Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, मंदिर परिसर में सुनीं जन समस्याएं

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने श्रीनगर, गंदेरबल और शोपियां जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. आतंकी नेटवर्क और टेरर फंडिंग के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई से घाटी में हड़कंप मच गया है.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 26, 2026 08:51 IST

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: आज देशभर में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है. दूरदर्शन पर अयोध्या से रामनवमी समारोह का सीधा प्रसारण किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भीड़ को देखते हुए 26 और 27 मार्च दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

पश्चिम एशिया (ईरान-इजरायल युद्ध) में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने देश को आश्वस्त किया है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) का पर्याप्त भंडार मौजूद है. वहीं, काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने श्रीनगर, गंदेरबल और शोपियां जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---

08:51 (IST) 26 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: दयालपुर में नाबालिग की हत्या से सनसनी, आपसी झगड़े में गई 15 वर्षीय सुभान की जान

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दयालपुर इलाके में 15 वर्षीय सुभान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आपसी झगड़े को वजह बताया जा रहा है, कुछ स्थानीय लड़के फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

08:41 (IST) 26 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, मंदिर परिसर में सुनीं जन समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' के माध्यम से आम लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए।

07:56 (IST) 26 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: श्रीनगर, गंदेरबल और शोपियां में CIK की कार्रवाई, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने श्रीनगर, गंदेरबल और शोपियां जिलों में संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

First published on: Mar 26, 2026 07:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.