Dry Lips Vitamin Deficiency: विटामिन शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदा देते हैं और इसीलिए विटामिन की कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. ऐसे में विटामिन की कमी होने पर होंठों पर भी इसके लक्षण नजर आते हैं. होंठ सूखना भी किसी विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. अगर आपके होंठ अक्सर ही सूखते हैं, रूखे हो जाते हैं और फटना शुरू कर देते हैं तो यहां जानिए किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं और इस दिक्कत को किस तरह से कम किया जा सकता है.
किस विटामिन की कमी से होंठ फटते हैं?
बी विटामिंस (B Vitamins) होंठ फटने का बड़ा कारण हो सकते हैं. बी विटामिंस वॉटर सोल्यूबल विटामिन होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा देते हैं और इनकी कमी हो जाने पर होंठ रूखे-सूखे हो जाते हैं. विटामिन बी3 यानी नियासिन, विटामिन बी7 यानी बायोटिन, विटामिन बी6 यानी पाइरिडॉक्सिन और विटामिन बी2 जिसे राइबोफ्लेविन कहते हैं, इन विटामिन की कमी से होंठ फटने लगते हैं, किनारों से कटना शुरू (Cracked Lips) हो जाते हैं और सूज सकते हैं.
कैसे पूरी होगी बी विटामिंस की कमी
विटामिन बी3 – नियासिन या विटामिन बी3 की कमी पूरी करने के लिए मछली खाई जा सकती है. इसके अलावा, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मशरूम, एवोकाडो, हरी पत्तेदार सब्जियां और सप्लीमेंट्स या विटामिन बी3 फोर्टिफाइड फूड्स खाए जा सकते हैं.
विटामिन बी7 – इसे बायोटिन कहा जाता है. इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए अपने खानपान में शकरकंदी, बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, मछली, पालक, मशरूम और गोभी शामिल की जा सकती है. इसके साथ ही दूध और दूध से बनी चीजों को खानपान में शामिल करें.
विटामिन बी6 – खानपान में केले, एवोकाडो, आलू, अनाज, दालें, सूखे मेवे और सोया को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा मुर्गी और मछली खाने पर भी शरीर को विटामिन बी6 मिलता है.
विटामिन बी2 – राइबोफ्लेविन की कमी पूरी करने के लिए दूध, पनीर, कम वसा वाला मांस, हरी सब्जियां, अंडे और राइबोफ्लेविन के सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड्स लिए जा सकते हैं.
फटे होंठों पर क्या लगाएं
- फटे होंठों की दिक्कत आप बाहरी रूप से भी भरने की कोशिश कर सकते हैं. इसके लिए होंठों पर नारियल का तेल लगाने पर मदद मिल सकती है.
- शहद और कॉफी को साथ मिलाकर होंठों पर मलने से फटे होंठ ठीक हो सकते हैं.
- होंठ फटने की दिक्कत दूर करने के लिए होंठों पर एलोवेरा जैल भी लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 hr agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
6 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines