Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में बढ़ जाती हैं स्किन प्रॉब्लम्स, अपनाएं ये सिंपल स्किन केयर रूटीन

Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में कई बार स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है, जिसके चलते त्वचा को नुकसान झेलना पड़ जाता है। कई बार बारिश में भीगने से स्किन पर पिंपल्स, एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स भी हो जाती है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहें हैं या इनसे बचना चाहते हैं, तो अपनाएं ये टिप्स।

SOURCE- NEWS 24

Monsoon Skin Care Tips: इस मौसम में उमस की वजह से बॉडी में चिपचिपाहट होने लगती है और स्किन ऑयली हो जाती है। ये समस्या मानसून में ज्यादा देखी जाती है। इसलिए, हमें इस समय अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोग अपनी स्किन का बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से है, तो आपको इस सीजन में अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे इस मौसम में भी हम अपनी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग रख सकते हैं।

विज्ञापन

हाइड्रेशन जरूरी

बरसात के मौसम में स्किन ऑयली हो जाती है, जिस कारण स्किन में पिंपल्स और एक्ने हो सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह आपकी त्वचा को ठंडक देगा और इसके साथ ही स्किन से रिलीज होने वाले ऑयल ग्लैंड्स को भी कम करेगा। आपको इसके साथ-साथ सही मात्रा में पानी भी पीना है।

विज्ञापन

मॉइश्चराइजर

बरसात में उमस होने से स्किन के ओपन पोर्स बंद हो जाते है, जिस कारण पिंपल्स जैसी त्वचा संबंधी बीमारियां होने लगती हैं। आपको बारिश के मौसम में फेस पर लाइट मॉइश्चराइजर यूज कर करना चाहिए। इससे स्किन चिपचिपी नहीं होती है। इसके साथ ही कोशिश करें कि बारिश में मेकअप का इस्तेमाल कम से कम करें।

विज्ञापन

सनस्क्रीन लगाना ना भूले

मौसम कोई भी सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। मानसून में भी सनस्क्रीन मिस करने से नुकसान हो सकता है। ध्यान रहें आपको दिन और रात हर समय खासतौर पर बाहर जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना मिस नहीं करना चाहिए। साथ ही आपको अपनी स्किन के अनुसार ही सनस्क्रीन यूज करना चाहिए।

स्क्रब

हालांकि, स्क्रब सभी के लिए नहीं होता है, मगर जिन लोगों की स्किन ऑयली और ब्लैकहेड्स वाली होती है, उन्हें बरसात के मौसम में भी स्क्रब करना चाहिए। यह आपकी स्किन के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह त्वचा को अंदर से क्लीन करने में काफी मदद करता है। मगर इसे आपको रोजाना नहीं करना है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ