---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कैलोरी घटाई, मेहनत की, फिर भी कम नहीं हो रहा वजन? क्या कोई बड़ा कारण तो नहीं

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए हम डाइटिंग। इसमें हम लो कैलोरी फूड्स का सेवन करते हैं। मगर कुछ लोग लंबे समय तक लो कैलोरी फूड्स खाते हैं लेकिन उसके बाद भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है। चलिए जानते हैं इसका कारण।

---खबर नीचे जारी है---

Weight Loss Tips: ओबेसिटी या बढ़ा हुआ वजन एक ऐसी समस्या है, जो इन दिनों लोगों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। इससे न सिर्फ पर्सनालिटी पर असर होता है बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। कई लोग जब पूरी मेहनत से कम कैलोरी वाली डाइट का सेवन करना शुरू करते हैं, तब भी उनका वजन नहीं घटता है, तो वे परेशान और उलझन में पड़ जाते हैं। कैलोरी-डेफिसिट डाइट यानी बिना कैलोरी या फिर शरीर को कम से कम कैलोरी वाले फूड्स प्रोवाइड करवाना। ये वेट लॉस के लिए जरूरी है लेकिन कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि वजन घटाना केवल कैलोरी की का खेल नहीं है, बल्कि यह उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है। आकाश हेल्थकेयर की हेड डाइटिशियन गिन्नी कालरा का कहना है कि वजन कम करना सिर्फ कैलोरी घटाने से नहीं होता है, बल्कि यह इस पर निर्भर करता है कि आपका शरीर उस कमी पर कैसे रिएक्ट करता है। उनका कहना है कि हार्मोनल इंबैलेंस, नींद की क्वालिटी, तनाव, सही पाचन तंत्र और हमारी शारीरिक गतिविधि, ये सभी कारक भी वजन घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-Quit Sugar for 30 Days: हार्ट अटैक का रिस्क होगा कम…30 दिनों तक लें नो शुगर चैलेंज

जानिए क्यों कम नहीं हो रहा वजन

1. मेटाबॉलिक अडॉप्टेशन

---खबर नीचे जारी है---

मेटाबॉलिक अडॉप्टेशन यानी हमारे शरीर का खुद को किसी चीज में ढाल लेना। जब हम लंबे समय तक कम कैलोरी खाते हैं, तो शरीर खुद को बचाने के लिए मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देता है। ऐसे में वेट लॉस नहीं होता और साथ-साथ इससे शरीर में जरूरी तत्वों की कमी हो जाती है।

2. हिडन कैलोरी

---खबर नीचे जारी है---

कई बार हम खाना कम खाते हैं लेकिन इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि क्या खा रहे हैं। जैसे की कई पैकेज्ड सैलेड ड्रेसिंग, सॉस, पैकेज्ड फूड और गलत पोर्शन साइज के कारण कैलोरी काउंट ज्यादा हो जाता है। इस हिडन कैलोरी की वजह से भी वजन कम नहीं होता है।

3. मांसपेशियों को नुकसान

---खबर नीचे जारी है---

अगर हम अपनी लो कैलोरी की डाइट के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग नहीं करते हैं, तो वजन भले कम हो जाए, लेकिन इससे शरीर का फैट बर्न नहीं होता है। इससे मसल्स का मांस कम हो जाता है, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है। इससे हम शारीरिक कमजोरी कहते हैं न कि वजन कम होना।

4. हार्मोनल या मेडिकल प्रॉब्लम

---खबर नीचे जारी है---

थायराइड, पीसीओएस, इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी बीमारियों या लंबे समय तक तनाव से भी वजन घटाने में रुकावट आती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कई बार हम अंदरुनी शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे होते हैं और साथ में लो कैलोरी डाइट का इनटेक करते हैं। ये कई बीमारियों के रिस्क को बढ़ा सकते हैं।

5. गट हेल्थ

---खबर नीचे जारी है---

हमारी गट हेल्थ हमारी सेहत और वेट दोनों के लिए जरूरी होती है। आंतों में मौजूद बैक्टीरिया यह तय करते हैं कि शरीर खाने को कैसे पचाता है और उसका उपयोग कैसे करता है। अगर इनमें असंतुलन हो तो वजन घटाना मुश्किल हो सकता है।

क्या करें?

डॉक्टर बताती हैं कि अगर कैलोरी के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको किसी डायटीशियन की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कुछ जरूरी बातों को भी अपनाना चाहिए, जैसे कि:-

---खबर नीचे जारी है---
  • अपने खाने की मॉनिटरिंग जरूर करें।
  • अपना स्लीपिंग रूटीन सुधारें।
  • तनाव को कम करें।
  • मसल्स बनाने वाले व्यायाम जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहा वायरल बीमारियों का खतरा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

First published on: Jul 04, 2025 01:34 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola