Live Updates
गाजियाबाद में कल स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छठ पूजा को लेकर गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद ने यह आदेश जारी किया।
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर एक्शन, हिमाचल कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संपूर्ण राज्य इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।
यूके के प्राइम मिनिस्टर कीर स्टार्मर ने दी दिवाली की बधाई
यूके के प्राइम मिनिस्टर कीर स्टार्मर ने लोगों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने जश्न मनाते हुए तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि दिवाली मनाने वाले सभी लोगों को बहुत बधाई। मैं आपको और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।
लाल चौक पर दिवाली का जश्न
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। पश्चिममन्या शारदा पीठम द्वारा आयोजित इस उत्सव में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी शामिल हो रहे हैं।
रोशनी से जगमग हुई दिल्ली
दिवाली के अवसर पर दिल्ली के कई इलाके रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। वीडियो साउथ एक्स, खान मार्केट और लोधी रोड का है।
कैदियों के बच्चों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई
ओडिशा: भुवनेश्वर के मधुर मयी आदर्श शिक्षा निकेतन में जेल छात्रावास में कैदियों के बच्चों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई।
दिवाली की रात मदुरै शहर का ड्रोन वीडियो
तमिलनाडु के मदुरै से ड्रोन से ली गई तस्वीरों में शहर में पटाखे फोड़ते हुए दिखाया गया है, लोग दिवाली मना रहे हैं।
द्वारका जिले में डीटीसी बस में आग
दिल्ली पुलिस ने बताया कि द्वारका जिले में एक डीटीसी बस में आग लग गई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि बस में रखे पटाखों में आग लगी।
दिवाली के अवसर पर रोशनी से नहाया संसद भवन और राष्ट्रपति भवन
दिल्ली में दिवाली के अवसर पर रोशनी से नहाया संसद भवन और राष्ट्रपति भवन।
दिवाली पर झारखंड के बोकारो में 66 दुकानें जलकर खाक
दिवाली पर झारखंड के बोकारो शहर में मरगा पुल के पास पटाखों की दुकान में आग लगने से 66 दुकानें जलकर खाक हो गईं। जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना के बाद 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
महाराष्ट्र डीजीपी को पद से हटाने की मांग
महाराष्ट्र पुलिस की डीजीपी रश्मि शुक्ला को पद से हटाने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की मांग के बावजूद चुनाव आयोग क्यों नहीं हटा रहा? झारखंड के लिए और महाराष्ट्र के लिए अलग कानून है क्या?
आंध्रप्रदेश के एलुरु में पटाखों में विस्फोट, 1 की मौत, 6 घायल
आंध्रप्रदेश के एलुरु में पटाखों के बीच धमाके से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पटाखों में हुए धमाके से सड़क पर खड़े लोग भी चपेट में आ गए।
PM मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाई।
जामताड़ा में सत्यानंद झा को मनाने पहुंचे असम के सीएम
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी नेता सत्यानंद झा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने पर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम पार्टी से सिर्फ़ एक ही व्यक्ति को टिकट दे सकते थे, उन्हें टिकट नहीं दे सकते थे, इसलिए झा जी नाराज़ हो गए और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। इस बार बीजेपी के लिए सरकार बनाना बहुत ज़रूरी है, झारखंड के लिए यह ज़रूरी है। मैं झा जी से अनुरोध करने आया था कि वो अपना नामांकन वापस लेकर पार्टी की मदद करें. हमने यह भी कहा है कि उन्हें राज्य या केंद्र सरकार में अच्छा और सम्मानित पद दिया जाएगा। वो बहुत पुराने कार्यकर्ता है। वो अपने कार्यकर्ताओं से बात करके कोई फ़ैसला लेंगे।
हम दिवाली मनाने के लिए बारामती आते रहे हैं- सुप्रिया सुले
एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले कहती हैं, "बचपन से ही हम दिवाली मनाने के लिए बारामती आते रहे हैं। पूरा पवार परिवार दिवाली पर एक साथ होता है।"
सीएम सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाई दिवाली
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के एक वृद्धाश्रम में दिवाली मनाई।
दिवाली पर दहला कानपुर
Kanpur News: दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश के कानपुर से बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है। कानपुर के सीसामऊ में एक घर के बाहर भीषण बम धमाका देखने को मिला। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गए और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना तेज से था कि आसपास के घरों में भी दरार आ गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
रोटी न देने पर मौत
Delhi Crime: राजस्थान के जोधपुर के बाद राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। एक शख्स ने 2 रोटी देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। इस घटना में पीड़ित शख्स की जान चली गई। वहीं दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रवि राजा होंगे बीजेपी में शामिल
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राज्य का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। वहीं कांग्रेस को आज बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस नेता रवि राजा बीजेपी में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। रवि राजा महाराष्ट्र चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
दिवाली पर मिला 100 किलो नकली पनीर
Diwali News: अलीगढ़ के थाना चांडोस क्षेत्र के गांव ताजपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और एफडीए की टीम ने एक फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने दूध और पनीर के सैंपल लिए, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। टीम को 100 किलोग्राम नकली पनीर मिला है। पनीर को वहीं नष्ट करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी
PM Modi Diwali: गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी कच्छ के बॉर्डर पर दिवाली सेलिब्रेट करेंगे।
स्वामी चिन्मय पर लगा राष्ट्रद्रोह का आरोप
Bangladesh: बांग्लादेश में बिखते लोकतंत्र की तस्वीरें आए दिन सामने आ रही हैं। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कहानी किसी से छिपी नहीं है। इसी कड़ी में मशहूर संस्थान ISKCON के जाने माने चेहरे स्वामी चिन्मय पर भी देशद्रोह का आरोप लगा दिया गया है। बांग्लादेश पुलिस ने स्वामी चिन्मय के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया है।
राहुल गांधी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
National News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज लोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि आज ही के दिन 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी।
पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
National News: सरदार वल्लभाई पटेल की जंयती पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सरदार पटेल को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राजस्थान में खौफनाक वारदात
राजस्थान से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जोधपुर में 50 साल की महिला को मारकर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। महिला का शव प्लास्टिक बैग में बरामद किया गया है। महिला 2 दिन पहले गायब हो गई थी और अब 6 टुकड़ों में कटा हुआ उसका शव मिला है। मृतका का नाम अनीता चौधरी है। अनीता 28 अक्टूबर की दोपहर को अपना ब्यूटी पार्लर बंद करके निकली और रात तक घर नहीं लौटी। अनीता के पति मनमोहन चौधरी ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
मैक्सिको के स्टील प्लांट में विस्फोट
World News: सेंट्रल मैक्सिको के स्टील प्लांट में अचानक से विस्फोट हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। विस्फोट की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।
अमेरिका जाने वाली 60 फ्लाइटें कैंसिल
Air Indian Cancelled 60 Flights: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने भारत से अमेरिका जाने वाली 60 फ्लाइटें कैंसिल कर दी हैं। एयर इंडिया ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब नवंबर और दिसंबर में भारत और अमेरिका के बीच सफर करने वालों की तादाद सबसे अधित होती है। दोनों देशों के बीच उड़ान भरने वाली एयरइंडिया अकेली स्वदेशी एयरलाइन है। कंपनी के द्वारा उड़ान रद्द करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि इससे विमान के किराए में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो पूरे देश में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज सरदार वल्लभाई पटेल के जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। बीते दिन की खबरों की बात करें तो दिवाली के शुभ अवसर पर भगवान राम की नगरी अयोध्या 28 लाख दीयों से सजाया गया। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वहीं RBI लंदन से 102 टन सोना भारत वापस लेकर आया है, जिसके बाद भारत का 324 टन सोना ही बैंक ऑफ इंग्लैंड में बचा है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
नेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
53 mins agoLIVE: राहुल गांधी बोले- 'जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं'
3 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
11 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
12 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
14 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
16 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
16 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines