Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Delhi-NCR में इस दिन चलेंगी हीटवेव, 4 दिन हो सकती है बारिश, जानें IMD का मौसम अपडेट

दिल्ली-NCR में अप्रैल के महीने में ही गर्मी का पारा इतना हाई हो गया है कि मौसम विभाग ने दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया है। तेज धूप और हीटवेव से लोग बेहाल हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट मौसम अपडेट...

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Apr 8, 2025 08:33
Delhi weather update
Delhi weather update

Delhi-NCR Weather Update: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। सुबह 10 बजे के बाद और शाम 4 बजे तक तो धूप इतनी तेज होती है कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आसमान से बरसती आग से लोग गर्मी से बेहाल हो चुके हैं। अप्रैल का पहला हफ्ता अभी खत्म ही हुआ ही हुआ है और पारा 41 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच राहत वाली खबर भी सामने आई है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में कितना रहेगा तापमान और आज कैसा रहेगा मौसम, क्या गर्मी से मिलेगी निजात या टपकता रहेगा पसीना…

9 अप्रैल तक चलेंगी हीटवेव

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक हीटवेव चलेंगी जिससे गर्मी का प्रकोप और भी बढ़ेगा। ऐसे में आज का दिन भी अच्छा खासा गरम रहने वाला है। अधिकतम पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में आद्रता 28 प्रतिशत रहेगी और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सूरज की तपन से लोगों को जलन का एहसास होगा और गर्मी से राहत मिलना तो आज के लिए मुश्किल ही नजर आ रहा है। हीटवेव का कहर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में भी रहेगा।  मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ऐसे बच्चों को संपत्ति में अधिकार मिलेगा या नहीं? पढ़ें हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कब से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल तक गर्मी का सितम रहेगा और 10 अप्रैल को इससे राहत मिलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं दोपहर बाद हवाओं की स्पीड बढ़ेगी और रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी जिससे गर्मी से निजात मिलना स्वाभाविक है। ये आलम 10 से 13 अप्रैल तक रहेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

---विज्ञापन---

गर्मी से कैसे बचें

चलिए गर्मी के सितम की तो बात हो गई है, अब उससे बचने के उपाय भी जान लेते हैं। गर्मी के प्रकोप से राहत पाने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले खूब पानी पीना चाहिए। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और अपने साथ एक छाता या फिर हेट कैरी करें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें व बच्चों और बुजुर्ग लोग गर्मी में बाहर जाने से बचें।

यह भी पढ़ें: एलियन एनिमीज एक्ट क्या? जो ट्रंप को देता है ‘सुप्रीम’ पावर, व्हाइट हाउस की जीत

First published on: Apr 08, 2025 08:33 AM

संबंधित खबरें