चुनाव आयोग में मतभेदों की खबरों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए भाजपा ने आक्रामक रणनीति अपनाई है. कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को बुलाए गए देशव्यापी जिला स्तरीय प्रदर्शनों से ठीक एक दिन पहले रविवार को भाजपा ने अपने 12 मुख्यमंत्रियों को एक साथ अपने-अपने राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मैदान में उतार दिया.
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, गैर-भाजपा शासित राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों ने एक सुर में राहुल गांधी और ‘इंडिया’ गठबंधन पर संवैधानिक संस्थाओं को बिना किसी आधार के बदनाम करने और देश में अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया.
कांग्रेस का देशव्यापी मोर्चा
इस सियासी घमासान के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘जब समुद्र में लहरें उफान पर हों, तब मुझे तैरना पसंद है. यह आपको सिखाता है कि उफान भी शांति का ही एक रूप है.’ इसका इशारा कहीं ना कहीं भाजपा की ओर दिख रहा था कि आप कितना भी हमला करवा लिजिए, हम अपने मुद्दे ने नहीं हटेंगे.
उधर, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार के प्रदर्शनों की तैयारी के लिए 1000 से अधिक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की. कांग्रेस ने एसआईआर से जुड़े उन सभी फैसलों को वापस लेने की मांग की है, जिन पर ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 फैसलों पर आपत्ति जताई थी.
कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं. वहीं, विपक्षी पार्टियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही हैं.
मुख्यमंत्रियों ने राहुल पर साधा निशाना
भाजपा मुख्यमंत्रियों ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा शनिवार को जारी किए गए संयुक्त प्रेस नोट के बाद सारा मामला सुलझ चुका है. अलग-अलग राज्यों से मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोई वोट चोरी नहीं हुआ है, बल्कि राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है. सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दल स्पेशल एसआईआर को लेकर जनता में जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं. वहीं, हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘हारने वालों का गठबंधन’ करार दिया.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एसआईआर बेहद जरूरी है, क्योंकि अब देश में बूथ कैप्चरिंग का जमाना जा चुका है. उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना सामान्य है, लेकिन आंतरिक विचार-विमर्श के नोट को अंतिम फैसला बताकर चुनाव आयोग जैसी संस्था की छवि खराब करना गलत है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि चुनावी हार के सदमे को छिपाने के लिए कांग्रेस 24 जून 2025 के उस आदेश पर झूठ फैला रही है, जो पूरी आम सहमति से पास हुआ था.
इनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायाब सिंह सैनी, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी, कर्नाटक में आर अशोक, हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी समेत झारखंड, आंध्र प्रदेश और केरल के नेताओं ने भी मोर्चा संभाला.
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
9 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
39 mins agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
1 hr agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
4 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
5 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
6 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
9 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines