Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Iran से जो हासिल करना है वो बिना किसी deal के कर लेंगे- ट्रंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Iran से जो हासिल करना है वो बिना किसी deal के कर लेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतवासियों को अब फ्रांसीसी हवाईअड्डों पर ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस दूतावास ने भारत के सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए राहत भरी खबर दी है. 10 अप्रैल 2026 से प्रभावी यह नया नियम लागू हो चुका है, जिसमें फ्रांसीसी क्षेत्र के हवाईअड्डों के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से गुजरने वाले भारतीय यात्रियों को अब एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं होगी.
दूतावास के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह छूट उन यात्रियों के लिए है जो तीसरे देश की ओर जाते हुए फ्रांसीसी हवाईअड्डे पर केवल layover के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ही रहते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में दर्ज हुआ लगभग 84.41% मतदान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में लगभग 84.41% मतदान दर्ज किया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक हुए 82.24% मतदान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत, तमिलनाडु - 82.24%
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में 3 बजे तक 70% हुआ मतदान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दोपहर 3 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत, तमिलनाडु - 70.00%
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में जमीनी विवाद के लिए गठित होगी स्पेशल टीम, सीएम योगी ने दिए आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि यूपी में जमीनी विवाद का निपटारा विशेष टीम गठित करके किया जाएगा. सीएम योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की जमीन पर दबंग कब्जा नहीं कर पाएंगे जमीन का मालिकाना हक उसी को मिलेगा जो उसका असली स्वामी होगा. सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए ये भी कहा है कि अगर किसी जमीन पर दबंगों ने कब्जा किया है तो जमीन को कब्जा मुक्त करने के साथ दोषियों को कानूनी सबक भी सिखाया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मदुरै उत्तर विधानसभा क्षेत्र से AIADMK उम्मीदवार पी. सरवनन ने डाला वोट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्य विधानसभा उपचुनाव में 1 बजे तक कितना मतदान?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप, पहले प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाई
ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में एक कपल की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने गेट का लॉक तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच में पता चला है कि प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद खुद को फांसी लगा ली.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 40 साल बाद पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 40 साल पुराने मर्डर केस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी चंद्रशेखर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी 1986 में पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शक के चलते अपनी पत्नी की ईंटों से सिर कुचलकर हत्या की थी और वारदात के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर कानून से बचता रहा. तकनीकी सर्विलांस और फील्ड जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और 22 अप्रैल 2026 को उसे नांगली पूना, अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने किया मतदान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्य विधानसभा उपचुनाव में अब तक कितने प्रतिशत वोटिंग?
State Assembly By-Elections | Approximate voter turnout as of 11 am
Umreth (Gujarat) - 25.65%
Baramati (Maharashtra) - 20.55%
Rahuri (Maharashtra) - 18.22% pic.twitter.com/IaxS4AFSL2
— ANI (@ANI) April 23, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBSE ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट घोषित की
CBSE ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट घोषित कर दी है. परीक्षा की शुरुआत 15 मई 2026 से होगी
- पहला पेपर गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) का
- 16 मई को अंग्रेज़ी की परीक्षा
-18 मई को विज्ञान (Science) का पेपर
-19 मई को हिंदी समेत कई भाषाओं की परीक्षा
-भाषाओं में हिंदी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती समेत कई विषय शामिल
-20 मई को संस्कृत, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पेंटिंग की परीक्षा
-21 मई को सोशल साइंस के पेपर के साथ परीक्षा खत्म
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिनेता प्रभु और विक्रम प्रभु ने डाला वोट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DMK उम्मीदवार पन्नीरसेल्वम ने की वोटिंग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक्टर धानुष ने डाला वोट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह वोटिंग शुरू हो गई. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे खत्म होगी. महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार, जो बारामती से चुनाव लड़ रही हैं, उन्होंने वोटर्स से अपने दिवंगत पति अजीत पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्हें सपोर्ट करने की अपील की है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने की वोटिंग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिनेता सिवाकार्तिकेयन ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MNM चीफ कमल हसन और उनकी बेटी श्रुति हसन ने डाला वोट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चेन्नई में वोट डालने पहुंचे TVK प्रमुख विजय
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रद्धालुओं के लिए खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आईआईटी मद्रास के निदेशक ने मतदान किया
तमिलनाडु चुनाव 2026 में आज आईआईटी मद्रास के निदेशक, वीझिनाथन कामाकोटी ने चेन्नई के मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि हमारे पास विकसित भारत 2047 के लिए 21 साल हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण है। सभी सरकारों और राज्यों को खुद को बेहतर ढंग से तैयार करना होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में राज्य भाजपा उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मतदान किया।
तमिलनाडु में राज्य भाजपा उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने मायलापुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की तमिलिसाई सौंदराजन और डीएमके के डी. वेलू के बीच मुकाबला है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की याचिका पर सुनवाई आज
छत्तीसगढ़ में 4 जून 2003 को तत्कालीन राकांपा नेता रामवतार जग्गी की रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल मामले में अप्रैल 2026 में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, लेकिन साल 2007 में निचली अदालत ने अमित को बरी कर दिया था। 23 साल पुराने इस मामले में अमित जोगी ने अब सुप्रीम कोर्ट में एक अपील की है, जिस पर आज सुनवाई होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव मतदान शुरू
तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव मतदान आज हो रहे हैं। वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 4 मई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 75032 मतदान केंद्र बनाएं हैं, जिनमें से 5938 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। राज्यभर में करीब 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 295 कंपनियां (23000 जवान) शामिल हैं। 20000 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों और वन रक्षकों को भी ड्यूटी सौंपी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 1100 वाहनों में त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार रखे गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में आज 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव मतदान
तमिलनाडु में आज सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होंगे। इस बार 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोट का अधिकार प्रयोग करेंगे, जिनमें 2.89 करोड़ महिला मतदाता हैं। तमिलनाडु में कुल 4023 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन और अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के बीच है। अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कषगम' ने कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला खड़ा कर दिया है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 23 अप्रैल दिन गुरुवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सुबह पूरे विधि-विधान के साथ उत्तराखंड में ब्रदीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर आज मतदान चल रहे हैं, जो सुबह 7 बजे शुरू हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर और मथुरापुर में विजय संकल्प सभा में शिरकत करेंगे। रामकृष्ण मंदिर बेलूर मठ के दर्शन करने के बाद शाम करीब 5:30 बजे हावड़ा में रोड शो करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज पश्चिम बंगाल में बालागढ़, पुरसुराह और मध्यग्राम विधानसभा में चुनावी सभा है। उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के राकांपा नेता रामवतार जग्गी के मर्डर केस के दोषी पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
28 mins agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
32 mins ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
38 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
51 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines