वजन कम करने में मददगार हैं ये 5 Sweets! बस खाना खाने के बाद करना होगा सेवन

Post Meal And Healthy Sweets: चीनी हो या कोई भी मिठाई खाने से अक्सर आप देखते हैं तेजी से वजन बढ़ने लगता है और कई लोग इसी वजह से मीठा खाना छोड़ देते हैं। जो लोग मीठे के शौकीन हैं, उनके लिए कुछ ऐसी मिठाइयां हैं, जिनसे वजन कम करने में मदद मिल सकती है, आइए जानें।

weight loss

वजन घटाने के टिप्स Image Credit: Freepik

Post Meal And Healthy Sweets:  कई लोगों को मीठा खाना इतना पसंद है,वो हर समय कुछ न कुछ खाते रहते हैं, लेकिन वजन को लेकर टेंशन में आ जाते हैं। वजन कम करने के लिए कई लोग जिम जाते हैं, हैवी एक्सरसाइज करते हैं, ताकि उनका वेट मेंटेन रहे, लेकिन जो लोग मीठे का शौक रखते हैं, उन्हें अपने वजन को लेकर खाने-पीने में बहुत सोचना पड़ता है कि कहीं वजन न बढ़ जाए।

ऐसे लोग जो मीठा खाए बिना रह भी नहीं पाते हैं, उनके लिए ऐसे कई सारे ऑप्शन मीठे में मौजूद हैं। जी हां, आपकी मीठे की क्रेविंग को शांत भी करेगा और वजन भी मेंटेन रहेगा। आज आपको ऐसे ही कुछ मिठाइयों के बारे में बता रहे हैं, जो टेस्ट में मीठी जरूर हैं, लेकिन हेल्दी भी बहुत है।

खाने के बाद खाएं ये 5 हेल्दी स्वीट्स

गुड़ (Jaggery)

अगर आपको खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत है, तो घर में रखा हुआ गुड़ खा सकते हैं। गुड़ में चीनी की तुलना में काफी कम कैलोरी पाई जाती है। इससे वजन नहीं बढ़ता है और अच्छे से डाइजेस्ट भी हो जाता है।

शहद (Honey)

खाने के बाद आप शहद भी खा सकते हैं। इसमें एंटीइंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो खांसी, गले की खराश में काफी राहत देने का काम भी करते हैं। शहद खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है और पाचन में सुधार होता है।

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits)

खाना खाने के बाद आप टहलते-टहलते किशमिश या दूसरे ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं, जिनमें मिठास तो होती है, लेकिन कैलोरी कम पाई जाती है। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स मिलते हैं।

https://twitter.com/dietfitnesstips/status/1258943585870905350

खजूर (Dates)

खाने के बाद आप खजूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या किसी चीज में मिलाकर खा सकते हैं, जैसे- खीर में खजूर मिलाकर खा सकते हैं। ये मीठा और एनर्जी से भरा होता है, इससे वजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

चिया पुडिंग (Chia Pudding)

खाने के बाद आप चिया पुडिंग बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए एक छोटी कटोरे में दूध, दही, चिया सीड्स, मेपल सिरप और हल्का सा नमक मिलाएं और 30 min के लिए रख दें। आप इसमें फ्रेश फल काटकर भी डाल कर खा सकते हैं, ये आपके वजन को मेंटेन करके रखेगा।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ