Women Health Tips: स्किन ग्लो से लेकर पीरियड तक, ये फूड्स हैं महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

Women Health Tips: हर महिला की डाइट में शामिल होने चाहिए ये फूड्स। इन्हें खाने से उनकी सेहत में सुधार के साथ-साथ बीमारियों से बचाव भी होगा। आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में।

Source-freepik

Women Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को खुद की सेहत का ध्यान रखने का समय बिल्कुल नहीं मिलता है। जाहिर है, इन्हें अपने ऑफिस के काम के साथ-साथ घरेलू कामों में भी ध्यान देना होता है। हालांकि, जो सिर्फ हाउसवाइफ होती है काम उनका भी आसान नहीं होता है। मगर अब की जीवनशैली के अनुसार, इन्हें पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है कि वे अपनी सेहत पर ध्यान दें। चाहे वो त्वचा की चमक हो, हार्मोन बैलेंस या पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं, सभी के लिए सही खानपान की भूमिका अहम होती है। आइए हम आपको ऐसे ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताते हैं, जो महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी होते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

1. स्किन ग्लो के लिए

महिलाओं को अच्छी और दमकती त्वचा के लिए सभी प्रकार की बेरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को डैमेज होने से बचाती हैं और नेचुरल ग्लो लाती हैं।

विज्ञापन

2. हार्ट हेल्थ

तला-भुना खाना खाने से महिलाओं के दिल की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए, उन्हें अपनी डाइट में से फ्राइड-फूड्स को हटाना चाहिए और डाइट में अखरोट को ज्यादा से ज्यादा शामिल करना चाहिए। अखरोट गुड फैट्स का सोर्स होते हैं।

विज्ञापन

3. लंग्स

हल्दी, महिलाओं को रेस्पिरेटरी इश्यूज या लंग्स से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए अपनी डाइट में हल्दी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इन्हें डेयरी उत्पादों से परहेज करने की सलाह भी दी गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Painflame Clinic (@painflameclinic)

विज्ञापन

4. किडनी के लिए धनिया

महिलाओं को आजकल किडनी स्टोन की समस्या भी बहुत ज्यादा होने लगी है। इस समस्या से बचने के लिए इन्हें अपनी डाइट में धनिया के बीजों और पत्तों को शामिल करना चाहिए। अचार इनकी किडनी के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

5. मेंटल हेल्थ

महिलाएं स्ट्रेस और कॉग्निटिव इश्यूज को भी फेस कर रही है। इसका एक कारण बहुत ज्यादा पैक्ड फूड्स खाना भी हो सकता है। इनके ब्रेन के लिए सबसे अच्छा सुपरफूड पंपकिन सीड यानी कद्दू का बीज है।

विज्ञापन

6.हड्डियों के लिए क्या खाएं?

महिलाएं मजबूत हड्डियों के लिए अपनी डाइट में तिल के बीजों को शामिल करें। सॉफ्ट ड्रिंक्स से जितना हो सके परहेज करना इनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

7.पीरियड हेल्थ के लिए

पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और कमजोरी आम समस्या है। इस समय इन्हें मैदे से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए और रागी का इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ