Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

Sharad Pawar Health Update: इस बीमारी से जूझ रहे हैं शरद पवार, पुणे के रूबी अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी में भर्ती

Sharad Pawar Health: महाराष्ट्र राजनीति के दिग्गज और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं. विशेष बात यह है कि मुंबई के अस्पताल में एडमिट होने से कुछ ही घंटों पहले उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से डिस्चार्ज किया गया था. सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह है कि उन्हें अचानक अस्पताल बदलना पड़ा और उनकी सेहत को लेकर क्या अपडेट है? आइए जानते हैं सभी सवालों के जवाब.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 26, 2026 11:46
Sharad Pawar Health Update
मुंबई में क्यों भर्ती हैं शरद पवार?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद पवार की कुछ दिनों पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. जहां उनका कुछ दिन इलाज चला और सभी जरूरी टेस्ट भी कराए गए. हालांकि, इलाज के बाद जब उनकी तबीयत नॉर्मल हो गई, जिसके बाद उन्हें वापस घर के लिए छुट्टी दे दी गई. हालांकि, छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आइए जानते हैं आखिर किस बीमारी के चलते उनकी सेहत इतनी खराब है?

यह भी पढ़ें: IRCTC पर सही टूर पैकेज कैसे करें बुक? इन टिप्स की मदद से हो जाएगा सस्ता जुगाड़

---विज्ञापन---

पुणे में क्यों हुए थे शरद पवार भर्ती

रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 फरवरी को शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें उल्टी होने लगी थी. उनकी तबीयत देखते हुए उन्हें तुरंत पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स ने बताया कि उल्टी के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो गई थी. हालांकि, पुणे में मिले इलाज के बाद उनकी सेहत में काफी सुधार आया और अस्पताल के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि किसी प्रकार की कोई जटिलता नहीं है और चिंता की कोई बात नहीं है. इसके बाद शरद पवार को डिस्चार्ज कर दिया गया और साथ ही, उम्र को देखते हुए रूटीन चेकअप की भी सलाह दी गई.

---विज्ञापन---

बता दें कि इससे पहले 9 फरवरी को भी उन्हें सीने में संक्रमण के कारण इसी रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें 14 फरवरी को छुट्टी मिली थी.

डिसचार्ज होते ही मुंबई में क्यों हो गए भर्ती?

मुंबई पहुंचने के बाद शरद पवार को नियमित जांच (Sharad Pawar Routine Checkup) के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के अनुसार, शरद पवार की हालत फिलहाल स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है, बताया जा रहा है कि वह अभी दो दिन और अस्पताल में ही रहेंगे, जिसके बाद उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: पूरी नींद ना लेने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए कौन सा अंग दबाने से आएगी आपको अच्छी नींद 

First published on: Feb 26, 2026 11:40 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.