पोरवोरिम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में दिवार स्थल से सब्तो कोटेश्वर तक कोठी तीर्थ कॉरिडोर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। कैबिनेट ने द्वितीय गोवा राज्य रसद और कार्य प्रोत्साहन योजना, 2025 को भी मंजूरी दी।
देश के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को अपने पद की शपथ लेंगे। सुबह 9:30 बजे का कार्यक्रम तय किया गया है।
---विज्ञापन---
पीएम मोदी 15 सितंबर से बिहार दौरे पर जाएंगे। हाल में उन्होंने बाढ़ग्रस्त हिमाचल और पंजाब का दौरा किया था।
असम के ऊर्जा मंत्री, प्रशांत फुकन ने नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में असम के मुख्यमंत्री राहत कोष से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को 5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मंत्री फुकन ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और असम की जनता की ओर से मुख्यमंत्री सुखू को यह चेक सौंपा।
---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30 बजे वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून जाएंगे। शाम लगभग 4:15 बजे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे। शाम 5 बजे देहरादून में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।
---विज्ञापन---
उपराष्ट्रपति का चुनाव NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जीत गए हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, वह 12 सितंबर को शपथ ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले को रोकने की कोशिश की। राहुल गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के साथ दुर्व्यवहार करने वालों की निंदा करनी चाहिए थी, उन्हें सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें कहना चाहिए था कि उन्हें इस तरह की घटना पर दुख है। ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी देश की माताओं से माफी मांगे।
---विज्ञापन---
रायबरेली जा रहे राहुल गांधी के काफिले को कुछ लोगों ने रोक लिया और विरोध करने लगे। प्रदर्शनकारी पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी किए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से माफी की मांग की है।
आखिरकार करीब 9 दिनों के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज खुल गया। फिलहाल छोटे वाहनों को हाईवे से गुजरने की इजाजत है क्योंकि अभी भी रास्ते पर कई जगह पर मालबा है, उसे क्लियर करने का काम किया जा रहा है लेकिन लोगों ने लंबे समय बाद राहत की सांस ली है।
---विज्ञापन---
ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक सैल को धन शोधन मामले (मनी लॉन्ड्रिंग केस) में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल को कथित अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है।
---विज्ञापन---
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी 15 सितंबर को बिहार दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह पूर्णिया में एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं।
---विज्ञापन---
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में झारखंड के रांची के इस्लामनगर इलाके से एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। उससे पूछताछ की जा रही है।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के लिए रवाना होंगे। जहां वे अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
---विज्ञापन---
बिहार विधानसभा चुनाव- पूर्णिया दौरे पर 15 सितंबर को पीएम मोदी जाएंगे।
बिहार दौरे पर 13 सितंबर को BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा जाएंगे। बिहार में आगामी चुनावी रणनीति को लेकर समीक्षा बैठक होगी।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज और कल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि वह कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के परिवार के विदेशी संबंधों को लेकर आज एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं। दोनों के बीच काफ़ी समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
---विज्ञापन---
उधर, चुनाव आयोग (EC) की आज एक बड़ी बैठक है। बताया जा रहा है कि मतदाता सूचियों के SIR (Standardization and Integration of Electoral Rolls) के राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। बिहार में SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब इसे देश भर में लागू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई होनी है। हाई कोर्ट ने इस मामले में ईडी (ED) से जवाब मांगा है।
---विज्ञापन---
देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ...
---विज्ञापन---