Patanjali News: मानसून में बंद नाक और सिरदर्द से चाहिए आराम तो यूज कीजिए पतंजलि का दिव्य बाम

Patanjali News: बरसात के मौसम में वायरल और सर्दी-जुकाम होना बिल्कुल कॉमन होता है। लोगों को इससे सिर में दर्द के साथ-साथ कई बार बदन में दर्द और गला भी बैठता है। पतंजलि का दिव्य बाम एक आयुर्वेदिक मलहम है, जिसका इस्तेमाल करने से आपको ये समस्याएं नहीं होगी।

patanjali
विज्ञापन

पतंजलि रिसर्च सेंटर में हुआ निर्माण

इस आयुर्वेदिक बाम का निर्माण हरिद्वार के पतंजलि साइंस सेंटर में किया गया है। इसे बनाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों जैसे कि कपूर, नीलगिरी तेल, पुदीना सत, अजवाइन तेल और लौंग का तेल का प्रयोग किया गया है। इसमें मुख्य रूप से ऐसे ही और कई प्राकृतिक जड़ी-बूटियां मिलाई गई है और टेस्टिंग कर वैज्ञानिक रूप से भी प्रमाणित किया है।

विज्ञापन

बाम के फायदे

पतंजलि के दिव्य बाम की मदद से शरीर का तापमान ठंड और गर्माहट के संतुलन बनाएं रखता है। इस बाम की मदद से नसों के दर्द में राहत मिलती है। यदि किसी को सूजन की समस्या हो रही है, तो बाम लगाने से राहत मिलती है। गले में दर्द या नाक में खुजली होती है, तो पानी में मिलाकर इसकी स्टीम ले सकते हैं। इसे माथे पर लगाने से सिरदर्द में राहत मिलती है और छाती या नाक के पास लगाने से बंद नाक खुलती है।

विज्ञापन

कैसे करता है दिव्य बाम असर?

  • दिव्य बाम में मौजूद नीलगिरी और कपूर ऑयल ब्लॉक नोज को खोलता है और सही से सांस लेने में मदद करता है।
  • बाम में मौजूद पुदीना और कपूर की ठंडी तासीर से सिरदर्द में तुरंत राहत मिलती है।
  • मौसम बदलने के साथ वायरल इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। इसके इस्तेमाल से इसके लक्षण जैसे बदन दर्द, छींक और गले की खराश की समस्या सही होती है।
  • लौंग और अजवाइन के तेल की गर्माहट से यह मलहम मांसपेशियों के दर्द और अकड़न को दूर करता है।

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी में बनी दवा

उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने की थी। इन दोनों ने आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने और स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का संकल्प लिया था। पतंजलि के उत्पाद वैज्ञानिक स्पष्टीकरण के साथ उपलब्ध कराए जाते हैं। बता दें कि आचार्य बालकृष्ण की अगुवाई में पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में रोजाना कई जड़ी-बूटियों पर शोध किए जाते हैं। दिव्य बाम भी लंबे शोध और टेस्टिंग के बाद तैयार किया गया एक सुरक्षित और असरदार बाम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ