Unusual Sign in Men’s Body: किसी पुरुष के जीवन में 25 साल की ऐसी उम्र होती है जब हर मामले में वह लापरवाह रहने लगते हैं। न तो कोई समय होता है खाने-पीने का और अगर कोई बदलाव होता है शरीर में तो उसे लेकर भी चिंता नहीं रहती है। लेकिन शरीर में कुछ लक्षणों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। खासकर तब जब बात शरीर के अंदरुनी अंगों की हो। इस उम्र में आमतौर पर हर युवा अपने बॉडी के अंदरुनी अंगों को लेकर कोई बात किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं।
ज्यादातर पुरुष अपनी सेहत की समस्याओं को छुपाते हैं। उनको लगता है कि वो फिट हैं, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। कभी-कभार ऐसा होता है शरीर में कुछ अलग बदलाव दिखते भी हैं तो डॉक्टर के पास जाने से भी कतराते हैं। लेकिन अगर आप ठीक महसूस नहीं कर पा रहे हैं तो कोई घातक बीमारी की वजह हो सकती है। इसलिए जब भी कुछ अजीब लगता है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
इन अंगों की जांच करें
पेशाब करने में परेशानी
जब कभी भी पेशाब करने में जलन महसूस हो है या रंग में बदलाव नजर आता है तो ज्यादातर इसे इग्नोर करते हैं जब तक बर्दाश्त से बाहर नहीं हो जाता है। लेकिन ध्यान रखें पेशाब में जलन, रंग का बदलना, पेशाब से खून का आना, कई बार पेशाब आना, ये सब सेहत से जुड़े गंभीर संकेत हो सकते हैं। अगर आपके पेशाब से खून आए, जलन महसूस हो तो समझ लें, ये सभी संक्रमण का कारण है। कुछ मामलों में ये प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं। बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है, तो यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, ब्लैडर इंफेक्शन, डायबिटीज, किडनी की समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
ये भी पढ़ें- सफेद या पीला…कौन-सा मक्खन खाना ज्यादा बेहतर? डाइट में शामिल करें, बीमारियां दूर रहेंगी
निजी अंगों के पास गांठ होना
अधिकतर पुरुष निजी अंगों के पास किसी भी तरह के बदलावों की ओर बिलकुल ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन रिप्रोडक्टिव सिस्टम(जननांग) के आस-पास कोई गांठ निकल आए या मस्सा हो गया है, या वहां मौजूद तिल के रंग में चेंज हो गया है तो ये सब इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं। वहीं, गांठ या तिल के रंग में परिवर्तन कैंसर का कारण भी हो सकता है। इसलिए रोज अपने अंगों के आस-पास किसी भी तरह के परिवर्तन पर ध्यान देना जरूरी है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन (Erectile Dysfunction)
कुछ युवाओं में इरेक्टाइल डिसफंक्शन भी हो सकता है। इसमें छुपाने के बजाय डॉक्टर को दिखाएं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन कई बीमारियों के शुरू होने के संकेत हो सकते हैं। अगर यह सही नहीं होता है तो शरीर पर काफी असर करता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी समस्या है जिसमें पुरुष के लिंग (Penis) में शारीरिक संबंध के दौरान एक्साइटमेंट नहीं होती है या फिर उसे बनाए रखने में काफी परेशानी होती है।
ये भी पढें- Eye Bleeding Virus: फ्रांस में फैला ‘खूनी वायरस’, आंखों से आता है ब्लड, 10 में से 4 मरीजों की होती है मौत
मेमोरी लॉस
अगर कुछ चीजें रखने के बाद आपको याद नहीं रहता है तो यह आगे जाकर बहुत खराब संकेत दे सकता है। इसलिए अभी से उपचार कराएं वरना बुढ़ापे में जाकर डिमेंशिया के शिकार हो सकते हैं। कम उम्र में मेमोरी लॉस होने की पहचान आप खुद कर सकते हैं। लगातार बातों को भूलने की आदत या चीजें रखकर भूलने की आदत इसकी पहचान होती है। इसलिए ऐसे मामलों में बिलकुल लापरवाही न बरतें बल्कि डॉक्टर से जाकर मिलें। ब्रेन में इंफेक्शन, पोषण की कमी, विटामिन बी 12 की कमी, स्ट्रोक, अल्जाइमर कई इसके कारण बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान ! मीठी चीजें ज्यादा खाने से सड़ जाएंगे दांत और कराना पड़ेगा रूट कैनाल ट्रीटमेंट
सीने में दर्द महसूस करना
युवा उम्र में ही आजकल हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी परेशानियां आने लगी हैं। सांस लेने में परेशानी होती है, कंधे में दर्द रहता है, ज्यादा पसीना आता है, थोड़े काम करने में ही थक जाते हैं तो बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन सभी समस्याओं को लेकर डॉक्टरों से मिलना चाहिए।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
4 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
8 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
22 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines