Cause of excessive sweating: पसीना आना बहुत आम चीज है और लगभग हर किसी को ही पसीना भी आता है। खासकर गर्मी के मौसम में पसीने आना कोई नई बात नहीं है। जब हम कोई मेहनत वाला काम करते हैं, या ज्यादा गर्मी लगती है, तो ऐसी स्थिति में पसीना आ ही जाता है।

वहीं, पसीना अगर अचानक से आ जाए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि अचानक पसीना आने को अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। इसे दिल की बीमारी होने का लक्षण माना जाता है। बीमारियों या हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों के कारण जरूरत से ज्यादा पसीना आने लगता है।

ज्यादा पसीना आने का कारण 

  • अचानक पसीना आना हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।
  • रात के टाइम महिलाओं को सबसे ज्यादा पसीना आता है, ये मेनोपॉज के दौरान होता है।
  • कई लोगों को हेल्थ में परेशानी होने से भी पसीना आता है।

ये भी पढ़ें- कहीं आपकी ये आदतें बना रही हैं हड्डियां कमजोर, तुरंत बदल दें वरना होगा नुकसान

पसीना रोकने के घरेलू उपाय

  • डाइट में नमक और अल्कोहाल का सेवन कम करें
  • हार्मोनल बदलाव होने पर आता है पसीना
  • टमाटर, ग्रीन टी का सेवन करें
  • गर्मी में खूब पानी पिएं
  • ऑयली चीजों का कम सेवन करें

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ