क्या वाकई पत्ता गोभी से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है? यहां जानें ठंडी पट्टी बनाने का तरीका

Cabbage Pain Relief: पत्ता गोभी के पत्तों को पत्ती की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. आचार्य मनीष जी का ला कहना है यह घुटनों के दर्द को ठीक करने का आयुर्वेदिक उपाय है. आइए इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल दर्द भगाने के लिए कर सकते हैं. 

Cabbage Pain Relief

क्या पत्ता गोभी सच में दर्द कम करता है? Image Credit- AI

विज्ञापन

Cabbage Ki Therapy: एक उम्र के बाद घुटनों में दर्द रहने की समस्या होने लग जाती है, लेकिन आजकल लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि लोगों को बहुत कम उम्र में भी घुटनों के दर्द के दर्द का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल लाइफस्टाइल बेहद खराब हो गई है. खानपान पर ध्यान ना देने की वजह से भी ऐसा हो रहा है. लोग इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर घरेलू नुस्खों की तरफ रुख करते हैं, जिनमें पत्ता गोभी का इस्तेमाल काफी लोकप्रिय है. कई लोग मानते हैं कि इसकी ठंडी पट्टी लगाने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है. मगर लेकिन क्या ये सच में असरदार है? आइए इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल दर्द भगाने के लिए कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- मम्मी-पापा को रात में नहीं आती है नींद तो आजमाकर देखें यह जापानी तकनीक, मिनटों में सो जाएंगे पैरेंट्स

विज्ञापन

क्या पत्ता गोभी सच में दर्द कम करता है?

पत्ता गोभी में प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह सूजन को कम करने का काम करता है. साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन सी, के और एंटीऑक्सीडेंट्स दर्द से आराम दिलाने का काम करते हैं.

आर्थराइटिस के मरीज करें इस्तेमाल 

एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि यह कोई पक्का मेडिकल इलाज नहीं है, लेकिन हल्के दर्द, सूजन या थकान से राहत दिलाने का काम करता है. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें आर्थराइटिस की समस्या है. 

पत्ता गोभी की ठंडी पट्टी कैसे बनाएं?

इस घरेलू उपाय को अपनाना बहुत आसान है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

विज्ञापन
  • सबसे पहले फ्रेश और साफ पत्ता गोभी के बड़े पत्ते लें. 
  • अब इन पत्तों को अच्छी तरह धो लें और सुखा लें. 
  • बेलन या किसी भारी चीज से पत्तों को हल्का दबा दें, ताकि उनका रस निकलने लगे. 
  • इन पत्तों को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
  • अब ठंडे पत्तों को घुटनों पर रखें और कपड़े या बैंडेज से हल्के से बांध लें. 
  • दिन में 3 बार ऐसा करने से राहत मिल सकती है. 

कब कर सकते हैं इसका इस्तेमाल?

  • अगर आपके घुटनों में सूजन आ रही है.
  • एक्सरसाइज के बाद सूजन को करने के लिए 
  • लंबे समय तक खड़े रहने के बाद होने वाला दर्द 

ध्यान रखने वाली बातें

  • अगर दर्द बहुत ज्यादा है या लंबे समय से बना हुआ है, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें. 
  • इसे लगाने के बाद अगर आपको एलर्जी या जलन हो तो तुरंत हटाएं. 
  • एक पत्ता इस्तेमाल ना करें. आप बहुत सारे पत्ते लेकर स्टीम ले लिए इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- व्रत रखने के बाद परेशान करती है गैस? यहां जानिए 4 आसान नियम, दिनभर मिलेगा आराम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ