कोविड वैक्सीन नहीं, कार्डियक अरेस्ट का ये असली कारण, AIIMS के बाद कर्नाटक से आई नई रिसर्च रिपोर्ट

Covid Vaccine Result For Cardiac Arrest: कर्नाटक में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों का कारण सामने आ चुका है। यहां युवाओं को अचानक होने वाली इस स्थिति की वजहें कोविड वैक्सीन बताई जा रही थी। हालांकि, इससे पहले ICMR इस बात का खंडन कर चुका है। अब कर्नाटक की अपनी विशेष समिति ने भी इसका जवाब ढूंढ लिया है। आइए जानते हैं।

Source-freepik

Covid Vaccine Result For Cardiac Arrest: कर्नाटक में होने वाली कार्डियक अरेस्ट से मौतों पर राज्य सरकार द्वारा नियुक्त की गई विशेष समिति ने भी अचानक होने वाली मौतों का कारण ढूंढ लिया है। दरअसल, राज्य में होने वाली मौतों का कारण कोरोना की वैक्सीन बताई जा रही थी। हालांकि, ICMR और एम्स की रिसर्च में इस बात को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि कार्डियक अरेस्ट और कोरोना वैक्सीन का आपस में कोई संबंध नहीं है। अचानक होने वाली मौत के कारण खराब जीवनशैली है। अब कर्नाटक की समिति ने भी अपनी रिपोर्ट पेश की है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कोविड-19 की वैक्सीन और युवाओं की मौत का कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन

रिपोर्ट क्या कहती है?

कर्नाटक की विशेष रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन का मौतों की वृद्धि से कोई लेना-देना नहीं है। हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के कारण अन्य हैं और कई प्रकार के हैं। इनका संबंध लाइफस्टाइल से है। इसलिए, युवाओं को जागरूकता की जरूरत है। इन कारणों में व्यवहार, अनुवांशिकी और पर्यावरण के जोखिम भी शामिल है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैक्सीन लगने के 1 साल के भीतर जोखिम को माना जा सकता था, मगर महामारी को तीन साल पहले ही खत्म किया जा चुका है, तो अब इसके संबंध को माना नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

लाइफस्टाइल फैक्टर सबसे बड़ा कारण

समिति की  रिपोर्ट में पाया गया है कि इन मामलों के बढ़ने के पीछे कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, डिसलिपिडेमिया और बहुत ज्यादा धूम्रपान और शराब का सेवन करना है। ये सभी पुराने कारण है लेकिन रिस्क को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स ने क्यों दी युवाओं को चेतावनी?

हालांकि,लाइफस्टाइल फैक्टर्स अपने आप में ही रिस्क को बढ़ा रहे हैं। मगर पैनल के डॉक्टरों ने बताया है कि स्वस्थ रहने के लिए जिम जाना बुरा नहीं, लेकिन स्टेरॉयड, हार्मोन और हर्बल सप्लीमेंट इनटेक ओवर द काउंटर लेना बिल्कुल भी सेहत के लिए सही नहीं है। खासतौर पर इसका बिना डॉक्टर की सलाह लिए इस्तेमाल करना बहुत अधिक जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन

ICMR के डॉक्टर क्या बोलें?

इस पर आईसीएमआर के पूर्व डीजी डॉ. बलराम भार्गव न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहते हैं कि मौतों का कारण अधिकांश धूम्रपान है। उन्होंने बताया कि ऐसी मौतों का कारण खासतौर पर 18 से 45 वर्ष के बीच के लोगों में 50% से अधिक युवा धूम्रपान करने वाले होते हैं और उनका शराब पीने का भी इतिहास होता है। इन कारणों से शुगर और बीपी जैसी समस्याएं होती है, जो कार्डियक अरेस्ट का कारण होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ