Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

Beetroot Vinegar Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं 1 चम्मच पतंजलि बीटरूट विनेगर, दूर रहेंगी बीमारियां

Beetroot Vinegar Benefits: बीटरूट विनेगर एक हर्बल हेल्थ सप्लिमेंट होता है, जो चुकंदर से बनता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और स्किन क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करता है। पतंजलि का बीटरूट विनेगर एक बेहतरीन विकल्प है, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

Author
Edited By : Namrata Mohanty Updated: Feb 28, 2026 11:53

Beetroot Vinegar Benefits: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और बढ़ता प्रदूषण हमारे शरीर में कई तरह के टॉक्सिन्स को जमा कर देता है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे में हमें अपने शरीर को अंदर से शुद्ध करने की जरूरत होती है ताकि शरीर की ऊर्जा बनी रहे। बीटरूट का विनेगर खाना इसमें काफी फायदेमंद रहेगा। पतंजलि बीटरूट विनेगर एक ऐसा प्राकृतिक उत्पाद है, जो चुकंदर के पौष्टिक तत्वों और विनेगर के फायदों का परफेक्ट मिश्रण है। आइए जानते हैं इस विनेगर के फायदों के बारे में।

क्या है पतंजलि का बीटरूट विनेगर?

पतंजलि का बीटरूट विनेगर आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित एक टॉनिक है, जिसे विशेष रूप से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, खून को साफ करने और पाचन क्रिया को सुधारने के लिए तैयार किया गया है। बीटरूट में भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर को बीमारियों से मुक्त रखता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पतंजलि रोगन बादाम शिरीन बनाएं दिमाग को तेज और शरीर को चुस्त, ऐसे करें सेवन

बीटरूट विनेगर के फायदे

खून साफ करें और हीमोग्लोबिन को बढ़ाएं

---विज्ञापन---

बीटरूट आयरन का नेचुरल सोर्स होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। यह महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

बीपी नियंत्रित करें

बीटरूट में मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के कार्य को सही ढंग से करने में मदद करते हैं, जो ब्लड वैसल्स को भी रिलैक्स करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

इस विनेगर का नियमित सेवन करने से स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाया जा सकता ह। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में सहायक होता है, जिससे पिंपल्स और स्किन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

पाचन क्रिया सुधारें

पतंजलि बीटरूट विनेगर हमारे पाचन के एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

ऐसे करें सेवन

आप इसे खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए पानी में 1-2 चम्मच विनेगर मिलाना होगा।

ये भी पढ़ें- स्ट्रेस कम करने में मददगार है पतंजलि का दिव्य अश्वगंधा चूर्ण, जानें सेवन का सही तरीका

First published on: Aug 16, 2025 02:14 PM

संबंधित खबरें