Today IMD Weather Forecast: दक्षिण पश्चिम मानसून वापस जा चुका है, लेकिन उत्तर पूर्वी मानसून एक्टिव हो गया है। इसके चलते अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से एक चक्रवाती तूफान एक्टिव हो रहा है। उत्तर भारत में ठंड प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान में सुबह-शामें ठंडी होने लगी हैं। सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने के आसार बने हुए हैं।
क्योंकि बंगाल की खड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी एक्टिव है तो मौसम विभाग ने 2 दिन और दक्षिण भारत के 4 राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कुछ शहरों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट दिया है। इस मौसम का असर पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र में भी देखने को मिल सकता है। आज मुंबई-कोलकाता में हल्की बारिश हो सकती है। बाकी देश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है?
अगले हफ्ते समुद्र तट से टकरा सकता चक्रवाती तूफान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में 23 और 24 अक्टूबर के आसपास चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की भविष्यवाणी की है। 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के पास एक चक्रवात बन सकता है, जो ओडिशा के समुद्र तट से टकराने पर और भी तीव्र हो सकता है। ऐसे में 23 या 24 अक्टूबर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल या बांग्लादेश में भारी बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
वहीं इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 22 अक्टूबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र भी बनेगा। ऐसे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मछली पकड़ने, शिपिंग और नेवी एक्टविटी न करने की सलाह दी जाती है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में टूरिस्ट जाने से परहेज करें। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने तथा किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत में अगले हफ्ते से धुंध पड़ने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में ठंड बढ़ने को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले सप्ताह में तापमान में इससे ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है, लेकिन 20 अक्टूबर के बाद भारतीय समुद्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके चलते उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी बढ़ेगी।
ठंडी हवाएं चलने के आसार बन रहे हैं, जिसके चलते तापमान में और गिरावट आएगी। राजधानी दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद हल्की धुंध छा सकती है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी तापमान गिरने लगेगा। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली और उत्तर भारत में इस महीने के आखिर तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं।
संबंधित खबरें
14 कमियां, धुंधले डॉक्यूमेंट, No वकालतनामा... SC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
3 mins ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
32 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
56 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
59 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
8 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines