Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी का मिशन बंगाल, सिंगुर में ₹830 करोड़ की सौगात, 3 नई अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी कल दोपहर सिंगुर से बंगाल को ₹830 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. हावड़ा-आनंद विहार सहित तीन प्रमुख अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गणतंत्र दिवस से पहले CRPF ने श्रीनगर में डल झील के पास बनाया चेकपॉइंट
गणतंत्र दिवस से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत CRPF ने श्रीनगर में डल झील के पास चेकपॉइंट बनाया है और स्निफर डॉग्स भी तैनात किए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सैन्य कैंप के करीब मंडराता दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रामगढ़ स्थित सेना के कैंप के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन मंडराता हुआ देखा गया है. सेना के जवानों ने रिपोर्ट दी कि यह ड्रोन पाकिस्तान की दिशा से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. यह बीएसएफ की सीमा चौकी कंदराल के ठीक सामने से उड़ते हुए रामगढ़ की तरफ आया और कुछ देर तक सैन्य ठिकाने के ऊपर मंडराता रहा. इस संदिग्ध हलचल के बाद सीमा पर तैनात जवानों को तुरंत सतर्क कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार यह ड्रोन करीब 2 से 3 मिनट तक भारतीय हवाई क्षेत्र में दिखाई दिया और फिर वापस पाकिस्तान की सीमा की ओर लौट गया. रामगढ़ इलाके में ड्रोन के ओझल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है. घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बल इस बात की जांच कर रहे हैं कि ड्रोन के जरिए सीमा पार से कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं गिराई गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ‘देश विरोधी ताकतें देश को नुकसान पहुंचाने पर तुली हैं’, मुर्शिदाबाद प्रदर्शन पर BJP MLA का आरोप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे अमित शाह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'घुसपैठिए ही सारी समस्याओं की जड़, बंगाल को बचाना है तो ममता सरकार को जाना होगा', केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
'घुसपैठिए ही सारी समस्याओं की जड़, बंगाल को बचाना है तो ममता सरकार को जाना होगा', केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेलडांगा घटना के मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार, छापेमारी जारी
पश्चिम बंगाल में आज की बेलडांगा घटना के सिलसिले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और छापेमारी जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने कहा- 'अब बंगाल में सुशासन की बारी, BJP यह काम करके रहेगी'
पीएम मोदी ने कहा- 'अब बंगाल में सुशासन की बारी, BJP यह काम करके रहेगी'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्री माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर लगी आग
श्री माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर अर्ध कुंवारी के पीछे वाली पहाड़ी पर आग लग गई है. श्राइन बोर्ड और संबंधित विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. यह क्षेत्र यात्रा मार्ग से दूर है, इसलिए यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है. क्षेत्र दुर्गम और ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है. एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर में दूषित पानी से मृतकों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि जिनके परिवार में डेथ हुई है, उन लोगों से मिला हूं. अभी यह कहा जाता था देश का स्मार्ट सिटी, ये नए मॉडल का स्मार्ट सिटी है, इसमें पीने का पानी नहीं है. लोगों को डराया जा रहा है, इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता है. पानी पीकर लोग मरते हैं.
यह अर्बन मॉडल है. यह सिर्फ इंदौर में नहीं है, यह अलग-अलग शहरों में यही हो रहा है. जो सरकार की जिम्मेदारी है साफ पानी, कंपोजिशन, यह सब जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही है. यहां पर जिन लोगों ने यह करवाया है, कोई तो जिम्मेदार होगा. सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा. यहां पर जिसने यह काम करवाया है, कोई ना कोई रिस्पॉन्सिबिलिटी तो सरकार को लेनी चाहिए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 2.15 किलो सोना बरामद
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट, टर्मिनल-3 पर कस्टम अधिकारियों ने म्यांमार के 3 नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह तीनों लोग 14 जनवरी को फ्लाइट 8M620 से यांगून, म्यांमार से दिल्ली आए थे. जांच करने पर उनके बैग से 13 गोल्ड बार बरामद हुए, जिनका वजन 2.158 किलो है. इस सोने की कीमत लगभग 2.89 करोड़ रुपये बताई गई है. कस्टम अधिकारियों ने सोना जब्त करके कस्टम एक्ट के तहत तीनों को गिरफ्तार किया. मामले की आगे की जांच जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP के अमरोहा में हादसा, कोहरे में टकराई 6 गाड़ियां
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया है. अमरोहा के CO सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आज शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-9 पर डिडौली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सड़क पर घने कोहरे और दृश्यता कम होने की वजह से 6 गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसमें एक कैंटर, एक बस और 4 अन्य छोटी गाड़ियां थी. हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान में तख्तापलट की कोशिश करने वाली गिरफ्तार
ईरान के प्रेस TV ने दावा किया है कि देश में विफल तख्तापलट की कथित सरगना को IRGC ने गिरफ्तार कर लिया है. राहा परहाम उर्फ नाजनीन बारादरान को हिरासत में लिया गया है. IRGC ने जटिल खुफिया अभियानों के जरिए देश में सक्रिय आतंकी गुटों की सरगना को पकड़ा. IRGC के अनुसार उसे रेजा पहलवी के करीबी बिजान कियान ने ट्रेनिंग दी थी और वह दंगे भड़काने के मकसद से ईरान में सक्रिय थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में AIMIM की जबरदस्त एंट्री
महाराष्ट्र के 29 महानगर पालिका चुनाव में एमआईएम की जबरदस्त एंट्री हुई है. एमआईएम के 29 महानगर पालिका में 110 पार्षद जीते. एमएनएस और एनसीपी शरदचंद्र पार्टी से भी अच्छा प्रदर्शन एमआईएम का रहा. 29 महानगर पालिका चुनाव में एमआईएम के 110 पार्षद विजयी हुए हैं, जिनमे सबसे ज्यादा छत्रपति संभाजी नगर में 33, मालेगांव में 21, नांदेड़ में 13, धुले में 10, मुंबई में 7, सोलापुर में 8, ठाणे में 5, अमरावती में 11, नागपुर में 1 और परभणी में 1 पार्षद विजयी हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुओं की बेअदबी पर वीडियो की जांच की रिपोर्ट आई सामने
दिल्ली विधान सभा में गुरुओं की बेअदबी पर वीडियो की जांच की रिपोर्ट सामने आई है. दिल्ली FSL ने रिपोर्ट जारी की है, जिसे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता लेकर आए. रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो और वर्बेटिम एक से हैं. वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. आतिशी पर दिल्ली विधानसभा में गुरुओं का अपमान करने आ आरोप लगा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महानगर पालिका चुनाव में एनसीपी पवार का सबसे खराब प्रदर्शन
महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन NCP शरद चंद्र पवार पार्टी का रहा. 29 में से 18 महानगर पालिका में एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है और यह पार्टी के लिए चिंता का विषय है. नवी मुंबई, नासिक पिंपरी-चिंचवड़, नागपुर जैसी बड़ी महानगर पालिका में पार्टी को जीरो सीट मिली है वही उल्हासनगर, मीरा-भयंदर,वसई-विरार, पनवेल,मालेगांव, धुले, जलगांव, कोल्हापुर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, अमरावती, चंद्रपुर, जालना और इचलकरंजी महानगर पालिका में भी एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी खाता नहीं खोल पाई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के सीनेटर्स ने राष्ट्रपति ट्रंप को लिखी चिट्ठी
टैरिफ से अमेरिका के लोग भी परेशान हो गए हैं, इसलिए सीनेटर्स ने राष्ट्रपति ट्रंप को एक चिठ्ठी लिखी है. मोंटाना और नॉर्थ डकोता अमेरिका में दाल उत्पादन में नंबर वन हैं और भारत इसका सबसे बड़ा खरीदार है. इन दोनों इलाकों के सीनेटर स्टीव डेन्स (मॉन्टाना) और जॉन होवेन (नॉर्थ डकोटा) ने राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखा है.
लेटर में कहा गया है कि पिछले साल टैरिफ युद्ध के नतीजे के तौर पर भारत सरकार ने दाल के आयात पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, जिससे अमेरिका से भारत दाल का निर्यात रुक गया है और अमेरिका में दाल की कीमत घट गई है. इसीलिए राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात कर दाल पर लगे टैरिफ हटवाएं या समाधान निकालें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शनिवार को खुलासा किया कि उनकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस नए सिरे से बड़े पैमाने पर हमलों की तैयारी कर रहा है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि हवाई रक्षा मिसाइलों और सिस्टमों की आपूर्ति अपर्याप्त है, जिसकी वजह से यूक्रेन को गंभीर खतरा है. हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें पिछले हफ्ते कीव और खार्किव पर हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए. जेलेंस्की की यह अपील अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य NATO सहयोगियों के लिए है, जिन्हें इस वक्त ग्रीनलैंड के सवाल ने फंसा रखा है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान से भारतीय छात्रों का पहला जत्था पहुंचा भारत
Iran से भारतीय छात्रों और तीर्थयात्रियों को लेकर ईरान के माहान एयर की पहली उड़ान शुक्रवार रात तेहरान से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरी. यह Evacuation फ्लाइट नहीं थी, बल्कि एक नियमित व्यावसायिक उड़ान थी. हिंसा के कारण ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद यह ईरान से भारत के लिए पहली उड़ान है. उड़ान में सवार लगभग 150 यात्रियों में अधिकांश भारतीय छात्र और तीर्थयात्रियों के अलावा कुछ ईरानी नागरिक भी शामिल थे. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार अब धीरे-धीरे व्यावसायिक उड़ानें बहाल हो रही हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान पर हमला न करने की वजह ट्रंप ने बताई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान पर हमला नहीं किया, क्योंकि ईरान ने 800 लोगों को फांसी देने पर रोक लगा दी, लेकिन खामेनेई के करीबी तेहरान के धर्मगुरु अहमद खातमी ने जुमे के खुत्बे में प्रदर्शनकारियों पर विदेशी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई का इंतजार करने को कहा. अमेरिकी मानवाधिकार संगठन HRANA के अनुसार, इंटरनेट बंदी के बाद 6 दिन में 52 फांसियां हुईं, हालांकि यह विरोध प्रदर्शन से जुड़ी नहीं थीं, बल्कि पुराने मामलों की सजा थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज पोलैंड के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री आएंगे भारत
पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रैडोसलॉ सिकोरसकी आज से अगले 3 दिन भारत में होंगे. वे राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शिरकत करेंगे. इसके बाद वे दिल्ली जाएंगे, जहां सोमवार को विदेश मंत्री जयशंकर से भेंट करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगी, लेकिन इस बार 1 तारीख को रविवार है और रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार (Share Market) उस दिन खुलेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अलग-अलग सर्कुलर जारी करके बताया कि एक फरवरी को बजट वाले दिन रविवार होने के बावजूद हर रोज की तरह बाजार खुलेगा और लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान के इमिग्रेंट वीजा पर लगी रोक
अमेरिका में इस्लामाबाद की एंबेसी ने एक ऐलान किया है. 21 जनवरी 2026 से पाकिस्तान के इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर अस्थायी रोक लग जाएगी. यानी अब आगे किसी को इमिग्रेंट वीजा जारी नहीं किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में आज दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना
दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग आज 17 जनवरी को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बने विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाएगा. चकिया में स्थित विराट रामायण मंदिर की ट्रस्ट कमेटी ने बताया कि शिवलिंग की स्थापना के लिए देश-विदेश से विशेष सामग्री, पवित्र जल, फूल और वैदिक विद्वान चकिया पहुंच गए हैं. शिवलिंग 210 मीट्रिक टन का है. 750 टन क्षमता वाली 2 क्रेनों को शिवलिंग को उठाने के लिए राजस्थान और भोपाल से मंगाया गया है.
Today Breaking News in Hindi: आज 17 जनवरी दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज बिहार में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हुई और आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का दूसरा दिन भी रहा, जिसमें उन्होंने 138 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज से पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के हरी झंडी दिखाई.
दूसरी ओर, कर्नाटक के बल्लारी में हुई हिंसा के विरोध में आज BJP का बड़ा प्रदर्शन हुअर, जिसमें हजारों लोग जुटे. पंजाब के मख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
2 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines