शेफाली जरीवाला का सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से क्या कनेक्शन? दोनों में ये आदत थी कॉमन

Shefali Jariwala Death: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला की कल बीती रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। इससे पहले टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत भी कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई थी। बता दें कि दोनों ही सिगरेट पीने के शौकीन थे, तो क्या सिगरेट ने ही ले ली दोनों की जान? आइए जानते हैं डॉक्टर से।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Shefali Jariwala Death: कांटा लगा गर्ल और बिग बॉस-13 फेम शेफाली जरीवाला की मुंबई में कल रात मौत हो गई थी। आज उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट  बताया गया है। इससे पहले उनके दोस्त और हैंडसम हंक सिद्धार्थ शुक्ला की भी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को काफी करीब से जानते थे और कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती है कि सिद्धार्थ और शेफाली रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। मगर इसके अलावा भी इन दोनों का एक कनेक्शन है, जो बिग बॉस के घर से जुड़ा हुआ है। अगर आपने यह सीजन देखा है, तो आपको यह जरूर पता होगा कि सिद्धार्थ और शेफाली दोनों को  ही सिगरेट पीने की लत थी। दोनों अक्सर एकसाथ, स्मोकिंग रूम के बाहर खड़े दिखाई देते थे। अब दोनों ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में हमें यह समझना जरूरी है कि सिगरेट कैसे कार्डियक या हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है, चलिए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।

सिद्धार्थ और शेफाली बिग बॉस-13 का हिस्सा 

बिग बॉस के सफल सीजन 13 के दो लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दोनों दोस्त, को-वर्कर्स और शो में एक-दूसरे के सपोर्टर भी थे। संजोग की बात है कि दोनों की मौत भी एक ही वजह से हुई कार्डियक अरेस्ट, जो सिगरेट पीने से भी होता है।

विज्ञापन

सिगरेट से कार्डियक अरेस्ट का रिस्क कितना?

झारखंड के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और क्रेनियोफेशियल सर्जन डॉक्टर अनुज कुमार बताते हैं कि सिगरेट पीने वाले लोगों को अन्य लोगों की तुलना में 2 से 4 गुना ज्यादा हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का रिस्क रहता है। वे बताते हैं कि सिगरेट में निकोटिन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे तत्व होते हैं, जो दिल की धमनियों को ब्लॉक करते हैं। इससे धमनियां सिकुड़ती हैं और इससे खून जमने लगता है। इससे प्लाक का बिल्डअप भी हो जाता है, जो हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का एक और कारण होता है।

1 सिगरेट भी हानिकारक

डॉक्टर बताते हैं कि सिगरेट इतनी खतरनाक है कि 1 सिगरेट पीते ही अगले 20 मिनटों के अंदर-अंदर उसका असर हमारी धमनियों पर पड़ने लगता है, जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है।

विज्ञापन

युवाओं में दिल की बीमारियों का कारण सिगरेट

दिल की बीमारियों के घेरे में युवा भी आने लगे हैं। इस पर डॉक्टर बताते हैं कि आजकल युवाओं में दिल और कार्डियक अरेस्ट की समस्या बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण सिगरेट और तंबाकू का सेवन करना है। इसके साथ-साथ उनका खराब लाइफस्टाइल भी कार्डियक अरेस्ट का कारण है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ