---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लिए क्या चीज जिम्मेदार? बचपन से क्यों ख्याल रखना जरूरी

Calcium Deficiency In Women Reason: क्या आप जानते हैं हमारे देश में महिलाओं के अंदर सबसे ज्यादा किस न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है? यह कैल्शियम है। जी हां, इसकी कमी होने से महिलाओं को कई प्रकार की अन्य समस्याएं भी होती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से आखिर क्यों महिलाओं को इसका सामना करना पड़ता है और कब इसके संकेतों को समझने की जरूरत होती है।

---विज्ञापन---

Calcium Deficiency In Women Reason: हमारे शरीर और मांसपेशियों को जिस न्यूट्रिएंट की जरूरत सबसे अधिक होती है, वह कैल्शियम है। कैल्शियम हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूर है लेकिन क्या आपको पता है भारत में महिलाओं के शरीर में इस तत्व की कमी ही सबसे ज्यादा पाई जाती है। जी हां, कैल्शियम और विटामिन बी-12 दो ऐसे महत्वपूर्ण पौष्टिक गुण है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं लेकिन उन्हीं की कमी भी देश में स्वास्थ्य संकट बन रही है। कैल्शियम की बात की जाए, तो हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी कमी महिलाओं के शरीर में बचपन से ही होती है, लेकिन वो इन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करती रहती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

रांची रिम्स के हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूरो सर्जन डॉक्टर विकास बताते हैं कि कैल्शियम एक जरूरी कंपोनेंट है, जो हमारी बॉडी को स्थिर रहने और काम करने में मदद करती है। अगर महिला इसकी कमी से जूझती है, तो उसे हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी तो होगी ही लेकिन उन्हें इसके साथ-साथ प्रेग्नेंसी में भी दिक्कत हो सकती है। इसलिए, उन्हें शरीर में इसकी कमी को लेकर जांच करवाते रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

कब होती है कमी?

एक्सपर्ट बताते हैं कि महिलाओं को इसकी कमी बचपन से ही होने लगती है। इस वजह से यह बड़े होने के बाद ज्यादा दिक्कत देती है। कई बार कैल्शियम की कमी होने से इनके शरीर में विटामिन-डी भी कम हो जाता है। अब यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ने लगी है क्योंकि इस जनरेशन के बच्चे धूप से बचते हैं। धूप हमें विटामिन-डी देता है, जो कैल्शियम को बढ़ाने में भूमिका निभाता है। वे बताते हैं कि कई बार बच्चे या लड़कियां आउटडोर गेम्स से खेलने में रूची नहीं दिखाती है क्योंकि वे थकान महसूस करती है, जो बताता है कि उसका शरीर किसी तत्व की कमी से गुजर रहा है।

गांव की महिलाओं की संख्या ज्यादा

डॉक्टर कहते हैं कि देश में गांवों में रहने वाली महिलाएं मेहनत भरा कार्य करती है। अधिकांश इन्हें धूप में भी रहना पड़ता है लेकिन फिर भी यहां कैल्शियम की कमी से गुजरने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है क्योंकि इन्हें अपने आहार के जरिए सही कैल्शियम नहीं मिल पाता है। इसका मतलब है कि कैल्शियम की कमी में डाइट का रोल भी अहम होता है।

---विज्ञापन---

कैल्शियम की कमी के संकेत

  • हड्डियों और मांसपेशियों में हमेशा दर्द बने रहना।
  • आसानी से हड्डी में चोट या मांसपेशियों में खिंचाव आ जाना।
  • दांतों और मसूड़ों में दर्द होना, खून आना या टूट जाना।
  • हेयरफॉल होना।
  • पैरों-हाथों में झुनझुनी होना।

सही डाइट की मदद से दूर होगी समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट और नोएडा की न्यूट्रिशनिस्ट दिब्या प्रकाश एक प्राइवेट वेबसाइट (बीबीसी) को बताती है कि 19 साल की लड़की को किसी भी 19 वर्ष के लड़के से अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसे सही रखने के लिए सप्लीमेंट से पहले हमेशा अच्छी डाइट और फिर आयुर्वेदिक उपायों की मदद लेनी चाहिए। अपने आहार में प्रतिदिन कोई न कोई डेयरी उत्पाद ले, सैलरी के पत्ते खाएं, अंजीर, ब्रोकोली, सहजन की फलियां और साग रागी का आटा और नट्स को शामिल करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कोविड वैक्सीन नहीं, कार्डियक अरेस्ट का ये असली कारण, AIIMS के बाद कर्नाटक से आई नई रिसर्च रिपोर्ट

First published on: Jul 08, 2025 12:06 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola