हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

White Jamun Benefits: आंखों से लेकर स्किन तक के लिए वरदान है ये फल, कभी खाया है क्या?

विज्ञापन
White Jamun Benefits

White Jamun Benefits: गर्मियों के मौसम में जामुन की भरमार होती है। काला जामुन जितना दिखने में सुंदर होता है उतना ही लजीज उसका स्वाद भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सफेद जामुन खाया है। जी हां, सफेद जामुन इस फल के बारे में शायद कुछ लोग ना जानते हो, लेकिन ये अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है।

जैसे- वैक्स एप्पल, जावा एप्पल, रोज एप्पल आदि। इसके सेवन से कई तरह से फायदे भी मिलते हैं और ये शरीर और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जान लेते हैं कि इसे खाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

सफेद जामुन के सेवन से मिलेंगे ये फायदे

1. स्किन के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

सफेद जामुन के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। साथ ही ये फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करता है। इसके सेवन से त्वचा की टोन में भी निखार आता है।

2. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में करता है मदद

विज्ञापन

सफेद जामुन में भरपूर मात्रा में नियासिन पाया जाता है, जो गुड़ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है और हानिकारक ट्राइग्लिसराइड, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।

3. वजन कम करने में मददगार

विज्ञापन

सफेद जामुन में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा क्रेविंग को कम करने और ओवर ईटिंग को रोकने में मदद करती है।

4. हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकता है

विज्ञापन

सफेद जामुन में लगभग 93 फीसदी तक पानी पाया जाता है। गर्मियों के मौसम में ये शरीर को ठंडा रखता है। इसके सेवन से हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है।

5. आंखों के लिए भी फायदेमंद

विज्ञापन

सफेद जामुन में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों को लाभ मिलता है। साथ ही ये तनाव को कम करता है और मोतियाबिंद के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola