Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IAS कैडर में शामिल होने के बाद प्रमोट हुए 29 PCS अधिकारियों के साथ बैठक की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज शाम करीब 4:30 बजे सेवोक NH-10 हाईवे के पास भूस्खलन हुआ, जिससे पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाला रास्ता प्रभावित हुआ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और बीजेपी विधायक ललित चंद्राकर मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव ज़िले में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का हवाई जायज़ा लिया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी के कई हिस्सों में जलभराव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय ने अपने पेरंबूर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में बुरिसुता नदी का जलस्तर बढ़ने से बिजॉयपुर गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यह सरकार की साजिशः तेज प्रताप यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीना मानवी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “यह सरकार की साजिश है. हमारी उम्मीदवार को फंसाया गया है. वीना मानवी का स्वभाव बहुत अच्छा है. मैं अभी दिल्ली में हूं और बिहार जा रहा हूं. आज अरेस्ट वारंट क्यों जारी किया गया? वह आज अपना नॉमिनेशन फाइल कर रही थीं. हमारी उम्मीदवार वीना मानवी जीत रही थीं. इसीलिए उन्हें झूठे केस में फंसाया गया. बीजेपी और प्रशांत किशोर हार रहे हैं.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कौन सरकार में आए या नहीं, मेरी दिलचस्पी नहींः स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के बहराईच में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “हमने कब कहा कि समाजवादी पार्टी का समर्थन किया जाए? हम गऊ माता को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं. सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम नहीं करेगी तो हट जाएगी और कोई न कोई सरकार में आएगा. हमारा इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है कि कौन सरकार में आए और कौन सरकार से जाए.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मद्रास HC के आदेश पर SC ने लगाई अंतरिम रोक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मद्रास HC के जजों के लिए 17 PA की नियुक्ति रद्द करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास HC के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाय की हत्या नहीं किए जाने के फैसले पर SC की रोक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें तमिलनाडु सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि बकरीद या किसी अन्य दिन राज्य में किसी भी गाय या बछड़े की हत्या न हो.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूटान के 2 लॉ क्लर्कों की SC में नियुक्ति
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने भूटान के दो लॉ क्लर्क को अपने यहां नियुक्त किया है. CJI सूर्य कांत ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि हमने भूटान के साथ एक MoU किया है, जिसके तहत हमने उनके 2 लॉ क्लर्कों को नियुक्त किए हैं. हम सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के तौर पर उनका स्वागत करते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में सासवड़-जेजुरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; तीन महिला वारकरियों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आषाढ़ी वारी यात्रा के दौरान सोमवार सुबह सासवड़-जेजुरी मार्ग पर बेलसर टोल नाके से जेजुरी की ओर करीब 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुई या हादसा हुआ।
हादसे में तीन महिला वारकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिला वारकरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
लोकल पुलिस की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है; करीब 3-4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल उन्हें नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानवापी, मथुरा और संभल के विवादों का होगा Out-Of-Court Settlement
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Supreme Court ने ज्ञानवापी, मथुरा और संभल के विवादों को Out-Of-Court Settlement के किए सुप्रीम कोर्ट परिसर में 21-23 August के होने बीच होने वाले लोक अदालत-समाधान में भेजा है.
इन मामलों को निचली अदालतों में 21 अप्रैल से प्री-लिटिगेशन मेडिएशन के तहत सुलझाने की कोशिशों की गयी थीं. कृष्णजन्मभूमि मथुरा मामले में मध्यस्थता की कोशिशें असफल रहीं. अंतिम प्रयास 5 जुलाई को किए गए थे.
ज्ञानवापी मामले में वाराणसी में कल सुलह की कोशिशें प्रस्तावित हैं. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों हिंदू और मुस्लिम प्रतिनिधियों को इस लोक अदालत समाधान समारोह को लेकर नोटिस भेज दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे में सड़क हादसा, 3 की मौत, 4 घायल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के पुणे जिले के सासवडजेजुरी मार्ग पर जेजुरी की ओर करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में वारी में शामिल 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य महिलाएं घायल हो गईं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 85 दिन बाद दिल्ली की हवा हुई ‘खराब’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गई और एक्यूआई 261 दर्ज किया गया, जो पिछले 85 दिनों में सबसे अधिक है. आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे 45.7 डिग्री सेल्सियस जितनी तपन महसूस हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशियाः पिकअप-ट्रक की टक्कर, हादसे में 13 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शादी समारोह से लौट रहे लोगों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक हाईवे पर 2 ट्रकों के बीच दब गया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंडांग स्यारिफ हिदायत ने बताया कि यह हादसा रविवार दोपहर इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय हाईवे पर हुई. सभी लोग पड़ोसी परेआन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वी दिल्ली में देर रात महिला को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके मैं आज तड़के देर रात सड़क किनारे महिला घायल अवस्था में मिली जहां पर राहगीर के द्वारा उस महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां पर उस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है महिला को गोली मारकर उसे कल्याणपुरी के कल्याणवास के गेट के पास फेंक कर मौके से भाग गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज से 17 जुलाई तक स्पेन, बेल्जियम और फ़िनलैंड के दौरे पर जाने वाले व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आउटर नॉर्थ दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी (ठोकर नंबर-24) पर नहाने गए 4 नाबालिग बच्चे तेज बहाव में डूबे. एक साथी ने शोर मचाकर लोगों को दी सूचना, लोगों के पहुंचने से पहले ही नदी के तेज बहाव में बच्चे बह गए. दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी है.
बताया जा रहा है कि यमुना में 5 बच्चे नहाने गए थे, जिनमें से 4 नदी की तेज धारा में समा गए, जिनकी तलाश जारी है. फिलहाल किसी की बॉडी बरामद नहीं हुई है.
NDRF, DDMA, दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है और बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. शव मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अलीपुर इलाके में अभी भी कुछ बच्चों के गड्ढे में होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के अलीपुर इलाके में अभी भी कुछ बच्चों के गड्ढे में होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. कल 2 बच्चों को मृत अवस्था में निकाला गया था. उसके बाद दमकल विभाग ने ऑपरेशन खत्म कर दिया था. फिर गांव वालों ने रात साढ़े 9 बजे सूचना दी कि अभी भी कुछ और बच्चों के गड्ढे में होने की आशंका है. दमकल को जो सूचना मिली है उसके मुताबिक अभी 4 बच्चे हो सकते हैं. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा के लिए 12वां जत्था रवाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा जारी है. 7754 श्रद्धालुओं के साथ 12वां जत्था रवाना हो गया. इसमें से जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 303 गाड़ियों में यात्रा के लिए रवाना हुआ. 4858 तीर्थयात्री जम्मू से 170 गाड़ियों में पहलगाम यात्रा रूट से निकले तो 2896 तीर्थयात्री जम्मू से 130 गाड़ियों में बालटाल यात्रा मार्ग के लिए रवाना हुए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ठाणे के भिवंडी के खाड़ीपार में ऑयल और केमिकल गोदाम भीषण आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भिवंडी के खाड़ीपार इलाके में स्थित एक ऑयल और केमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, गोदाम में पुराना ऑयल और केमिकल स्टोर करके रखा गया था. देर रात अचानक आग भड़कने के बाद देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. आग के साथ उठे घने धुएं और केमिकल की तेज बदबू से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. तेज धुएं और बदबू के कारण आस-पास मौजूद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. वहीं पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के वैशाली में डबल मर्डर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के वैशाली में डबल मर्डर हो गया है. पिता-पुत्र की एक साथ अर्थी उठी. जमीनी विवाद में एक भतीजा ने चाचा और चचेरे भाई को गोली मारकर कर हत्या कर दी. घटना पर वैशाली SP ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी. कहा जा रहा जो है कि मृतक सेना के जवान छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था. काफी दिनों से पट्टीदारों से जमीनी विवाद चला आ रहा था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में बदमाशों ने की मारपीट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में देर शाम बदमाशों ने खुलेआम तांडव मचाया और कॉलोनी में घुसकर लोगों के साथ जमकर मारपीट की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 9 हमलावरों ने पहले एक युवती से मारपीट की और बीच-बचाव करने आए लोगों को भी बेरहमी से पीटा। इस हमले में एक 8 साल के बच्चे समेत करीब 15 लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं, जबकि 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि 112 पर कई बार कॉल करने के बावजूद पुलिस करीब आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान ने की अमेरिकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों में हुए अमेरिकी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन बताया और आरोप लगाया कि इनसे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के हालिया प्रयासों को नुकसान पहुंचा है.ईरान ने चेतावनी दी कि यदि कोई देश अपने क्षेत्र या सुविधाओं को ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों के लिए इस्तेमाल होने देता है, तो ऐसे हमलों के स्रोत को ईरानी सशस्त्र बलों द्वारा रक्षात्मक हमलों का वैध लक्ष्य माना जा सकता है. मंत्रालय ने मस्कट में हुई वार्ता के परिणाम के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति के हवाले से दिए गए बयानों को भी खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह झूठ बताया और कहा कि चर्चाएं होर्मुज जलडमरूमध्य और जहाजरानी मार्गों के प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर केंद्रित थीं.ईरान ने कथित अमेरिकी कार्रवाइयों पर संयुक्त राष्ट्र सचिवालय की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की और संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद से दोषियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वियतनाम नाव हादसे में केरल के दंपति के शव आज लाए जाएंगे मुंबई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वियतनाम में पर्यटक नौका हादसे में जान गंवाने वाले केरल के एक दंपति के पार्थिव शरीर आज रात मुंबई लाए जाएंगे और उसके बाद उन्हें तिरुवनंतपुरम ले जाया जाएगा.मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को एक बयान में कहा कि कोल्लम जिले के कोट्टाराक्कारा के रहने वाले एसी थॉमस (57) और उनकी पत्नी लोवेनी थॉमस (56) के पार्थिव शरीर को आज रात करीब 10 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर लाये जाने की उम्मीद है.केरल सरकार की प्रवासी मामलों की एजेंसी, एनओआरकेए तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से कोट्टाराक्कारा स्थित थॉमस परिवार के घर तक दंपति के पार्थिव शरीर को ले जाने की व्यवस्था का समन्वय करेगी.राज्य सरकार ने शनिवार को पुष्टि की कि वियतनाम में पर्यटक नौका हादसे में मारे गए लोगों में यह दंपति भी शामिल है.मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, शनिवार को हुए इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 3.6 तीव्रता का भूकंप नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 3.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया. NCS ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी कि यह भूकंप रात 2 बजे जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. अभी तक किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
Aaj Ki Taaza Khabar: अयोध्या राम मंदिर दान के कथित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर भारत सरकार द्वारा एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दहेगाम में APMC के अमृत महोत्सव एवं नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण किया. रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वे केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. मध्य प्रदेश के दतिया में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने आज अपना नामांकन भरा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
47 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
50 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
56 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines