Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Monsoon कहां-कहां होगा एक्टिव? आंधी के साथ गिरेंगे ओले; दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD Monsoon 2025 Alert : केरल और महाराष्ट्र के बाद अब मानसून कहां-कहां एक्टिव होगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-बिहार समेत इन राज्यों में आंधी और तेज हवओं के साथ बारिश भी होगी।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: May 26, 2025 22:34
IMD Rain Alert
मानसून और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट।

Aaj Ka Mausam : देश में मानसून ने दस्तक दे दी है और यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में कई राज्यों में मानसून की बारिश होने लगेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही पहाड़ी इलाकों में ओले भी गिरेंगे। साथ ही इन राज्यों में आंधी के साथ तेज भी हवाएं भी चलेंगी। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्या अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को मध्य अरब सागर, मुंबई सहित महाराष्ट्र, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून अगले 3 दिनों में इन राज्यों के बचे हुए हिस्सों में एक्टिव होगा। पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :

मराठवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके साथ जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों तक फैला हुआ है। हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पूर्वोत्तर असम पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर 27 मई के आसपास लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 70 किमी से आएगा आंधी-तूफान, गिरेंगे ओले, दिल्ली-गुजरात समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का मानसून पर नया अपडेट

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 27 मई से एक जून तक गरज-बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होगी और 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बादल बरसेंगे। तेलंगाना, पुडुचेरी, लक्षद्वीप में बारिश का अलर्ट जारी है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश में 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

70 किमी की स्पीड से चलेगी आंधी

IMD ने पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहां गोवा, महाराष्ट्र में 27-31 मई के दौरान गरज-बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो वहीं गुजरात में 27-29 मई के दौरान 50-60 किमी से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी और बादल भी बरसेंगे। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 मई से 1 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गिरेंगे ओले

अगर पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में 27 से 31 मई के दौरान गरज-बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है और बरसात भी होगी। साथ ही ओडिशा में 27-30 मई के दौरान और अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में बादल बरसेंगे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 27 मई से 1 जून के दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

राजस्थान में रहा सबसे अधिक तापमान

राजस्थान के फलौदी में रविवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक पारा रहा। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

दिल्ली एनसीआर में बरसेंगे बादल

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 से 32 डिग्री और 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिल्ली एनसीआर में 27 से मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश भी होगी।

यह भी पढ़ें : मानसून ने महाराष्ट्र में तय समय से पहले दी दस्तक, मुंबई में टूटेगा 50 साल पुराना रिकॉर्ड!

First published on: May 26, 2025 10:34 PM

संबंधित खबरें