Mental Health: ब्रेन हेल्थ को कैसे खराब कर रही है टू-डू लिस्ट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट  

Mental Health: अगर आप भी अपने कामों को सही तरीके से करने के लिए टू-डू लिस्ट का सहारा लेते हैं, तो इसके फायदे के साथ-साथ इसके नुकसान के बारे में भी आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि कई बार ये लिस्ट आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डाल सकती है।

Mental Health

Mental Health

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सर गंगा राम अस्पताल में साइकोथेरेपी के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव मेहता ने टू-डू लिस्ट का विस्तृत ब्यौरा दिया, जिसमें बताया गया कि कब उन्हें बनाना अनिवार्य हो जाता है और उन्हें अपनी लाइफ में कब अपनाना चाहिए। वह बताते हैं कि लोगों को टू-डू लिस्ट से कुछ अपेक्षाएं होती हैं। इस लिस्ट से लोगों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं।

डॉ. राजीव मेहता ने कहा, लोग अलग-अलग अपेक्षाओं और कई सारे फायदे के कारण टू-डू लिस्ट बनाते हैं। सबसे पहली और सबसे जरूरी बात यह है कि ये लिस्ट खुद पर कंट्रोल करने की भावना सुनिश्चित करती है कि आपकी लाइफ में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए और क्या नहीं। आने वाले कामों को लिखने से स्पष्टता मिलती है, प्रायोरिटी तय होती हैं और टाइम मैनेजमेंट में मदद मिलती है।

विज्ञापन

कैसे होती मेंटल हेल्थ खराब

हम सभी ऐसे दौर से गुजरे हैं, जब हमें एक ऐसी टू-डू सूची देखने को मिली जो बहुत लंबी लगती है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है। वहीं कई बार ये जिम्मेदारी बोझ लगने लगती है और इससे फायदा होने की बजाय ये दिमाग पर बुरा असर पड़ने लगता है। यहां तक कि अगर आप इसे पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपको अच्छा महसूस होता है। भले ही टू-डू सूची को एफिशिएंसी बढ़ाने का साधन माना जाता है, लेकिन ये इसके लिए सही तरीका नहीं है। इसका इस्तेमाल आप तब करें जब आप दिमागी रूप से इसके लिए तैयार हों।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ