सर्दियों में क्यों बढ़ती है Thyroid की समस्या? कैसे करें कंट्रोल

Thyroid Healthy Diet: थायराइड कई सारी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। थायराइड हार्मोन गड़बड़ी होने पर मेंटल हेल्थ के साथ-साथ शरीर के अन्य कामों पर भी प्रभाव डालता है। इसलिए थायराइड के लक्षणों के बारे में जानकारी होने के साथ ही कैसे कंट्रोल करें, जानें।

Thyroid Diet

Image Credit: Freepik

Thyroid Healthy Diet: चुपके से आने वाली बीमारियों की लिस्ट में हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, फैटी लिवर, कैंसर के साथ ही एक और बीमारी भी शामिल है, जो हमारी हेल्थ पर असर कर सकती है और वो बीमारी है थायराइड। इसमें लोगों को लंबे समय तक पता नहीं चलता है और इलाज में देरी हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में यह  ज्यादा घातक हो जाती है। थायराइड एक बहुत ही छोटी सा ग्लैंड होता है, लेकिन कई जरूरी फंक्शन्स को करने में मदद करता है।

सर्दियों में क्यों बढ़ती है थायराइड की प्रॉब्लम?

थायराइड ग्लैंड ही हमारी बॉडी को गर्म रखता है। ऐसे में जब सर्दी ज्यादा होती है, तो शरीर को गर्म रखने वाले इस ग्लैंड पर प्रेशर पड़ता है। हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों में थायरोक्सिन हार्मोन शरीर में कम बनने से ठंड से लड़ने की शक्ति कम होने लगती है और सर्दी-कफ और बुखार आसानी से अटैक करते हैं।

थायरॉइड के लक्षण और सही निवारण क्या है, जानें इस Video में-

थायराइड मरीजों के लिए कैसी होनी चाहिए डाइट

  • थायराइड के मरीजों को खानपान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। डाइट के अलावा एक्सरसाइज, स्ट्रेस और स्लीप पैटर्न पर काफी ध्यान देने की जरूरत है।
  • थायराइड के मरीजों को हर तरह की सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सब्जियों को अच्छे से पका कर खाएं।
  • खाने के समय एक बार में ही ज्यादा न खाएं। थोड़ा-थोड़ा और चबा-चबाकर खाना अच्छा होता है।

सर्दी के मौसम में थायराइड क्यों बढ़ता है, जानें इस Video में-

  • ज्यादा से ज्यादा डाइट में राजमा, बींस शामिल करें। क्योंकि इसमें सेलेनियम होता है, जो थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है।
  • कॉपर और आयरन से भरपूर डाइट लेना भी थायराइड मरीजों के लिए में बहुत लाभदायक रहता है।
  • कैल्शियम से भरपूर खाने की चीज़ों को डाइट में शामिल करें। दही, पनीर, दूध ये सभी चीजें थायराइड वालों के लिए फायदेमंद होती हैं।

थायराइड में इन चीजों से करें परहेज

थायराइड के मरीजों को शराब, ग्रीन टी, कॉफी, चाय, जंक फ़ूड, प्रोसेस्ड फूड, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ