Doctors Leave Pair Of Scissors In Woman Abdomen: इलाज में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला के ऑपरेशन के 12 साल बाद पता चला कि डॉक्टरों ने उसके पेट में सर्जिकल कैंची छोड़ दी। फिलहाल महिला के पेट से कैंची निकाल ली गई है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
दरअसल, ये मामला सिक्किम का है, 2012 में यहां रहने वाली एक महिला को पेट में तेज दर्द उठा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला घर के पास सर थुतोब नामग्याल मेमोरियल (एसटीएनएम) अस्पताल पहुंची। यहां जांच के बाद पता चला कि उसे अपेंडिसाइटिस है। डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की और घर भेज दिया।
ये भी पढ़ें: सर्दी जुकाम कम करने के लिए पी लिया ज्यादा पानी, 5 दिन रहना पड़ा अस्पताल
12 साल दर्द से रही परेशान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑपरेशन के कुछ दिन बाद महिला के पेट में फिर दर्द होने लगा। उसने दर्द के लिए कई डॉक्टरों से दवा ली लेकिन उसे आराम नहीं आया। इसके बाद 8 अक्टूबर 2024 को वह फिर एसटीएनएम अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसका एक्सरे किया तो वह हैरान रह गए, उसके पेट में सर्जिकल कैंची थी। आनन-फानन में उसे एडमिट किया गया। जांच के बाद उसका ऑपरेशन कर कैंची पेट से बाहर निकाली गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
स्थानीय पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला ने उन्हें शिकायत नहीं की है। छानबीन में पता चला कि डॉक्टरों ने महिला के पेट से कैंची निकाल दी है। डॉक्टरों की एक टीम महिला के सेहत पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। सर्जरी के बाद फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह ठीक हो रही है। परिजनों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Viral Fever vs Dengue: हो रहा है बुखार-जुकाम? जानें वायरल फीवर और डेंगू के लक्षण और बचाव
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
12 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
14 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
18 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
21 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines