पूरी नींद ना लेने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए कौन सा अंग दबाने से आएगी आपको अच्छी नींद 

Kam Neend Lena: नींद पूरी करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आप ऐसा हर रोज कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है, क्योंकि एक वक्त के बाद कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. 

Kis Ang Ko Dabane Se Achchi Neend Aati Hai

अच्छी नींद के लिए कौन सा अंग दबाएं? Image Credit- Freepik

Kis Ang Ko Dabane Se Achchi Neend Aati Hai: आजकल लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि अच्छी और पूरी नींद लेना कई लोगों के लिए सपना बन गया है. रोजाना बेड से ना चाहते हुए उठना और काम पर जाना बहुत ही मुश्किल काम है. हालांकि, अब गर्मियां आने लगी हैं तो उठना थोड़ा आसान हो सकता है, लेकिन गर्मी की वजह से सोना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. देर रात मोबाइल चलाना, तनाव, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण नींद की समस्या बढ़ती जा रही है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको वक्त पर नींद लाने के लिए क्या करना चाहिए और कम नींद लेने के नुकसान साझा कर रहे हैं. साथ ही, यह भी जानेंगे कि एक्सपर्ट किस आसान एक्यूप्रेशर पॉइंट को दबाने की सलाह देते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी नींद ना लेने से क्या होता है?

नींद पूरी होने का मतलब है पूरे 8 घंटे की नींद लेना. अगर आप इससे कम नींद लेते हैं तो आपको कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, लेकिन क्या आइए विस्तार से जानते हैं. 

दिमाग पर असर होना- कम नींद लेने से दिमाग पर कभी काफी असर पड़ता है और ध्यान लगाने में दिक्कत होती है. कुछ वक्त के बाद याददाश्त कमजोर भी होने लगती है. 
थकान होना– पूरे दिन थकान महसूस होती है. इंसान का काम में मन नहीं लगता और लो फील करता है. इसलिए पूरी नींद लेना सही माना जाता है. 
इम्युनिटी कमजोर होना- नींद के दौरान शरीर रिपेयर और रिकवरी करता है. नींद कम होने पर इम्युनिटी कमजोर पड़ सकती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ता है. 
वजन बढ़ने की समस्या- ऐसा होना आपको अजीब लग सकता है, लेकिन कम नींद लेने से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं. 
मूड खराब होना- नींद ना पूरी होने की वजह से इंसान का मूड खराब रहता है. गुस्सा बहुत ही जल्दी आता है और इंसान की हर बात बुरी लगती है. 
स्किन और बालों पर असर- नींद पूरी ना होने से स्किन डल दिखने लगती है, डार्क सर्कल बढ़ते हैं और बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है. इसलिए 8 घंटे की नींद पूरी लेना जरूरी है. 

विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए कौन सा अंग दबाएं?

एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट के अनुसार हाथ की कलाई के पास मौजूद स्लीप पॉइंट यानी शेनमेन पॉइंट को दबाने से मन शांत होता है और नींद आने में मदद मिल सकती है. आप गोली खाने से बेहतर है कि आप इस नुस्खे को अपनाकर देखें. 

इस अंग को दबाने के लिए क्या करें? 

  • सबसे पहले हथेली की तरफ कलाई के पास छोटी उंगली की दिशा में हल्का गड्ढा महसूस करें. 
  • इस जगह को अंगूठे से हल्के दबाव के साथ 5 मिनट तक दबाएं.
  • फिर दोनों हाथों के अंग को दबाते रहें. 
  • सोने से पहले यह करने पर ज्यादा फायदा मिल सकता है. 

अच्छी नींद के लिए एक्स्ट्रा टिप्स

  • सोने से पहले मोबाइल चलाना बिल्कुल छोड़ दें. 
  • एक घंटा पहले कुछ भी ना खाएं. 
  • कैफीन, चाय या ड्रिंक्स रात में ना पिएं. 
  • एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं. 
  • सोने से पहले हल्का संगीत सुनें या मन को शांत करने वाला काम करें. 
  • कमरे का माहौल शांत और अंधेरा रखें. 

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver: क्या फैटी लिवर में फायदेमंद है ब्लैक कॉफी? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ