Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में कहीं आपके बच्चे को घेर न लें ये 5 बीमारियां, एक्सपर्ट ने बताया कैसे रखें ख्याल

Monsoon Health Tips:बरसात के मौसम में बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा रहता है। खासकर बच्चों में, क्योंकि कई बार उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसलिए उनमें वायरल इंफेक्शन बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Monsoon Health Tips

मानसून में बच्चों का ऐसे रखें ध्यान... फोटो सोर्स न्यूज24 ग्राफिक्स 

विज्ञापन

किन बीमारियों का रहता है खतरा?

डॉ. जहाबिया एम. बगवाला ने बताया कि 1 से 5 साल की उम्र के छोटे बच्चे कमजोर इम्यूनिटी के कारण ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा, 9 से 18 साल के बच्चों में गैस्ट्रोएंटेराइटिस और टाइफाइड के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो मुख्य रूप से बरसात में बाहर का अनहेल्दी फूड खाने से हो रहा है। ऐसे बच्चों में उल्टी और पतले दस्त की शिकायत आम है।

विज्ञापन

कैसे करें इलाज?

डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल डेंगू और मलेरिया के मामले छिटपुट हैं, लेकिन मानसून के आगे बढ़ने के साथ इनके बढ़ने की आशंका है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अधिकतर फ्लू वायरस के कारण होते हैं, जिनमें एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती। बुखार के लिए पेरासिटामोल और सर्दी के लिए एंटीहिस्टामिन जैसी दवाएं पर्याप्त होती हैं। साथ ही, हल्दी वाला दूध, दालचीनी का पानी और गर्म पका हुआ खाना इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

डॉ. बगवाला ने यह भी बताया कि साफ हवा, बार-बार हाथ धोना और बच्चे को हाइड्रेटेड रखना इंफेक्शन से बचाव और जल्दी स्वस्थ होने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही डॉक्टर ने यह भी कहा कि कई माता-पिता अपने बच्चों को खुद से एंटीबायोटिक्स देना शुरू कर देते हैं, जो वायरल संक्रमण में फायदा करने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में माता-पिता को कोई भी दवा देने से पहले अपने बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। मजबूत इम्यूनिटी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श ही मानसून से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ