Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: गवर्नर-प्रेसिडेंट की समयसीमा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए किसी विधेयक पर निर्णय की समयसीमा तय किए जाने को लेकर प्रेसिडेंशियल रेफरेन्स पर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ कल सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी थी। उसके बाद राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंशियल रेफरेन्स भेजकर इस मामले से जुड़े 14 संवैधानिक सवालों पर सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी थी।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ट्रंप-जेलेंस्की मीटिंग की तैयारियां जारी
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की आज होने वाली मुलाकात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर बैठक होगी। जेलेंस्की मुलाकात के लिए वाशिंगटन पहुंच गए हैं। कई यूरोपीय देशों के नेता भी इस मीटिंग के लिए वाशिंगटन पहुंच रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: कांग्रेस अध्यक्ष के घर अहम मीटिंग
आज शाम 5:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक की उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक होगी। इसके लिए JMM से राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और महुआ माझी पहुंच गए हैं। CPI(M) से MA बेबी, कांग्रेस से KC वेणुगोपाल, TMC से डेरेक ओ ब्रायन भी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं। RJD से प्रेमचंद गुप्ता, सपा से रामगोपाल यादव पहुंचे। NCP से शरद पवार पहुंचे। DMK से कनिमोझी पहुंचीं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: सेना के जवान से मारपीट करने वाले 6 गिरफ्तार
मेरठ में सेना के जवान के साथ मारपीट के मामले पर SSP विपिन टांडा ने कहा, "कल रात एक वीडियो मिला जिसमें एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली और जब पुलिस ने मौके पर जांच की तो ज्ञात हुआ कि वादी पक्ष एक फौजी है जो अपनी ड्यूटी से लौट रहे थे, उनके साथ टोल कर्मियों का किसी बात पर झगड़ा हुआ। टोल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया। वीडियो के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: मुंबई में जारी हुआ बारिश का रेड अलर्ट, कई इलाके हुए जलमग्न
आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने पहले ऑरेज अलर्ट जारी किया था और फिर बाद में इसे रेड अलर्ट कर दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: असम में आया भूकंप, राजस्थान में भी महसूस किए गए झटके
सोमवार को असम के नागांव जिले में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। तेजपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर, 35 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया यह भूकंप आज दोपहर लगभग 12.09 बजे महसूस किया गया। इस बीच, 17 अगस्त को शाम 5:30 बजे राजस्थान के चुरू क्षेत्र में 3.1 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया यह भूकंप 7.56 अक्षांश और 74.01 देशांतर पर आया।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में पार्थ चटर्जी को जमानत
पार्थ चटर्जी को स्कूल सेवा आयोग (SSC) शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। हालांकि उनकी रिहाई अभी नहीं होगी। आरोपी सुबीरेश भट्टाचार्य और शांतिप्रसाद सिन्हा को भी बेल मिल गई है। ऑडियो लीक मामले में पुलिस ने SSC भवन अभियान आयोजकों में से एक बर्खास्त शिक्षिक सुमन विश्वास को हुगली के आदिसप्तग्राम से गिरफ्तार किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: पुर्व सांसद मोहन डेलकर आत्महत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा बाम्बे हाईकोर्ट का फैसला
दादरा एवं नगर हवेली से सात बार सांसद रहे मोहन डेलकर आत्महत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट ने बाम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
पूर्व सांसद के बेटे अभिनव डेलकर की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद मोहन डेलकर आत्महत्या मामले में केंद्र-शासित प्रदेश के प्रशासक सहित नौ लोगों के खिलाफ दर्ज एफाईआर को रद्द कर दिया था। यह FIR दादरा एवं नगर हवेली से सात बार सांसद रह चुके मोहन डेलकर की मौत के बाद दर्ज की गई थी, जो 2021 में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे।
डेलकर के कथित सुसाइड नोट में उत्पीड़न और धमकी का विस्तृत विवरण दिया गया था, जिसके कारण पुलिस ने शीर्ष नौकरशाहों और राजनीतिक हस्तियों सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: AAP सांसद संजय सिंह को झटका, यूपी में स्कूल बंद करने खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से SC का इनकार
उत्तर प्रदेश में 105 प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले के खिलाफ आप नेता संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता संजय सिंह को हाईकोर्ट जाने को कहा। संजय सिंह के वकील कपिल सिब्बल ने याचिका वापस ली।
यूपी सरकार ने कम नामांकन वाले स्कूलों को बंद करने और उन्हें 3 किलोमीटर के दायरे में नजदीक वाले स्कूलो में विलय करने का फैसला लिया है। संजय सिंह ने यूपी सरकार के इस कदम को असंवैधानिक, मनमाना और शिक्षा के अधिकार कानून के खिलाफ बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 'भाजपा की तरह बोल रहे CEC ज्ञानेश्वर कुमार', कांग्रेस सांसद वामसी गद्दाम
कांग्रेस सांसद वामसी गद्दाम ने कहा कि यह बहुत मजेदार है। ज्ञानेश्वर कुमार ऐसे बात कर रहे हैं जैसे वे चुनाव आयोग का नहीं, बल्कि भाजपा पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हों। राहुल गांधी ने कुछ बुनियादी सवाल उठाए हैं, जिनमें चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया गया है। चुनाव आयोग का काम आम आदमी और देश के आम मतदाता को यह विश्वास दिलाना है कि कोई चोरी नहीं हो रही है, कोई हेराफेरी नहीं हो रही है।
तेलंगाना के किसानों के लिए यूरिया के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा ने बार-बार साबित कर दिया है कि उसे तेलंगाना से कोई लगाव नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान भी, मैंने तेलंगाना के किसानों और तेलंगाना की जनता से यही बात कही थी कि भाजपा तेलंगाना की जनता को सिर्फ धोखा देगी। आज, भाजपा ने तेलंगाना को मिलने वाले यूरिया के आवंटन का 50% भी नहीं दिया है, यह पूरी तरह से एक मजाक है कि भाजपा तेलंगाना के लोगों और तेलंगाना के किसानों के साथ खेल रही है। उनके मन में तेलंगाना के किसानों के लिए न तो कोई सम्मान है और न ही कोई प्यार।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: सेंसेक्स में 1 हजार पॉइंट से ज्यादा की बढ़त
मुंबई शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स में 1 हजार पॉइंट से अधित की बढ़त हुई है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ज्योति मल्होत्रा की आज कोर्ट में पेशी
जासूसी आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान उसे चार्जशीट की कॉपी भी दी जा सकती है। SIT ने ज्योति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कश्मीर डैम का वीडियो बनाने का भी आरोप है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: AAP और कांग्रेस सांसद ने SIR पर चर्चा के लिए राज्यसभा में दी नोटिस
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संवैधानिक और चुनावी प्रभावों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, तीन घायल
छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है जबकि तीन घायल हैं। यह घटना बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया की है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: मुंबई में फिर भारी बारिश से जलजमाव
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: मुरादाबाद में रामगंगा नदी उफान पर, घरों में घुसा पानी
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: चीन के विदेश मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे भारत, एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात
चीन के विदेश मंत्री Wang Yi आज शाम लगभग 4:15 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता में सीमा, व्यापार समेत अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 'चुनाव आयोग की पोल खुल गई', राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि दिन-ब-दिन नए लोगों के नाम हटाए और जोड़े जा रहे हैं। अब उनकी पोल खुल गई है। हमने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी है और उन्होंने जो शब्द चुने हैं, वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। आज जनता में चुनाव आयोग के प्रति विश्वास की कमी है। जनता चुनाव आयोग से जरूर पूछेगी कि आप उनका विश्वास क्यों नहीं जीत पा रहे हैं। आप चुनाव आयोग सिर्फ भाजपा का विश्वास जीतने के लिए काम कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 'बेबुनियाद आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लोकसभा नेता राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान सही है। भारत का चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसके खिलाफ लगाए गए आरोप प्रामाणिक होने चाहिए। राहुल गांधी हमेशा ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। यह उनकी आदत है।"
Aaj Ki Taaza Khabar: आज ‘वोट अधिकार यात्रा’ का दूसरा दिन रहा। 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से इसकी शुरुआत हुई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। लोकसभा में आज विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा हुई। राजधानी दिल्ली में जल्द ही यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने वाला है क्योंकि हथिनीकुंड बैराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं।
बिहार में चल रहे SIR और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप विपक्ष द्वारा लगाया गया है, इस पर चुनाव आयोग की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी गई है। इस पर तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं की लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से तबाही मची हुई है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
2 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
5 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
7 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
7 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines