WHO की दुनियाभर के देशों से अपील, 50 प्रतिशत बढ़ाएं शराब और कोल्ड ड्रिंक के दाम

WHO Appeals To Government: विश्व स्वास्थ्य संगठन का दुनिया के सभी देशों से नई अपील। यह शराब, तंबाकू और मीठे पदार्थों के दामों को बढ़ाने के लिए की गई सिफारिश है। इसका मुख्य कारण है ग्लोबल लेवल पर अच्छी हेल्थ को बढ़ावा देना है।

SOURCE- NEWS 24

WHO Appeals To Government: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में एक अहम मुद्दे पर दुनिया के सभी देशों से एक वैश्विक अपील की है। यह अपील करोड़ों लोगों की दिनचर्या और उनकी पॉकेट पर सीधा असर डाल सकती है। मगर इस उद्देश्य के तहत दुनिया भर में लोगों की सेहत का ख्याल भी रखा जा रहा है। यह अपील तंबाकू, शराब और मीठे पेय पदार्थों पर टैक्स बढ़ाने की सिफारिश की है, जिससे इन उत्पादों की कीमत 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

क्यों लिया गया है यह फैसला?

WHO के इस फैसले का उद्देश्य सिर्फ राजस्व को बढ़ाना नहीं है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य को सुधारना है। संगठन का मानना है कि इन फूड आइटम्स की खपत पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई है। इससे इनसे संबंधित बीमारियों जैसे कि कैंसर, हार्ट अटैक और ओबेसिटी आदि के भी मामलों में तेजी देखी गई है।

विज्ञापन

इनकी खपत पर रोकथाम करने के लिए इन पर टैक्स लगाना एक प्रभावशाली उपाय साबित हो सकता है। इस ठोस कदम के जरिए दुनिया भर के देशों में एक चेतावनी और सलाह दी जा सकेगी कि उनकी इन आदतों के माध्यम से उनका खुद का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद

आर्थिक नजरिए से देखा जाए, तो जो बड़े देश हैं और जहां इन उत्पादों का सेवन बहुत अधिक होता है, वहां दाम बढ़ने के चलते लोगों में इसकी खरीद में नियंत्रण होगा। इस प्रकार से बीमारियों का रिस्क कम होगा और इलाज में लगने वाले पैसे भी खर्च होने से बच सकेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

बीमारियों की रोकथाम

शराब, कोल्ड ड्रिंक और तंबाकू ऐसी चीजें हैं, जिनके लगातार सेवन से कैंसर, डायबिटीज और मोटापा यानी ओबेसिटी जैसे रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। ये लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियां हैं, जिसके होने की वजहें भी ऐसे फूड्स का अनियंत्रित प्रकार से सेवन करना है।

इससे क्या लाभ मिलेंगे?

इसे 3 बाय 35 पहल कहा जा रहा है, जिसकी मदद से कई लाभ भी मिलेंगे जैसे कि

विज्ञापन
  • स्वास्थ्य कर को नियंत्रित रखना।
  • उद्योगों से संबंधित करों में छूट।
  • सामाजिक विकास, शिक्षा में बढ़ावा और स्वास्थ्य के प्रति देखभाल।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी कर सकती है आपको बीमार, जानिए इसके कारण और संकेत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ