High BP Causes: अगर आप भी हाई बीपी को करते हैं इग्नोर, तो हो जाएं सावधान, जानें क्या बोलें डॉक्टर

High BP Causes: हाई बीपी की प्रॉब्लम से इंसान को हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। बता दें कि लाइफस्टाइल से संबंधित यह समस्या भी तभी सुधारी जा सकती है। जब आप अपने लाइफस्टाइल को बदलेंगे। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

Source-freepik
विज्ञापन

High BP Causes: खराब जीवनशैली के चलते हमें कई बीमारियां हो सकती है। इनमें बीपी की समस्या होना तो सबसे आम है। हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसा प्रॉब्लम है, जो आजकल लोगों में मिलता तो बहुत ज्यादा है लेकिन लोग इसे नजरअंदाज भी उतना ही करते हैं। मगर इसे इग्नोर करना बेहद गंभीर परिणाम दे सकता है। गर्मियों और उमस भरे मौसम में हाई बीपी की प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एम्स नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अंबुज रॉय बताते हैं कि जब दिल की धमनियों में ब्लड सर्कुलेट होता है, तो वह एक प्रेशर होता है ताकि खून सभी अंगों तक पहुंच सके। मगर जब ब्लड सर्कुलेशन का प्रेशर बिगड़ता है, तो कभी बीपी हाई होता है, तो कभी बीप लो होता है। जब बीपी 140 से ऊपर पहुंचता है, तो यह हाई बीपी होता है। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।

विज्ञापन

हाई बीपी से होने वाली समस्याएं

  • ब्लड प्रेशर हाई होने से ब्रेन हैमरेज हो सकता है। इससे दिमाग की नसें फट सकती है, जो मौत का भी कारण बन सकती है।
  • हाई बीपी की प्रॉब्लम अगर दिमाग तो पहुंच जाएं, तो इससे लकवे की बीमारी भी हो सकती है।
  • हाई बीपी से हार्ट अटैक हो सकता है और हार्ट फेलियर भी हो जाता है।
  • हाई बीपी से किडनी फेलियर और लिवर फेलियर की समस्या हो सकती है।
  • डॉक्टर बताते हैं कि यदि किसी को पैरों में गैंगरीन हो जाता है, तो यह भी हाई बीपी की वजह से होता है। इस स्थिति में कई बार पैर काटने की भी नौबत आ जाती है।

बचाव क्यों जरूरी?

डॉक्टर बताते हैं कि हाई बीपी की समस्या से शरीर के सभी अंग विफल हो सकते हैं। इसलिए, हमें नियमित रूप से अपने बीपी की जांच करवानी चाहिए और इसे मैनेज करने के लिए उपायों को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

कैसे करें बीपी कंट्रोल?

  • वजन नियंत्रित करें, इसके लिए एक्सरसाइज और योग करें।
  • नियमित व्यायाम से भी बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  • डाइट में नमक और सोडियम को कम करें।
  • शराब का सेवन सीमित तौर पर करें।
  • सही तरीके से पानी पिएं।
  • नींबू पानी पिएं मगर बिना नमक और चीनी का।
  • पीठ के बल लेटे और पैरों को तकिए के ऊपर रखें।
  • धूम्रपान करने से बचें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • स्ट्रैस कम करें।
  • अपने बीपी को नियमित रूप से चेक करें।

ये भी पढ़ें-Monsoon में बढ़ जाता है हैजा-टाइफाइड का रिस्क, डॉक्टर ने बताएं बचाव के उपाय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ