हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

23 june Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांड मामले में निलंबित FSSO कमलेंद्र सिंह ने CM योगी को लिखा पत्र

23 june Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज 23 जून 2026 को देश के भीतर राजनीति, कूटनीति, न्याय और सम्मान के मंच से जुड़ी कई ऐसी बड़ी खबरें आ रही हैं, जो आज दिन भर सुर्खियों में बनी रहेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 65 महान हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजेंगी. इसके साथ ही भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता और अमित शाह के नए डिजिटल पोर्टल की लॉन्चिंग पर भी सबकी नजरें हैं. पढ़ें आज की राजनीति, कूटनीति और खेल जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का लाइव अपडेट.

विज्ञापन

Live Updates

23:25 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में ​गोसाईगंज में व्यापारी को गोली मारकर स्कूटी और नकदी लूटी

लखनऊ में ​गोसाईगंज में व्यापारी को गोली मारकर स्कूटी और नकदी लूटी. देर रात दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे एक व्यापारी को बदमाशों ने घेर लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के पैर में गोली मार दी और उसकी स्कूटी व नकदी लेकर फरार हो गए. घायल व्यापारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

22:56 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांड मामले में निलंबित FSSO कमलेंद्र सिंह ने CM योगी को पत्र लिखा

लखनऊ अग्निकांड मामले में निलंबित FSSO कमलेंद्र सिंह ने CM योगी को पत्र लिखा. उन्होंने पत्र में लिखा कि छोटे स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई की गई ये अन्यायपूर्ण है. CFO के पास सारे अधिकार हैं, दमकल देर से पहुंची, इसके लिए CFO जिम्मेदार हैं.

22:37 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची के JSCA स्टेडियम में झारखंड T20 लीग के फ़ाइनल मैच के दौरान उम्मीद से ज़्यादा भीड़ जमा होने से भगदड़ जैसे हालात बन गए

21:49 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया

20:48 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति मुर्मू से पीएम मोदी ने की मुलाकात

20:32 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

20:05 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के नेता (LoP) रिताब्रता बनर्जी अन्य विधायकों के साथ पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने पहुंचे

19:03 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांड के घायलों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

18:13 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों की जांच तेज़ कर दी है; कई संस्थानों को सील कर दिया गया है

17:40 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के इरम डिग्री कॉलेज में लगी आग

लखनऊ के राजाजीपुरम शेखपुर हबीबपुर स्थित इरम डिग्री कॉलेज में आग लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

16:35 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है- अखिलेश यादव

16:03 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांड वाली जगह से पुलिस ने इकट्ठा किए कुछ सामान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अलीगंज इलाके के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में कल लगी भीषण आग, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी, उस जगह से कुछ सामान लेकर पुलिस अधिकारी रवाना हुए.

15:38 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी श्रीनगर पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: J&K : विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य, AIMIM पार्टी के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी श्रीनगर पहुंचे.

15:29 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में मुंबई सहित चार जिलों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर, रायगढ़, और रत्नागिरी में अगले 3 घंटे तेज बरसात होने का अलर्ट जारी किया है.

15:15 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली और एनसीआर में मौसम में बदलाव आ गया है. शहर के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चल रही है. नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा के साथ आंधी चल रही है.

14:50 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयोध्याः चंदा चोरी पर SIT रिपोर्ट पेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन की जांच कर रही 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है.

14:43 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CUET UG 2026 का परिणाम घोषित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को Application Number और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा.

14:33 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT ने शुरू की अपनी जांच

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड मामले में गठित की गई SIT और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. जांच करने वाली दो सदस्य टीम में आईएएस अधिकारी अमृत अभिजात और आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. करीब 1 घंटे तक जांच टीम अग्निकांड वाले स्थल पर ही मौजूद रही. मौके पर पहुंची टीम अग्निकांड के हर पहलू पर जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक जांच टीम ने अग्निकांड वाली बिल्डिंग के दस्तावेज और आग लगने के कारण सुरक्षा मानकों में लापरवाही जैसे बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू की है. साथ ही साथ फॉरेंसिक टीम ने भी अपनी जाँच शुरू की है और साक्ष्य संकलन भी किया है.

13:26 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ अग्निकांडः FSL-SIT टीम ने किया मुआयना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) की एक संयुक्त टीम ने उस जगह का निरीक्षण किया, जहां कल लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी.

13:26 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः झुग्गी बस्तियों के निवासियों को मिलेगा पुनर्वास का लाभ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में DUSIB की बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है कि 1 जनवरी 2025 तक बसी सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा. झुग्गीवासियों के पुनर्वास का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इससे हजारों परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा.

11:43 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका-ईरान के बीच MoU का स्वागतः NSA डोभाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आयोजित 16वीं BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा, “भारत, अमेरिका और ईरान के बीच हुए MoU का स्वागत करता है. हमें इस मामले में सावधानी के साथ उम्मीद है और हमें आशा है कि यह सफल होगा. इससे ऊर्जा सुरक्षा में मदद मिलेगी. होर्मुज स्ट्रेट का खुलना एक बहुत ही स्वागत योग्य कदम है. इससे सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी और उर्वरक तथा रसायन जैसे क्षेत्रों में कई तरह की कमी को पूरा किया जा सकेगा. साथ ही, इस क्षेत्र और इसके बाहर के देशों को मिलने वाली आवाजाही की आजादी से संभवतः हमारी आर्थिक समृद्धि में भी काफी सुधार होगा.”

11:42 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ कांड के दोषी नहीं बचेंगेः DyCM पाठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “कल रात से 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. कुछ अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. SIT की जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें कड़ी कार्रवाई होगी, कोई बचेगा नहीं.” इस हादसे में घटना में 15 लोगों की मृत्यु हो गई है.

09:30 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates :पुणे में कारोबारी के ऑफिस पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:पुणे: शहर के फुरसुंगी इलाके के मंतरवाडी में कल देर रात एक कारोबारी के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर की गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में कारोबारी अमूल चमारिया और सनी चमारिया की कंपनी एच विकास स्टील (H Vikas Steel) का उल्लेख करते हुए धमकी भरे संदेश भी लिखे गए हैं।

09:26 (IST) 23 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास में बड़ी चोरी, पीए पर गंभीर आरोप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के पूर्व मंत्री और लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. तेजप्रताप ने अपने निजी सहायक (PA) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, 22 जून को जब उन्होंने अपनी अलमारी की जांच की, तो उसमें रखे पार्टी फंड के करीब 20 लाख रुपये नकद गायब मिले. कैश के अलावा दो तोला सोने की चेन, एक अंगूठी, 4 नए ड्रोन, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी चोरी हुए हैं. तेजप्रताप का दावा है कि दो प्रत्यक्षदर्शियों ने मोतीलाल राय को रात में बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

23 june Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नमस्कार! लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. राष्ट्रपति भवन में देश की जानी-मानी हस्तियों के सम्मान से लेकर दिल्ली और मध्य प्रदेश की सियासी व कानूनी उठापटक तक, आज का सोमवार बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण होने जा रहा है. आज राष्ट्रपति भवन में देश की 65 महान विभूतियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर्वोच्च नागरिक सम्मानों (पद्म भूषण और पद्म श्री) से नवाजेंगी. इस साल सम्मानित होने वाले दिग्गजों में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी, मशहूर गायिका अलका याग्निक और टेनिस स्टार विजय अमृतराज जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं.

भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत

वैश्विक मंच और अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी आज बड़ा दिन है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जैमीसन ग्रीर आज भारत के दौरे पर पहुंच रहे हैं. वे केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे. इस द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों और समझौतों को आगे बढ़ाने पर गंभीर चर्चा होगी.

अमित शाह लॉन्च करेंगे डिजिटल पोर्टल ‘NAFEX.in’

सहकारिता और कृषि मार्केटिंग को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में एक नए ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे. यह पोर्टल NAFED की ओर से किसानों और व्यापारियों के लिए तैयार किया गया है.

विज्ञापन

कर्नाटक संकट पर दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव (MLC Elections) के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. इस डैमेज कंट्रोल और आगामी रणनीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं की आज दिल्ली में एक बेहद अहम समीक्षा बैठक होने जा रही है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola