Vitamin A Rich Foods: इस विटामिन के कम होने से कमजोर होने लगती हैं आंखें, तुरंत खाना शुरू करें ये 5 चीजें

Vitamin A deficiency disease Vitamin A Rich Foods

Vitamin A deficiency disease Vitamin A Rich Foods

विज्ञापन

Vitamin A Rich Foods: विटामिन-ए शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, ये शरीर के कई अंगो के लिए फायदेमंद है। खासकर आंख, दांत, दिल और दिमाग के लिए यह काफी फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते है कि विटामिन-ए की कमी से हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, इसलिए शरीर में विटामिन-ए का संतुलन बनाए रखना बेहत जरूरी है।

विटामिन-ए की कमी से होने वाली समस्याएं

1.इम्यूनिटी कमजोर होना
2.अंधापन
3.एनीमिया
4.पेशाब नली में संक्रमण

विज्ञापन

हमें ये तो पता है कि विटामिन-ए शरीर लिए फायदेमंद होता है, साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि विटामिन-ए का अच्छा सोर्स क्या है? विटामिन-ए के बहुत से सोर्स हैं। इस खबर में हम आपके लिए बताएंगे कि किन फूड्स की मदद से आप विटामिन-ए की कमी पूरी कर सकते हैं।

विटामिन ए की कमी पूरी करने वाले फूड्स (Vitamin A Rich Foods)

1.अमरुद

विज्ञापन

अमरुद विटामिन-ए से भरपूर होता है। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामिण अमरुद हर जगह आसानी से मिल जाता है। अमरूद में विटामिन ए के आलावे फैट, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी 6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक की मात्रा पाई जाती है।

2.पपीता

विज्ञापन

पपीता भी विटामिन-ए का अच्छा सोर्स माना जाता है। पपीता कच्चा हो या पक्का लोग इस फल को खुब पसंद करते हैं। पपीते में विटामिन-ए के अलावा विटामिन बी, विटामिन डी, केल्शियम, आयरन और प्रोटीन भी पाया जाता है।

3.गाजर

विज्ञापन

गाजर विटामिन-ए से भरपूर होता है। गाजर खाने से हमारे शरीर को कई पोषक तत्व मिलते है, जिससे कई बीमारियां दूर रहती हैं। गाजर में विटामिन-ए के आलावे विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम और आयरन की मात्रा पाई जाती है।

4.अंडा

विज्ञापन

अंडा विटामिन-ए का अच्छा सोर्स होता है। अंडे में विटामिन-ए के आलावे प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। रोजाना अंडा खाने से हड्डियां भी मजबूत रहती है।

विज्ञापन

5. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। हरी पत्तेदार सब्जिया एक तरह से औषधीय का काम करती है। इसका रोजाना सेवन करना सेहत के लिए काभी फायदामंद होता है। इससे हृदय रोग, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, आदि की समस्याएं दूर होती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ