---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सफेद या पीला…कौन-सा मक्खन खाना ज्यादा बेहतर? डाइट में शामिल करें, बीमारियां दूर रहेंगी

Butter Benefits: सफेद या पीला कौन सा मक्खन सेहत के लिए लाभदायक होता है। दोनों तरह के मक्खन को ही लोग खाते हैं, दोनों में आखिर क्या अंतर है?

---विज्ञापन---

Butter Benefits: आलू का पराठा हो या ऊपर से मक्खन डालकर किसी भोजन का स्वाद बढ़ाना हो। मक्खन हमारे हर रसोई में एक जरूरी सामग्री है और मक्खन मलाईदार और देस्टी बनाने के लिए अलग-अलग तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। आपने दो प्रकार के मक्खन देखे होंगे, एक पीला और दूसरा सफेद। लेकिन दोनों में अंतर जानते हैं आप? चलिए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि सफेद या पीला कौन सा मक्खन हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

सफेद मक्खन के फायदे 

सफेद मक्खन में कई गुणकारी तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। सफेद मक्खन में मौजूद सैचुरेटेड फैट, विटामिन ए और डी का प्रमुख स्रोत है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। घर पर बना सफेद मक्खन पूरी तरह हेल्दी होता है, क्योंकि यह नमक और अन्य प्रिजर्वेटिव से मुक्त होता है। सफेद मक्खन, शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है। यह विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपकी स्किन में नेचुरल चमक लाता है और ज्यादा लचीलापन देता है। सफेद मक्खन दिमाग की कार्यप्रणाली और गतिविधि में भी सुधार करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गुणों का खजाना है सिंघाड़ा; बालों से लेकर हड्डियों तक की कई बीमारियों से बचाता है इसका सेवन

क्योंकि इसमें एसिडोनिक एसिड होता है, साथ ही आंखों की भी बढ़ती है। भरपूर कैल्शियम के साथ सफेद मक्खन हड्डियों के लिए वरदान है और जोड़ों के दर्द से राहत देता है। सफेद मक्खन का सेवन हेल्दी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके सेवन से गले में आई सूजन को कम कर सकते हैं। सफेद मक्खन में आयोडीन मौजूद होता है, जो इसको बनाता है। सफेद मक्खन के सेवन से आप अपना वजन भी आसानी से कम कर सकते हैं। इसके सेवन से कैंसर के खतरे को भी दूर कर किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

मक्खन कौन सा बेहतर पीला या सफेद

सफेद और पीले मक्खन दोनों का सेवन करना सुरक्षित है, यदि आप मक्खन का रोजाना सेवन करते हैं, तो सफेद मक्खन पर स्विच करना सबसे बेस्ट है। सफेद मक्खन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बना सकते हैं और यह किसी भी तरह के केमिकल, रंग और नमक से मुक्त होता है। 1 चम्मच सफेद मक्खन में लगभग 90 कैलोरी होती है, जबकि 1 चम्मच पीले मक्खन में 105 कैलोरी होती है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2023 09:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola