Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

जवान दिखने की चाह में खा रहे हैं एंटी एजिंग मेडिसिन्स, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स

Shefali Jariwala Death Cause: शेफाली जरीवाला की मौत के बाद एक सवाल सबके मन में हैं कि एंटी एजिंग दवाएं, जिसका सेवन करने से बढ़ती उम्र के असर को कम किया जाता है, क्या ये भी खतरनाक हो सकती है? चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

Author
Written By: Namrata Mohanty Updated: Jun 30, 2025 13:06

Shefali Jariwala Death Cause: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत ने सबको चौंका दिया है। वे सिर्फ 42 वर्ष की थीं और अपनी हेल्थ के प्रति बहुत ज्यादा सतर्क भी रहती थीं। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था। मगर पुलिस जांच में उनके कमरे में एंटी एजिंग दवाएं भी मिली थी। उनके पति पराग त्यागी ने बताया है कि वे पिछले 8 सालों से इन दवाओं का सेवन कर रही थी। इसके अलावा, वे मिर्गी की बीमारी से भी जूझ रही थी। एंटी-एजिंग दवाओं को लेकर भी लोगों में सवाल है कि क्या ये दवाएं हानिकारक हो सकती है और किसके लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकती है। आइए जानते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मैक्स अस्पताल पटपड़गंज के कार्डियक विभाग के सीनियर डॉक्टर वैभव मिश्रा बताते हैं कि इन दवाओं को लंबे समय तक खाने से शरीर को इसके दुष्प्रभाव भी झेलने पड़ते हैं। एंटी एजिंग दवाएं कई प्रकार की होती है। हर दवा का असर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में यह इस बात पर निर्भर करता है कि कोई शख्स कौन सा सप्लीमेंट खा रहा है और कब से खा रहा है।

---विज्ञापन---

किन दवाओं का क्या असर?

कोलेजन सप्लीमेंट- आजकल सबसे ज्यादा युवाओं में यह सप्लीमेंट प्रचलित है, इसे लंबे समय तक खाने से एलर्जी और पाचन की समस्याएं हो सकती है।

रेटिनॉइड्स- इन दवाओं में आमतौर पर विटामिन-ए की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ज्यादा दिनों तक सेवन से स्किन में जलन, सूखापन और सन डैमेज होता है। इसे प्रेग्नेंसी में लेना खतरनाक हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-ब्रेस्ट कैंसर नहीं, इस बीमारी से होती है महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत, शेफाली में भी दिखने लगे थे संकेत

हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT या DHEA)- ये थेरेपी आमतौर पर खिलाड़ियों द्वारा की जाती थी, मगर अब अधिकांश युवा इसे करवाने लगे हैं। इससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। हार्मोन इंबैलेंस की समस्या होती है। इसके अलावा, पिंपल्स और हेयर लॉस भी होता है। कई बार महिलाओं में अनियमित पीरियड्स का भी यही कारण होता है।

मेटफोर्मिन- यह एक डायबिटीज की दवा है, जिसे कुछ लोग लोंगेविटी के लिए प्रयोग करते हैं। इसे खाने से गैस, एसिडिटी और डायरिया के साथ-साथ शरीर में विटामिन- B12 की कमी हो सकती है।

क्यों लंबे समय तक दवा लेना खतरनाक?

रैडबाउड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक इन दवाओं को खाने से शरीर का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है। ये दवाएं कैंसर का भी कारण बनती है। एंटीऑक्सीडेंट युक्त दवाएं जान भी ले सकती है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, इन दवाओं से आंखों के रेटिना पर भी असर होता है।

क्या है सही उपाय?

  • अपनी जीवनशैली को सही रखें।
  • व्यायाम, अच्छा भोजन और आयुर्वेदिक उपायों की मदद ले सकते हैं।
  • पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस-डिप्रेशन को कम करें।
  • सनस्क्रीन और सही स्किन केयर रूटीन भी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से क्या कनेक्शन? दोनों में ये आदत थी कॉमन

First published on: Jun 30, 2025 01:06 PM

संबंधित खबरें