हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भयंकर ठंड, भारी बारिश की दस्तक! 7 दिन तक बरसते रहेंगे बादल; पढ़ें दिल्ली-NCR को लेकर IMD अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में 2 दिन से घना कोहरा छा रहा है। इस हफ्ते 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश, बर्फबारी होने और घना कोहरा छाने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आइए अगले 7 दिन के लिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट जानते हैं…

विज्ञापन
दिल्ली में बारिश का अलर्ट। (File Photo)

IMD Weather Updates Westurn Disturbance: देश में आज फिर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसके असर से उत्तर भारत में मौसम करवट बदलेगा। 10 फरवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी होगी और घना कोहरा छाने का अलर्ट है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में 10 फरवरी तक रुक-रुककर बारिश होने का अलर्ट दिया है। लद्दाख हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी आज से मौसम करवट बदलेगा।

अगले 2 दिन बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-NCR में 2 दिन से घना कोहरा छा रहा है। आज से मौसम बदलने पर अगले 3 दिन 7 फरवरी तक बारिश होने के आसार हैं और घना कोहरा भी छा सकता है। राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है। बिहार, असम, मेघालय, ओडिशा में भी कोहरा छा सकता है। आइए जानते हैं कि ताजा मौसमी परिस्थितियां कैसी हैं और देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

 

2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। यह समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी राजस्थान पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊपर दक्षिण ईरान और आसपास के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

12.6 किलोमीटर पर 130 समुद्री मील प्रति घंटे की स्पीड वाली कोर हवाओं के साथ उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर पश्चिम भारत में समुद्र के ऊपर बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण ही 10 फरवरी तक उत्तर भारत में मौसम खराब रहेगा, जिससे ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है।

 

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी को एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी होने के संभावना है। 4 और 5 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय में भी 7 फरवरी तक सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना है। इस बीच बादल छा सकते हैं और सुबह-शाम हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR 2 दिन से घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन और घना कोहरा छाने और बारिश होने का अलर्ट दिया। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 से 26°C और 11 से 13°C के बीच बना हुआ है। दिल्ली-NCR में बीते दिन अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में आज 3 फरवरी की सुबह अधिकतम तापमान 21.84 °C रहा। हवा में 18% नमी है और हवा की गति 18 KM प्रति घंटा है। सूरज 7:08 बजे उगा और शाम 6 बजे अस्त होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola