---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पेट फूलना, कब्ज और अपच महिलाओं में सिर्फ गट प्रॉब्लम नहीं बल्कि इस गंभीर बीमारी का संकेत

Endometriosis Symptoms: पेट में दर्द और अपच की समस्याएं वैसे तो आम लगती है। मगर कई बार आम से दिखने वाले ये लक्षण गंभीर बीमारी के होते हैं। खासतौर पर ये संकेत महिलाओं में दिखें, तो उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। एंडोमेट्रियोसिस नामक बीमारी में भी ये संकेत दिखते हैं।

---विज्ञापन---

Endometriosis Symptoms: महिलाओं को कई बार अपने शरीर में होने वाले बदलावों को गंभीरता से लेने की जरूरत होती है। दरअसल, उन्हें एक जानलेवा बीमारी एंडोमेट्रियोसिस होती है, जो शुरुआत में बहुत आम से संकेत देती है। कई बार इस वजह से ही उन्हें अपने इलाज में देरी का सामना करना पड़ जाता है। एंडोमेट्रियोसिस, महिलाओं के गर्भाश्य से संबंधित रोग होता है, जिसमें गर्भाश्य की बाहरी त्वचा बढ़ने लगती है। अगर कोई महिला इसका इलाज नहीं करवाती है, तो उसे प्रजनन समस्याओं से लेकर गर्भाश्य के कैंसर होने की संभावनाएं रहती है। इस बीमारी का सबसे आम संकेत गैस, अपच, एसिडिटी ही होता है, जो डाइजेशन से जुड़ी होती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

एंडोमेट्रियोसिस क्या है?

एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं को होने वाली बीमारी है। इसमें गर्भाश्य के ऊपर गलत जगहों पर टिशू के बढ़ने से होती है जैसे कि अंडाशय (ovaries), फैलोपियन ट्यूब्स या पेट के अंदरूनी हिस्सों और आंतों में। इस बीमारी में महिला को हर महीने जब पीरियड्स आते हैं, तो गर्भाशय की अंदर की परत टूट कर खून के साथ बाहर आती है। एंडोमेट्रियोसिस से उगने वाली टिशू से भी पीरियड्स के दौरान सूजन होती हैं और खून बहता हैं, लेकिन कई बार ये खून बाहर नहीं निकल पाता है। एंडोमेट्रियोसिस से पेट में सूजन, गांठें और बहुत तेज दर्द होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- भारत को क्यों पड़ी डेंगू की स्वदेशी वैक्सीन की जरूरत?

एंडोमेट्रियोसिस के संकेत

अगर कोई महिला बार-बार पेट फूलने, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, तो उसे इग्नोर न करें। अक्सर वे इन्हें सिर्फ गैस कहकर अवॉइड कर देती है। इसके कुछ और लक्षण भी होते हैं

---विज्ञापन---
  • पेल्विक पेन- पीरियड्स के दौरान या उसके आसपास पेट के निचले हिस्सों में सामान्य से अधिक दर्द होना।
  • इंटिमेट होते समय दर्द- संबंध बनाने के दौरान या बाद में इन हिस्सों में दर्द होना।
  • अनियमित या हैवी पीरियड्स होना।
  • कुछ महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या होती है।
  • थकान और कमजोरी होना।
  • पीठ दर्द और यूरिन प्रॉबलम्स।

इलाज क्या है?

हालांकि, फरीदाबाद की ओबस्टेट्रिशयन गायनोकॉलोजिस्ट डॉ श्वेता मेंदीरत्ता बताती हैं कि एंडोमेट्रियोसिस का स्थायी इलाज नहीं है। इसके लिए हमें इसके लक्षणों को प्रबंधित करने और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने के तरीकों को अपनाना चाहिए। यहीं, इसका सही उपचार है। मगर इसे आप खुद से सही नहीं कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको डॉक्टर से संपर्क कर उनसे सही गाइडलाइंन लेनी चाहिए।

उपचार में क्या-क्या शामिल है?

  • दर्द को कम करने के लिए दर्दनिवारक दवाएं दी जाती है।
  • टिशू रिमूव करने के लिए सर्जरी करवा सकते हैं।
  • लाइफस्टाइल बदलाव करना चाहिए।
  • हार्मोन थेरेपी ले सकते हैं।
  • इसके अलावा, सही खानपान, व्यायाम और शराब तथा स्मोकिंग जैसी आदतों से महिलाओं को बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Fatty Liver का इलाज है ये 5 होममेड ड्रिंक्स, 21 दिनों में दिखेगा असर

---विज्ञापन---
First published on: Jul 07, 2025 12:01 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola