---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सर्दियों में पिएं ये 7 आयुर्वेदिक चाय, शरीर को मिलेंगे कई फायदे!

Healthy Winter Drinks: सर्दियों में चाय-कॉफी पीने की आदत ज्यादा बढ़ जाती है। मगर इनका अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस विंटर सीजन दूध वाली चाय पीने की जगह पिएं ये 7 हेल्दी ड्रिंक्स।

---विज्ञापन---

Healthy Winter Drinks: सर्दियों के मौसम में अक्सर हम चाय और कॉफी का सेवन ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन ड्रिंक्स को ज्यादा पीने से सेहत बिगड़ सकती है? दरअसल, हमारे घर में जो चाय बनती है, वह दूध, चायपत्ती और चीनी की मदद से बनाई जाती है। इनका ज्यादा सेवन पाचन शक्ति कमजोर करता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी का भी कारण बन सकता है। ऐसे में हमें इन दोनों ड्रिंक्स को हेल्दी चाय के अल्टरनेटिव के साथ बदल देना चाहिए। आइए आपको बताते हैं ऐसी 7 हेल्दी चाय के बारे में।

इन 7 हेल्दी आयुर्वेदिक चाय से रहेंगे फिट

1. तुलसी की चाय

---विज्ञापन---

इन हेल्दी और आयुर्वेदिक चाय के बारे में हम आपको यूट्यूब पेज भारत योगा पर शेयर एक वीडियो के द्वारा बता रहे हैं। आचार्य प्रतिष्ठा बताती हैं कि हम दूध-चीनी वाली चाय की जगह तुलसी की चाय पी सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। तुलसी की चाय पीने से फेफड़ों की सेहत भी सुधरती है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

2. अदरक की चाय

कॉमन फ्लू, खांसी, सर्दी-जुकाम से लेकर शरीर में सूजन की समस्या को कम करने के लिए अदरक की चाय पीनी चाहिए। अदरक की चाय बनाने के लिए आपको 1 कप पानी में आधा इंच अदरक को कुटकर डालना होगा और अच्छे से उबालना होगा।

---विज्ञापन---

3. हल्दी की चाय

आचार्य कहती हैं कि सर्दियों में हल्दी की गांठ मिलती है। इस वाली हल्दी की चाय पीना पाउडर वाली हल्दी की चाय से काफी बेहतर है। कच्ची हल्दी की चाय पीने से शरीर कई रोगों से दूर रहता है। यह एंटीबैक्टीरियल चाय भी है, जो संक्रमणों से दूर रखने में मदद करती है।

---विज्ञापन---
Healthy Winter Drinks

photo credit-meta ai

4. ग्रीन टी

यह चाय काफी अच्छा ऑप्शन है। ग्रीन टी को डेली रूटीन में शामिल करने से शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है और वेट लॉस भी करने में मदद मिलती है।

---विज्ञापन---

5. एप्पल टी

सेब की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। Apple टी पीने से शरीर को फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। इस चाय को पीने से वेट लॉस भी होता है। एप्पल टी बनाने के लिए आपको 1 सेब लेना होगा। उसे काटकर पानी में डालें और इसमें दालचीनी पाउडर, लौंग, नींबू का रस और टी बैग डालकर अच्छे से पकाना है।

---विज्ञापन---

6. सौंफ की चाय

---विज्ञापन---

सौंफ की चाय पीने से सर्दियों में पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। यह डाइजेशन को ठीक करने में मदद करता है और शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखता है। यह चाय उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है, जो आलस और ज्यादा नींद की समस्या से परेशान रहते हैं।

7. लेमनग्रास टी

---विज्ञापन---

इस चाय को पीने से एंग्जाइटी, डिप्रेशन से लेकर नींद न आने की समस्याएं दूर होती हैं। सर्दियों में इस वाली चाय को पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसे बनाने के लिए आपको पानी में लेमनग्रास की ताजी पत्तियों को डालकर उबालना होता है, यह चाय पाचन को भी मजबूत करती है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 23, 2025 09:32 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola