वजन घटाने में भी है नींद का बड़ा रोल, डाइट और एक्सरसाइज से पहले जानें ये जरूरी फैक्ट्स

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज, दोनों का बड़ा रोल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं इनके अलावा भी वेट लॉस करने के लिए एक फैक्टर जरूरी होता है, वह कुछ और नहीं बल्कि नींद है। चलिए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।

Source-freepik
विज्ञापन

Weight Loss Tips: जब वजन कम करने की बात होती है, तो हमारा ध्यान सबसे पहले डाइट और एक्सरसाइज पर जाता है। लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक और ऐसा पहलू है जिसे लोग ज्यादातर इग्नोर कर देते हैं और वो नींद है। दरअसल, वेट लॉस करने के लिए हमारा लाइफस्टाइल सही होना जरूरी होता है। इसमें नींद भी शामिल है। डाइट में लो कैलोरी फूड्स के साथ-साथ, व्यायाम करना की सलाह दी जाती है। मगर क्या आपको पता है नींद से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। मेटाबॉलिज्म की मदद से ही वेटलॉस किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आकाश हेल्थकेयर के एचओडी, रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अक्षय बुधराजा बताते हैं कि वजन कम करने  में नींद की गुणवत्ता एक अहम भूमिका निभाती है। नींद हमारे शरीर की कई प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है, जिससे ऊर्जा का स्तर, ब्लड शुगर, भूख और खाने की पसंद यानी क्रेविंग्स को कंट्रोल किया जाता है।

विज्ञापन

नींद की कमी कैसे बढ़ा सकती है वजन?

कम नींद लेने वाले लोगों को मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. अक्षय बताते हैं कि “जिन लोगों की नींद छह घंटे या उससे कम होती है, उनका BMI सामान्य से अधिक होता है। यहां तक कि कुछ रातों की खराब नींद भी वजन को प्रभावित कर सकती है।” नींद की कमी से थकावट बढ़ती है और व्यक्ति सक्रिय नहीं रह पाता। इसके चलते एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता और कैलोरी बर्न कम होती है।

हार्मोन का उतार-चढ़ाव

इसके अलावा, नींद दो मुख्य हार्मोन-लेप्टिन और घ्रेलिन भी प्रभावित होते हैं। लेप्टिन शरीर को पेट भरने का संकेत देता है, जबकि घ्रेलिन भूख बढ़ाता है। पर्याप्त नींद इन हार्मोन्स को संतुलित रखती है। लेकिन लगातार नींद की कमी से लेप्टिन घटता है और घ्रेलिन बढ़ता है, जिससे भूख ज्यादा लगती है और तृप्ति कम महसूस होती है। नतीजा: अधिक खाना, जंक फूड की क्रेविंग और बिंज ईटिंग।

यह सलाह जरूर मानें

डॉ. अक्षय के अनुसार, “जब शरीर थका हुआ होता है तो लोग हेल्दी खाना बनाने या खाने का समय नहीं निकालते। ऐसे में लोग फास्ट फूड और शुगर वाले स्नैक्स की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

विज्ञापन

बेहतर नींद के लिए टिप्स

  • सोने से पहले कैफीन और शराब से बचें।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बेडरूम से दूर रखें।
  • ठंडा, अंधेरा और शांत वातावरण बनाएं।
  • रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें।
  • सोने से पहले गर्म पानी से स्नान, हर्बल चाय, मेडिटेशन या योग करें।

ये भी पढ़ें- कैंसर से कैसे बचाएगी मुंह की सफाई? दांत भी चमकेंगे, AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ