त असरदार हैं, लेकिन मैं वैसा नहीं हूँ - उन्हें ही देख लीजिए."
Trump ने प्रधानमंत्री को मोदी को शांत और प्रभावशाली बताते हुए खुद को उनसे अलग बताया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद भवन में स्पीकर ओम बिरला के समक्ष पेश होंगे अभिषेक बनर्जी
लोकसभा सचिवालय ने TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से कहा है कि वे 19 जून 2026 को शाम 5 बजे संसद भवन में स्पीकर ओम बिरला के आधिकारिक चैंबर में अपना पक्ष रखें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: थोड़ी देर में ट्रंप मोदी की 'महामुलाकात', दुनिया की टिकी नजर
G7 सम्मेलन के लिए फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच थोड़ी देर में मीटिंग होने वाली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के कामकाज की समीक्षा की
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के कामकाज की समीक्षा की और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसके व्यापक आधुनिकीकरण के निर्देश दिए।
साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और बहुभाषी सहायता प्रणाली का उपयोग करने का निर्देश दिया, ताकि देशभर के लोग अपनी भाषा में आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें।
गृह मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को राज्यों के साथ मिलकर काम करने और हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि साइबर अपराध की जांच के दौरान बैंक खातों के फ्रीज होने से उत्पन्न होने वाली शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए विशेष ध्यान दिया जाए।
शाह ने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तकनीक आधारित, त्वरित और नागरिक-केंद्रित व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्लोबल साउथ से साझेदारी को मजबूत करने में काम आ सकती है G7 की आर्थिक ताकत- PM मोदी
क्या हम Africa | Latin America और Pacific Islands के लिए बनी योजनाओं को जोड़ सकते हैं - प्रधानमंत्री ने G7 में उठाया प्रश्न
G7 की आर्थिक ताक़त का इस्तेमाल Global South से साझेदारी को मज़बूत करने में काम आ सकती है - पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किसी को उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं है- BJP सांसद जगदंबिका पाल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत द्वारा बागी होने के शक वाले सांसदों को अपशब्द कहने पर BJP सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "क्या राजनीतिक जीवन इतना गिर जाएगा? उन्होंने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वैसी भाषा की उम्मीद एक आम आदमी से भी नहीं की जा सकती। शायद यह उनकी हताशा है। उन्हें आत्म-मंथन करना चाहिए और सोचना चाहिए कि पार्टी ऐसी स्थिति में क्यों पहुँची। इसका मतलब है कि किसी को भी इसके नेतृत्व पर भरोसा नहीं है..."
TMC के बागी सांसदों के NCPI में शामिल होने पर उन्होंने कहा, "इसका BJP से कोई लेना-देना नहीं है। अगर पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को हराया, तो यह जनता का फैसला था। उस फैसले के बाद, अगर 69 विधायक और 20 सांसद पार्टी छोड़कर चले गए, तो ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे (TMC) उन्हें सत्ता से दूर रख रहे थे..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अगर किसी का भरोसा टूट जाता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए- प्रियंका चतुर्वेदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई: शिवसेना UBT सांसद संजय राउत के बागी माने जा रहे सांसदों पर अपशब्द कहने के मामले में, शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, "...आपको भावना को समझना होगा... हमने जिस तरह की लड़ाई लड़ी, उसमें पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे को दे दिया गया। वह लड़ाई अभी भी सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। अब एक और कोशिश की जा रही है... ये वोट हमारी पुरानी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि उद्धव ठाकरे के लिए थे। जनता ने उन पर भरोसा किया और उन्हें सांसद बनाया... अगर किसी का भरोसा टूट जाता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए... यह जनता के साथ धोखा है... स्पीकर किसी एक पार्टी के नहीं होते, वे सबके होते हैं... हमने उन्हें एक पत्र दिया है..."
संजय राउत की पोस्ट और 18 जून को होने वाली पार्टी की बैठक पर वे कहती हैं, "...सांसदों की कोई तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है... संवैधानिक नियमों के अनुसार, हमने स्पीकर को पत्र लिखा है और व्हिप जारी किया है। और जो कोई भी व्हिप का उल्लंघन करता है, उसे तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए... मुझे उम्मीद है कि जिन 6 सांसदों के नाम चर्चा में हैं, वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वीणा टी से ED की पूछताछ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजय की बेटी वीणा टी से ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के वडोदरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां वडोदरा नगर निगम (VMC) के मुख्य कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला है। यह धमकी भरा मेल म्यूनिसिपल कमिश्नर और मेयर की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया था, जिसके बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस के उच्च अधिकारी, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत खांडेराव मार्केट स्थित मुख्य कार्यालय पहुंचीं और गहन तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा के लिहाज से कार्यालय में आने-जाने वालों की सख्त चेकिंग की जा रही है। शुरुआती जांच के तहत साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ई-मेल के आईपी (IP) एड्रेस को ट्रेस कर आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंत्री ओपी राजभर ने सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका दावा है कि सपा टूटने जा रही है. राम गोपाल यादव ने अमित शाह को गोपनीय पत्र दिया है. राम गोपाल पत्र देने के बाद मुस्कराते हुए चले गए. उन्होंने कहा, खनन घोटाले में अखिलेश यादव का नाम है, गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में अखिलेश के परिवार का नाम है. जो बंगाल में TMC का हुआ, महाराष्ट्र में उद्धव का हश्र हुआ वो अब यूपी में सपा का होगा. राम गोपाल ने पत्र में सूची बना कर दिया होगा. सपा के बड़ी संख्या में सांसद टूटने जा रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पालम इलाके में NEET छात्रा ने की आत्महत्या
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पालम इलाके में NEET छात्रा ने आत्महत्या कर ली. उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा राजस्थान के अलवर की रहने वाली थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उमा भारती हरिद्वार से जा रही थीं दिल्ली, रास्ते में बिगड़ी तबीयत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी की सीनियर लीडर और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की अचनाक तबीयत खराब हो गई. हरिद्वार से दिल्ली जाते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुई, जहां उनकी तबीयत खराब होने पर उनके काफिले को रास्ते में रोकना पड़ा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबीयत उस वक्त बिगड़ गई, जब वे हरिद्वार से सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए निकली थीं. यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र सरकार की रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टेलीग्राम ने NEET एग्जाम से पहले प्लेटफॉर्म पर कुछ समय के लिए बैन लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हाईकोर्ट आज ही मामले की अर्जेंट सुनवाई के लिए तैयार है. मामला जस्टिस तेजस करिया की वेकेशन बेंच के सामने मेंशन किया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने ट्रैक पर कूदी महिला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ट्रेन के सामने ट्रैक पर कूद गईं. जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची. साथ ही दमकल की टीम भी पहुंची.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के वडोदरा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए. गुजरात पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीट का प्रश्नपत्र लेकर वायुसेना का विमान पटना पहुंचा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. विमान से प्रश्नपत्र उतारकर सुरक्षित निकासी स्थल तक पहुंचाया गया. इसके बाद प्रश्नपत्रों को दरभंगा और गया एयरपोर्ट भेजा गया है. संबंधित अधिकारियों को सुरक्षित तरीके से प्रश्नपत्र सौंपे गए. 21 जून को होगी नीट यूजी पुनर्परीक्षा होगी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
3 जून को हुई परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा इंतजाम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष प्रबंध किया है. मंगलवार को 5 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था. आज भी 25 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के आवागमन को देखते हुए फैसला लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोटा में आज राहुल गांधी का छात्र संवाद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज कोटा में छात्रों और युवाओं के साथ संवाद करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर आज जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कांग्रेस का प्रदर्शन होगा. इसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच होर्मुज और अमेरिका से ऊर्जा आयात पर होगी चर्चा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, होर्मुज जलडमरूमध्य और अमेरिका से ऊर्जा आयात पर चर्चा होगी। भारत और अमेरिका एक दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी के इच्छुक हैं। व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और अगले कुछ हफ़्तों में काम खत्म हो जाएगा: सूत्र
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: U.S. इंडो-पैसिफिक कमांड का बदल गया नाम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी सेना के एक बड़े हिस्से का नाम बदल गया है. U.S इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) नाम अब फिर से U.S. पैसिफिक कमांड (USPACOM) हो जाएगा. 2018 में यह नाम दिया गया था. अमेरिकी युद्ध विभाग ने इसकी घोषणा की है.
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं और कई सांसदों के फोन बंद होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं. उधर, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है. वहीं, जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठकें कर भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया.
उद्धव की सेना फिर टूटेगी?
तृणमूल कांग्रेस में हुई बगावत के बीच विपक्षी खेमे की एक और पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे कहा है कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं.
देशभर में बदलेगा मौसम
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिन आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. राजस्थान समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है. हालांकि, मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
जी7 में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर मजबूत करने’ विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र में अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा, आज की दुनिया पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ी और एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है. ऐसे में यह विषय और भी अहम हो जाता है. लेकिन कोई भी साझेदारी तभी सफल हो सकती है, जब उसकी नींव भरोसे पर टिकी हो.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
47 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
50 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
56 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines