---विज्ञापन---

10 राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम कैसा?

Aaj Ka Mausam: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में मौसम करवट बदल लेगा और ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं देश के कुछ राज्यों में बारिश होने का अलर्ट भी है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक का मौसम अपडेट दिया है। आइए जानते देशभर में मौसम का हाल?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Update: अक्टूबर खत्म होने में 2 दिन रह गए हैं, लेकिन दिल्ली-NCR में अभी तक गर्मी महसूस हो रही है। वहीं चक्रवाती तूफान दाना का असर अभी भी देखने को मिल रहा है। क्योंकि दक्षिण ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हुआ है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक देशभर के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। उत्तर भारत में जहां ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं, वहीं दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का भी अलर्ट है। हालांकि 3 नवंबर तक उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ने लगेगी। आइए जानते हैं कि अगले 6 दिन दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में अच्छी गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। सुबह शाम न्यूनतम तापमान में कमी आने लगेगी। 15 नवंबर के बाद राजधानी में अच्छी खासी धुंध पड़ने लगेगी। गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ेगी। वैसे 5 नवंबर तक राजधानी दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इसके बाद पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगेगा।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में आज ऐसा है मौसम

दिल्ली में आज 29 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 31.87 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 23.05 °C और 34.47 °C रहने के आसार हैं। हवा में 33% नमी है और हवा की गति 33 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज 6:31 बजे उदय हुआ और शाम को 5:38 बजे अस्त होगा। कल राजधानी में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.16 डिग्री रहा। कल, बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 27.16 °C और 35.5 °C रहने का अनुमान है। वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन ने इस साल नवंबर से फरवरी तक ला नीना के एक्टिव होने से उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की हुई है, लेकिन इस पर IMD का अपडेट नहीं आया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Oct 29, 2024 08:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola